Weather Updates : कल होगी इन राज्यों में बारिश, IMD ने तेज हवां के साथ मौसम खराब रहने का अलर्ट किया जारी
HR Breaking News : (IMD Weather Updates) भारत मौसम विभाग की ओर से जारी किए गए लेटेस्ट वेदर अपडेट के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली (Delhi Ka Mausam) में आगामी दिनों में न्यूनतम तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है। विभाग के अनुसार यहां के तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने के आसार हैं। वहीं, इस बीच देश के कई क्षेत्रों में कोहरे और शीतलहर का प्रभाव काफी ज्यादा दिखाई दे रहा है। भारत मौसम विभाग (IMD Alert) के अनुसार इस सप्ताह में उत्तर भारत के तीन राज्यों में बारिश के चलते अलर्ट जारी किया गया है। ऐसे में बारिश के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है।
मौसम विभाग की ओर से 17 जिलों में भयंकर शीतलहर चलने के आसार के चलते अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सुबह 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज गति से हवाएं चल सकती हैं। इसी के साथ दिल्ली के न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जाने के आसार हैं।
जानें कहां हो सकती है बारिश
भारत मौसम विभाग (IMD Weather Alert) की ओर से जो पूर्वानुमान लगाया है उसके अनुसार इस सप्ताह में हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर और लद्दाख में बारिश होने के आसार हैं। वहीं, श्रीनगर में भी 18 जनवरी को बारिश की संभावना के चलते अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही इस दौरान इन क्षत्रों में 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने के भी आसार हैं।
वहीं, गुरुवार को मनाली में भी भारी बर्फबारी की आशंका के चलते अलर्ट जारी किया गया है। यहां पर 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने के आसार हैं।इसी के साथ लद्दाख में भी बारिश और बर्फबारी होने के आसार हैं।मौसम विभाग के अनुसार लद्दाख में आगामी शुक्रवार, शनिवार और रविवार को बर्फबारी में बारिश होने
के आसार है। न्यूनतम तापमान -11 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने के आसार हैं।
जानें दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग की ओर से पूर्वानुमान लगाया गया है कि कल 13 जनवरी को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के न्यूनतम तापमान में और ज्यादा गिरावट (Delhi Weather News) हो सकती है। वहीं, दिनभर शीतलहर का कहर जारी रहने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार कल सुबह के समय तापमान 3 डिग्री सेल्सियस के करीब बना रह सकता है। वहीं, कल 13 जनवरी को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली का अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंचने के आसार हैं।
जानें यूपी में कैसा रहेगा मौसम
भारत मौसम विभाग के लेटेस्ट वेदर अपडेट (UP Weather Updates) के अनुसार कल 13 जनवरी को उत्तर प्रदेश के कई क्षेत्रों में भयंकर शीतलहर का सिलसिला देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर प्रदेश में कल 5 से 10 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवाएं चल सकती हैं। वहीं, विभाग का पूर्वानुमान है कि कल देवरिया, अयोध्या, प्रयागराज, लखनऊ, कानपुर, रायबरेली, मैनपुरी, आजमगढ़, मथुरा, टूंडला, आगरा, मुजफ्फरनगर और गौतम बुध नगर में काफी तेज शीतलहर चलने की आशंका है।
प्रदेश की राजधानी लखनऊ में अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस के करीब बन सकता है।
जानें बिहार में कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग (Bihar Weather Updates) के अनुसार कल 13 जनवरी को बिहार में मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है।विभाग की ओर से यहां शीतलहर के चलते अलर्ट भी जारी किया गया है। मौसम विभाग की ओर से पटना, बक्सर, अररिया, सिवान, जहानाबाद, छपरा, गया, भागलपुर, कटिहार, किशनगंज, पूर्णिया, अररिया, बेगूसराय, खगड़िया, समस्तीपुर, दरभंगा, लखीसराय और मधुबनी क्षेत्र में अलर्ट जारी किया गया है। विभाग का पूर्वानुमान (IMD Alert) है कि कल सुबह के समय क्षेत्र में घना कोहरा भी देखने को मिल सकता है। वहीं, राजधानी पटना में कल 13 जनवरी को अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच सकता है।
जानें उत्तराखंड में कैसा रहेगा मौसम
भारत मौसम विभाग के वेदर अपडेट (Latest Weather Updates) के अनुसार कल उत्तराखंड में भयंकर ठंड पड़ सकती है। विभाग के अनुसार कल 13 जनवरी को उत्तराखंड के नैनीताल, ऋषिकेश, मसूरी, हरिद्वार, रुद्रपुर और उत्तरकाशी क्षेत्र में तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है। बर्फबारी होने के भी आसार हैं। इसी के साथ विभाग का पूर्वानुमान है कि 15 जनवरी के बाद प्रदेश के कई क्षेत्रों में बारिश हो सकती है। वहीं, कल भी आसमान में हल्के बादल छाए रह सकते हैं।
जानें राजस्थान में कैसा रहेगा मौसम
आईएमडी के लेटेस्ट वेदर अपडेट (IMD Latest Weather Updates) के अनुसार कल 13 जनवरी को राजस्थान के तापमान में गिरावट देखने को मिलने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार कल सुबह के समय करौली, करणसर, जैसलमेर, फतेहपुर, सिरोही, नागौर में तापमान 5 डिग्री से भी कम पहुंच सकता है। वहीं, अजमेर, जयपुर, जोधपुर व भरतपुर में भी घना कोहरा छाए रहने के आसार हैं।
