दीपावली पर इन 4 राज्यों में बिगड़ेगा मौसम, IMD ने बताया 13 नवंबर तक कैसा रहेगा मौसम
HR Breaking News (Weather Updates) उत्तर भारत में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। कहीं बारिश कम हुई तो कई राज्यों में बारिश (Rain Alert) का सिलसिला अब तक थमा नहीं हैं। अब सुबह-शाम की ठंडक बढ़ गई है। मौसम विभाग ने 7 से 13 नवंबर के बीच कई राज्यों में आंधी-तूफान और मूसलाधार बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। खबर में जानिए आगामी दिनों में मौसम से जुड़े अपडेट के बारे में-
आगामी 24 घंटे कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग (IMD Weather News) का कहना है कि आज 7 नवंबर को पांच राज्यों में मौसम एकदम बिगड़ा रहने वाला है। इस दौरान तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, रॉयल सीमा, तमिलनाडु, केरल में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।
8 अक्टूबर के मौसम (Weather for October 8) की बात करें तो आगामी 24 घंटे यानी दिवाली के दिन आंध्र प्रदेश, रॉयलसीमा, तमिलनाडु और केरल में मौसम का मिजाज एकदम बिगड़ा रहने वाला है। इस दौरान इन राज्यों में भारी बारिश के आसार जताए गए हैं।
आगामी दिनों में मौसम का हाल
9 नवंबर के मौसम (November 9 weather) की बात करें तो आईएमडी ने आंध्र प्रदेश, रॉयल सीमा, तमिलनाडु में भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। 10 नवंबर को जम्मू कश्मीर, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और तमिलनाडु में भारी बरसात का येलो अलर्ट जारी किया है।
13 नवंबर तक कैसा रहेगा मौसम
11 नवंबर को भी कई राज्यों में मौसम (November 11 weather) एकदम ठंडा रहने वाला है। इस दौरान कश्मीर, लद्दाख, असम, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में बारिश का येलो अलर्ट जारी कर दिया है।
12 नवंबर को सिर्फ जम्मू कश्मीर में भारी बारिश (Heavy rain in Jammu and Kashmir) की संभावना जताई गई है। इस दौरान अन्य राज्यों में मौसम एकदम साफ रहने वाला है। 13 नवंबर को भी मौसम का मिजाज ऐसा ही रहने वाला है।
