home page

Delhi-NCR में बदल जाएगा मौसम, 5 दिन होगी झमाझम बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट

Delhi-NCR Weather : दिल्ली व एनसीआर में लोगों को भयंकर गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों को भीष्ज्ञण गर्मी और लू के चलते काफी परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। ऐसे में भारतीय मौसम विभाग की ओर से दिल्ली व एनसीआर क्षेत्र के लिए ताजा मौसम अपडेट जारी किया गया है।  मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में राजधानी दिल्ली व एनसीआर के लोगों केा इस भयंकर गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है। 

 | 
Delhi-NCR में बदल जाएगा मौसम, 5 दिन होगी झमाझम बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट

HR Breaking News (Delhi-NCR Weather) काफी दिनों से दिल्ली व एनसीआर क्षेत्र के लोगों को बहुत तेज गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। इस दौरान दिल्ली में कई जगहों पर पारा 40 डिग्री सेल्सियस के आंकड़ो को पार कर गया है।

ऐसे में मौसम विभाग (Delhi-NCR Weather) का ये ताजा अपडेट दिल्ली के लोगों के लिए काफी राहत भरा है। अगर मौसम विभाग का यह पूर्वानुमान सही जाता है तो दिल्ली वासियों को इस चिलचिलाती गर्मी से राहत मिल सकती है।

 

दिल्ली में 5 दिन होगी बारिश 
 

दिल्लीवासियों के लिए मौसम विभाग की ओर से जारी किया गया आज का मौसम अपडेट गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद लेकर आया है। भारतीय मौसम विभाग (Delhi-NCR Weather) की ओर से पूर्वानुमान लगाया गया है कि आगामी पांच दिनों में दिल्ली व एनसीआर क्षेत्र में बारिश व आंधी-तूफान आने की संभावना है।

इसके साथ ही आने वाले दिनों में इस क्षेत्र में आसमान में बाद छाए रहेंगे। इससे तापमान में गिरावट भी देखने को मिलेगी और लोगों को भयंकर गर्मी से भी राहत मिलेगी। मौसम विभाग की ओर से जारी अपडेट के अनुसार आज रात यानी 29 अप्रैल की रात से लेकर 5 मई के बीच दिल्ली में बारिश होने की संभावना है।  

39-38 डिग्री रहेगा तापमान
 

भारतीय मौसम विभाग की ओर से जारी मौसम अपडेट के अनुसार आज 29 व 30 अप्रैल को दिल्ली व एनसीआर (Delhi-NCR Weather) में बादल छाए रहेंगे। इस समय यहां का अधिकतम पारा 39-38 डिग्री सेल्सियस के मध्य रहने की उम्मीद है। वहीं, इस दौरान यहां का न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।  

3 दिन के लिए येलो अलर्ट जारी
 

भारतीय मौसम विभाग की ओर से जारी अपडेट के मुताबिक 1 से तीन मई के बीच दिल्ली और एनसीआर क्षेत्र में बारिश के साथ आंधी व तूफान आने की संभावना बनी हुई है। यहां के लिए मौसम विभाग की ओर से येलो अलर्ट भी जारी किया गया है।  

मौसम विभाग की ओर से 1 मई को दिल्ली, गुरुग्राम व फरीदाबाद के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, 2 मई को संपूर्ण दिल्ली और एनसीआर क्षेत्र में आंधी व तूफान का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

जानें 3 मई को कहां के लिए है येलो अलर्ट
 

1 व 2 मई के अलावा भारतीय मौसम विभाग की ओर से 3 मई के लिए भी येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने इस दौरान दिल्ली, गाजियाबाद व गौतम बुद्ध नगर के लिए ये अलर्ट जारी (Delhi-NCR Weather) किया है। इस समय में यहां के अधिकतम तापमान में दो डिग्री की गिरावट आने की संभावना है। 

मौसम विभाग के अनुसार इस दौरान यहां का अधिकतम तापमान 37 डिग्री के करीब रह सकता है। वहीं, न्यूनतम तापमान 25-26 डिग्री सेल्सियस हो सकता है। अगर यह पूर्वानुमान (Delhi-NCR Weather) सही जाता है तो दिल्लीवासियों को गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है। 

2 दिन बारिश की चेतावनी
 

भारतीय मौसम विभाग की ओर से जारी अपडेट के अनुसार दिल्ली व एनसीआर में 4-5 मई  बारिश की चेतावनी दी गई है। वहीं, इन दो दिनों के लिए मौसम विभाग (Delhi-NCR Weather) ने किसी भी तरह का अलर्ट जारी नहीं किया है।  भारतीय मौसम विभाग के अनुसार 4-5 मई को न्यूनतम तापमान 37-38 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 24-25 डिग्री सेल्सियस तक होने की संभावना है।


 

News Hub