home page

Gold Price Hike : सोने और चांदी की कीमतों ने एक बार फिर पकड़ी रफ्तार, जानिए आज के ताजा भाव

Gold Price : चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। वर्तमान में जो जियो पॉलिटिक्स चल रही है, उसका साफ-साफ असर सोने व चांदी के दाम पर पड़ रहा है। इस बीच बीते दिन यानी 20 फरवरी अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट द्वारा सुनाया गया फैसला अभी कीमतों में हो रहे उतार-चढ़ाव की एक वजह बन सकता है।
 | 
Gold Price Hike : सोने और चांदी की कीमतों ने एक बार फिर पकड़ी रफ्तार, जानिए आज के ताजा भाव

HR Breaking News : (Gold Silver Rates) सोने और चांदी की कीमतों में इन दिनों काफी ज्यादा उतार-चढ़ाव चल रहा है। अमेरिका के सुप्रीम कोर्ट ने ट्रंप द्वारा लगाए गए टैरिफ को अवैध करार दिया है और उसे रद्द कर दिया है। वहीं, इसके बाद डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया में 10 प्रतिशत टैरिफ लगाया है। ऐसे में इन सब के बीच सोने व चांदी की कीमतों में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है।


20 फरवरी को सोने की कीमतों में एक प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी (Gold Rates Updates) हुई है। ऐसे में यूएस टीडीपी को काफी ज्यादा सपोर्ट मिला है। वहीं, दोपहर 02:08 बजे तक सपोर्ट गोल्ड के रेट 5071.48 डॉलर प्रति औंस थे। ऐसे में इसमें 1.5 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। अप्रैल डिलीवरी के लिए गोल्ड फीचर्स की कीमतों में भी 1.7% की बढ़त दर्ज की गई है। ऐसे में यह 5080.90 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ है।

 


जानें आज क्या है सोने के रेट


मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी एमसीएक्स (MCX Gold Rates Updates) पर बीते दिन 20 फरवरी को अप्रैल फ्यूचर कांट्रैक्ट में 0.07% की बढ़त हुई थी। इसके बाद सोने के रेट 156983 रुपये प्रति 10 ग्राम तक ट्रेड कर गए थे। वहीं, 19 फरवरी को बाजार बंद होने पर सोने के रेट 156876 रुपये प्रति 10 ग्राम थे। वहीं, शनिवार को एमसीएक्स बंद रहता है।

इस बीच इंडियन बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (Latest Gold Rates Updates) के आंकड़ों के अनुसार आज 24 कैरेट सोने के रेट 155066 रुपये प्रति 10 ग्राम, 23 कैरेट सोने के रेट 154445 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने के रेट 142040 रुपये प्रति 10 ग्राम हैं। इसी के साथ आज 21 फरवरी को 18 कैरेट सोने के रेट 116300 रुपये प्रति 10 ग्राम और 14 कैरेट सोने के रेट 90714 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

 

जानें प्रमुख शहरों में क्या है सोने की कीमतें 


आज राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली (Delhi Gold Price) में 24 कैरेट सोने के रेट 157520 रुपये प्रति 10 ग्राम हैं। वहीं, यहां 22 कैरेट सोने के रेट 144400 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं, आज आर्थिक राजधानी मुंबई में 24 कैरेट सोने के रेट 157370 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने के रेट 144250 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 


जयपुर में आज 21 फरवरी को 24 कैरेट सोने के रेट 157520 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने के रेट 144400 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 


कोलकाता में आज 24 कैरेट सोने के रेट 157370 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने के रेट 144250 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं, चेन्नई में आज 24 कैरेट सोने का रेट 157310 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने के रेट 144200 रुपये प्रति 10 ग्राम है।


गुजरात के शहर (Latest Gold Price) अहमदाबाद में 24 कैरेट सोने के रेट 157420 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने के रेट 144300 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं, सूरत और वडोदरा में भी सोने की यही कीमतें देखने को मिल रही हैं। 


उत्तर प्रदेश (UP Gold Price) की राजधानी लखनऊ में 24 कैरेट सोने के रेट 157520 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने के रेट 144400 रुपये प्रति 10 ग्राम है। इसी के साथ मेरठ, कानपुर, अयोध्या, गाजियाबाद और नोएडा जैसे शहरों में भी सोने की यही कीमतें बनी हुई है।


साथ ही बिहार की राजधानी पटना में भी 24 कैरेट सोने के रेट 157420 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने के रेट 144300 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 


पंजाब (gold news) के शहर लुधियाना में आज 24 कैरेट सोने के रेट 157200 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने के रेट 144400 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं, इंदौर में आज 24 कैरेट सोने के रेट 157420 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने का रेट 144300 रुपये प्रति 10 ग्राम बने हुए हैं। चंडीगढ़ में आज 24 कैरेट सोने के रेट 157520 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने के रेट 144400 रुपये प्रति 10 ग्राम बने हुए हैं।