16 नवंबर 2026 तक कैसा रहेगा मौसम, बारिश वाले राज्यों की देखें लिस्ट
16 November tak ka Mausam - सर्दियों के सीजन में अब मौसम करवट बदल रहा है। पिछले दिनों से जारी बारिश के कारण तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। सुबह और शाम के समय हल्की धुंध भी नजर आने लगी है। इस बीच मौसम विभाग ने 16 नवंबर तक के मौसम को लेकर ताजा पूर्वानुमान जारी किया है। चलिए खबर में जानते हैं किन राज्यों में भारी बरसात हो सकती है।
HR Breaking News - नवंबर महीने की शुरुआती दिन चल रहे हैं। लेकिन बारिश का सिलसिला अभी भी नहीं थम है। देश के कई हिस्सों में मेघ गर्जन और बिजली कड़कने के साथ झमाझम बारिश हो रही है। भारतीय मौसम विभाग ने अगले 5 से 6 दिन तक बारिश (Barish ka Alert) को लेकर नया अलर्ट जारी किया है। पिछले 24 घंटे में तमिलनाडु में सबसे ज्यादा 120 से 210 मिली मीटर बारिश हुई है। वही अंडमान और निकोबार द्वीप समूह तथा त्रिपुरा में 70 से 110 मिली मीटर बारिश रिकार्ड की गई है।
दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में बारिश की चेतावनी -
मौसम विभाग ने दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत के तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकाल में 10 से 14 नवंबर और 16 नवंबर, केरल और माहे में 10 से 15 नवंबर, लक्ष्य द्वीप में 10 से 16 नवंबर, तटीय कर्नाटक, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में 15 से 16 नवंबर, आंध्र प्रदेश (Andhra Pradesh weather), यनम और रायलसीमा में 14 से 16 नवंबर के बीच कई जगहों पर गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की चेतावनी जारी की है। वही पुडुचेरी, तमिलनाडु, कराईकाल में 15 नवंबर और 16 नवंबर को आंधी -तूफान के साथ भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान हवा की रफ्तार 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है। कुछ इलाकों में बिजली गिरने की भी आशंका है।
उत्तर पश्चिम भारत में बरसेंगे बादल -
उत्तर पश्चिम भारत के जम्मू कश्मीर, लद्दाख, मुजफ्फराबाद में 10 से 11 नवंबर और 14 से 16 नवंबर, हिमाचल प्रदेश में 10 से 16 नवंबर, उत्तराखंड में 12 से 13 नवंबर को कहीं-कहीं हल्की से मध्य बरसात हो सकती है। पंजाब (Punjab Mausam Update) में 12 से 16 नवंबर को कुछ जगहों पर तेज बारिश देखने को मिलेगी। 12 से 13 नवंबर को जम्मू कश्मीर और लद्दाख में बहुत भारी बरसात होने की संभावना है। इस दौरान 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज आंधी चलेगी।
पूर्वी भारत में बदलेगा मौसम -
पूर्वी भारत के मौसम की बात करें तो अंडमान और निकोबार दीप समूह में 10 से 16 नवंबर को तेज आंधी के साथ व्यापक बारिश हो सकती है। बिहार, झारखंड, यूपी (UP ka Mausam), हिमालय, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 10 से 11 नवंबर, पश्चिम बंगाल में 10 से 12 नवंबर को तेज बरसात होगी। 10 से 14 नवंबर के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज तूफानी हवा चलेगी और कुछ जगहों पर बिजली गिरने की संभावना है।
पूर्वोत्तर भारत में तेज आंधी के साथ बारिश की संभावना -
पूर्वोत्तर भारत में भी मौसम बदला हुआ है। मौसम विभाग (Mausam Update) ने अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में 10 से 12 नवंबर को हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। वहीं असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में 10 से 11 नवंबर के बीच तेज बरसात होगी। 11 नवंबर को मेघालय, मिजोरम, त्रिपुरा में मध्यम बारिश होने की संभावना है और कुछ जगहों पर बिजली गिर सकती है।
