hrbreakingnews.com

8 नवंबर 2026 तक हरियाणा में कैसा रहेगा मौसम, देखें जिलावार लिस्ट 

8 November tak haryana ka mausam - नवंबर की शुरुआत के साथ ही उत्तर भारत के राज्यों में मौसम पूरी तरह से बदल गया है। लगभग सभी जगहों पर बारिश की गतिविधियों में कमी आई है और ठंड का असर तेजी से बढ़ रहा है। हरियाणा समेत कई राज्यों में सुबह के समय हल्की धुंध नजर आई है। इस बीच मौसम विभाग ने ताजा पूर्वानुमान जारी करते हुए बताया है कि हरियाणा में 8 नवंबर 2026 तक मौसम कैसा रहेगा। चलिए जानते हैं

 
8 नवंबर 2026 तक हरियाणा में कैसा रहेगा मौसम, देखें जिलावार लिस्ट 

HR Breaking News - पहाड़ों पर बर्फबारी शुरू हो गई है जिसकी वजह से मैदानों की ओर चल रही उत्तर पश्चिमी हवाएं ठंड को बढ़ा रही हैं। हरियाणा में सुबह और शाम के समय ठंड महसूस होने लगी है। मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश के औसत न्यूनतम तापमान में 0.2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। हालांकि तापमान अभी सामान्य के आसपास बना हुआ है। नारनौल (Narnaul weather update) में सबसे कम 14 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकार्ड किया गया है, जबकि हिसार सबसे गर्म जिला रहा है। हरियाणा में अब बारिश का सिलसिला थम गया है। मौसम साफ बना हुआ है हालांकि कुछ जगहों पर आसमान में हल्के बादल नजर आ सकते हैं। 


8 नवंबर तक कैसा रहेगा मौसम - 


मौसम विभाग (Mausam Update) ने आज 2 नवंबर को हरियाणा के लगभग सभी जिलों को ग्रीन जोन में रखा है। प्रदेश के किसी भी जिले में बारिश को लेकर कोई विशेष अलर्ट जारी नहीं किया गया है। दिनभर मौसम साफ बना रहेगा तेज धूप खिलने से दिन के समय गर्मी महसूस होगी, जबकि शाम को ठंड का एहसास होगा। 

आईएमडी (IMD weather) के ताजा अपडेट के अनुसार, हरियाणा में 2, 3, 4, 5, 6, 7 और 8 नवंबर को मौसम सामान्य रहेगा। किसी भी दिन के लिए गरज- चमक के साथ तेज बारिश की कोई संभावना नहीं है। मौसम शुष्क बना रहेगा और आए दिन ठंड का असर बढ़ेगा। 


अधिकतम तापमान में बढ़ौतरी - 

हरियाणा (Haryana weather) में अधिकतम तापमान 0.5 डिग्री सेल्सियस बढ़ा है। हिसार में अधिकतम तापमान 32.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। वही रोहतक में 26.9 डिग्री सेल्सियस रहा है। रोहतक में दिन के तापमान में लगभग चार डिग्री की गिरावट आई है। दिन में खिली धूप की वजह से कई क्षेत्रों में गर्मी का एहसास हुआ है, लेकिन सुबह शाम ठंड का सार बना हुआ है।


हल्की धुंध आएगी नजर - 


हिसार (Hisar Mausam) के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, पिछले दिनों हुई बारिश के चलते प्रदेश के खेतों में नमी बनी हुई है। सुबह खुले स्थानों पर हल्की धुंध नजर आ सकती है। नमी के चलते सुबह और शाम हल्की ठंड महसूस होगी, जबकि रात के तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है।


किसानों को सलाह - 


खरीफ सीजन खत्म हो चुका है और रबी सीजन की शुरुआत के साथ ही सरसों (mustard variety), चने और गेहूं की बिजाई शुरू हो गई है। मौसम में नमी और अनुकूल परिस्थितियों को देखते हुए कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को फसलों की बिजाई शुरू करने की सलाह दी है। सरसों की खेती के लिए पर्याप्त नमी होने पर RH 30 और RH 0749 किस्म की बिजाई की जा सकती है। 

वही चने के लिए C 235 और HC 5 कि किस्म बेहतर रहेगी। किसानों को सारे वाली रबी फसलों की तैयारी करने की भी सलाह दी गई है। विशेषज्ञों के मुताबिक खेतों में नमी के कारण जई और बरसीम की बिजाई का सही मौसम है।