hrbreakingnews.com

22 अक्टूबर 2026 तक कैसा रहेगा मौसम 

22 October 2026 tak ka mausam -  तेज आंधी तूफान के साथ भारी बारिश के लिए तैयार हो जाएं। हाल ही में मौसम विभाग ने एक बार फिर देश के कई राज्यों में आंधी तूफान के साथ मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी की है। भले ही मानसून (monsoon) की विदाई हो चुकी है, लेकिन अगले कई दिनों तक बारिश का दौरा जारी रहने वाला है। चलिए खबर में जानते हैं अगले 5 से 6 दिन देश के किन राज्यों में बारिश होगी।

 
22 अक्टूबर 2026 तक कैसा रहेगा मौसम 

HR Breaking News - भारतीय मौसम विभाग के नए अपडेट के मुताबिक, देश के कई राज्यों में अगले 5 से 6 दिन रुक-रुक कर तेज आंधी तूफान के साथ भारी बारिश होने का अनुमान है। पिछले 24 घंटे में भी कई राज्यों में जमकर बादल बरसे हैं। तमिलनाडु और तटीय कर्नाटक में सबसे ज्यादा 120 से 200 मिली मीटर बारिश रिकार्ड की गई है। इसके अलावा केरल, छत्तीसगढ़, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में भी भारी बारिश (Rain Alert) हुई है। यहां 70 से 110 मिली मीटर बारिश दर्ज की गई है।

उत्तर पश्चिम भारत के इन राज्यों में बारिश का अलर्ट - (IMD Rain Alert)


मौसम विभाग के अनुसार (kal ka Mausam), उत्तर पश्चिम भारत के जम्मू कश्मीर लद्दाख में 16 से 18 अक्टूबर और 21 से 22 अक्टूबर, हिमाचल प्रदेश में 16 अक्टूबर, उत्तराखंड में 16 से 18 अक्टूबर के बीच कई जगहों पर गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। 

पूर्व उत्तर प्रदेश, हरियाणा (Haryana Mausam Update) , चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिमी राजस्थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 16 अक्टूबर, पूर्वी राजस्थान में 16 से 17 अक्टूबर के दौरान कई जगहों पर बरसात होगी। मौसम विभाग ने उत्तराखंड में 16 अक्टूबर को आंधी तूफान बिजली गिरने की आशंका जताई है। इस दौरान हवा की गति 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक जा सकती है।


हिमाचल प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम - 


हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh mausam) में विंटर सीजन ने तय समय से पहले आ गया है। बुधवार को वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के एक्टिव होने से धौलाधार रेंज, मनाली और लाहौल-स्पीति की ऊंची चोटियों पर सीजन की पहली बर्फबारी हुई है। इसका सीधा असर टूरिज्म और लोकल इकोनॉमी पर दिखने लगा है। IMD के मुताबिक, चंबा के सच पास में 1 फीट तक बर्फबारी हुई है। सुराल में 3 इंच बर्फ गिरी है। 


उत्तराखंड में तेजी से गिरा तापमान - 


उत्तराखंड (Uttarakhand weather) में मौसम करवट बदल रहा है। तीन दिन के बाद उत्तराखंड के तापमान में भारी गिरावट आई है। देहरादून में भी सुबह की तेज बारिश होने से तापमान सामान्य से 5 डिग्री नीचे आ गया है। वहीं, मौसम विभाग ने शुक्रवार को भी देहरादून समेत 5 जिलों में गरज-चमक के साथ बिजली चमकने और झोंकेदार हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया है।


देहरादून में बुधवार को अधिकतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 5 डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान 18.3 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 2 डिग्री अधिक है। आज सुबह भी देहरादून में झमाझम बरसात हुई है।