26 नवंबर 2026 तक कैसा रहेगा मौसम, देखें बारिश वाले राज्यों की लिस्ट
26 Novembe 2026 tak ka Mausam - देशभर में मौसम करवट बदल रहा है। लगभग सभी राज्यों में ठंड में दस्तक दे दी है। सुबह और शाम कोहरा भी नजर आने लगा है। इस बीच मौसम विभाग ने कई राज्य में तेज आंधी के साथ बारिश की चेतावनी जारी की है। चलिए नीचे खबर में जानते हैं 26 नवंबर तक मौसम कैसा रहेगा।
HR Breaking News - भारतीय मौसम विभाग ने एक बार फिर बारिश को लेकर नया अलर्ट जारी कर दिया है। पिछले 24 घंटे में भी जमकर बादल बरसें हैं। उड़ीसा में सबसे ज्यादा 210 mm बारिश रिकार्ड की गई है। इसके अलावा तटीय आंध्र प्रदेश में 120 से 200 mm, पश्चिम बंगाल और त्रिपुरा में 70 से 110 mm बारिश हुई है। लगातार जारी बारिश के कारण मैदानी इलाकों में ठंड का असर तेजी से बढ़ रहा है।
दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में बारिश का अलर्ट - (Aaj ka Mausam)
दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत के राज्यों में मौसम की बात करें तो तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकाल में 20 से 23 नवंबर और 26 नवंबर तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, केरल, माहे तथा रायलसीमा में 20 से 26 नवंबर के दौरान तेज हवाओं के साथ बरसात होगी। लक्षद्वीप में 24 नवंबर, तटीय कर्नाटक और उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में 24 से 26 नवंबर, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में 23 नवंबर (kal ka Mausam) और 25 से 26 नवंबर तथा तेलंगाना में 20 नवंबर को कुछ जगहों पर 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवा चलेगी और हल्की से मध्य बरसात हो सकती है।
मौसम विभाग (Rain Alert) ने 23 से 26 नवंबर के बीच तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकाल तथा तटीय आंध्र प्रदेश, यनम में 22 से 24 नवंबर के दौरान बिजली गिरने और तेज आंधी तूफान की चेतावनी जारी की है। इस दौरान कुछ जगहों पर भारी बरसात भी होने का अनुमान है। खराब वेदर के चलते मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।
मध्य भारत में बदला मौसम -
मध्य भारत में भी मौसम का मिजाज बदला हुआ है। भारतीय मौसम विभाग (Mausam Update) ने पूर्वी मध्य प्रदेश में 20 से 22 नवंबर, विदर्भ में 20 नवंबर, छत्तीसगढ़ में 22 से 25 नवंबर के बीच कुछ जगहों पर गरज-चमक के साथ हल्की बरसात की संभावना जताई है। छत्तीसगढ़ में 20-21 नवंबर के बीच कई इलाकों में तेज आंधी के साथ बहुत भारी बरसात हो सकती है। इस दौरान हवा की रफ्तार 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा रहेगी।
पूर्वी भारत के राज्यों में बारिश की चेतावनी -
पूर्वी भारत के मौसम की बात करें तो अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में 20 से 26 नवंबर (26 November ko hogi barish), उप हिमालय पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 20 से 23 नवंबर, गंगा के मैदानी इलाकों वाले पश्चिम बंगाल और झारखंड में 22 से 23 नवंबर, बिहार में 20 से 22 नवंबर, उड़ीसा में 21 से 23 नवंबर को बरसात होने के आसार हैं। गंगा के मैदानी इलाकों वाले पश्चिम बंगाल और झारखंड में 20 से 21 नवंबर, उड़ीसा में 20 नवंबर को जमकर बादल बरसेंगे। इस दौरान 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज आंधी चलेगी। कहीं-कहीं बिजली गिरने की भी आशंका है।
पूर्वोत्तर भारत में भी बारिश की आशंका - (IMD Rain Alert)
पूर्वोत्तर भारत के अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय में 20 से 24 नवंबर (November Ka Mausam) को कुछ जगहों पर बरसात होने का अनुमान है। वही नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में 22 से 24 नवंबर को बरसात हो सकती है। 20 से 21 नवंबर को नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में व्यापक बारिश होने के आसार हैं। इस दौरान तेज आंधी तूफान बिजली गिरने की संभावना है।
पश्चिम भारत में 1 हफ्ते साफ रहेगा मौसम -
पश्चिम भारत में अगले एक हफ्ते तक मौसम साफ बना रहेगा। मौसम विभाग (Mausam Update) ने यहां किसी भी राज्य में तेज आंधी-तूफान के साथ बारिश को लेकर चेतावनी जारी नहीं की है। हालांकि तापमान में गिरावट आने से ठंड महसूस होगी और सुबह शाम हल्का कोहरा भी नजर आ सकता है। मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश में 22 से 23 नवंबर को घना कोहरा छाने की प्रबल संभावना जताई है। हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब में 20 से 22 नवंबर के बीच घना कोहरा छा जा सकता है।
