30 नवंबर 2026 तक कैसा रहेगा मौसम
30 November 2026 Tak ka Mausam - नवंबर महीने के आखिरी दिनों में मौसम पूरी तरह बदल गया है। अब बारिश का दौर थम गया है और ठंड पड़ने लगी है। सुबह और शाम के समय कोहरा भी नजर आ रहा है। इस बीच भारतीय मौसम विभाग ने 30 नवंबर तक के मौसम को लेकर ताजा पूर्वानुमान जारी किया है। चलिए नीचे खबर में जानते हैं अगले 6 दिनों तक मौसम कैसा रहेगा।
HR Breaking News - मौसम विभाग की नई अपडेट के अनुसार दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत के राज्यों में गरज-चमक और तेज आंधी-तूफान के साथ बारिश हो रही है। इसके अलावा पश्चिम भारत, मध्य भारत और उत्तर भारत में मौसम साफ बना हुआ है। पिछले 24 घंटे के मौसम (kal ka Mausam) की बात करें तो तमिलनाडु में 70 से 110 मिली मीटर बरसात रिकार्ड की गई है। इसके अलावा उप हिमालय, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, उड़ीसा, बिहार और उत्तरी छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में घना कोहरा छाया रहा। यहां दश्यता 50 से 199 मीटर रही।
एक नया पश्चिमी विक्षोभ -
मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी हवाओं के बीच एक ट्रफ के रूप में एक पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbanc Update) बना हुआ है। निकले सोभमंडल में गुजरात और उससे सटे दक्षिणी पश्चिमी पश्चिमी राजस्थान के ऊपर एक एयर साइक्लोनिक सर्कुलेशन भी बना हुआ है।
दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में भारी बारिश की चेतावनी -
दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत के तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, रायलसीमा, तमिलनाडु (Tamil Nadu weather), पुडुचेरी और कराईकाल में 24 से 30 नवंबर, केरल, माहे में 29 से 30 नवंबर, लक्षद्वीप में 24 से 30 नवंबर, तटीय कर्नाटक, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में 24 से 28 नवंबर, तेलंगाना में 24 से 25 नवंबर को कुछ जगहों पर मेघ गर्जन और बिजली कड़कने के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।
60 की स्पीड से चलेगी आंधी -
केरल और माहे में 24 से 28 नवंबर, लक्षद्वीप में 25 से 29 नवंबर (29 November ka mausam) को तेज आंधी तूफान के साथ मूसलाधार बरसात हो सकती है। इस दौरान हवा की गति 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा रहेगी, जो 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। इसके अलावा 24 से 25 नवंबर को केरल और माहे, लक्ष्यदीप में 24 28 नवंबर को तटीय आंध्र प्रदेश, यनम तथा रायलसीमा में तेज आंधी चलेगी। कुछ इलाकों में बिजली गिरने की भी आशंका है। खराब वेदर के चलते मौसम विभाग ने लोगों को सावधान रहने की सलाह दी है।
पश्चिम और मध्य भारत में पड़ेगी ठंड -
पश्चिम और मध्य भारत के मौसम की बात करें तो यहां पिछले कुछ दिनों से मौसम साफ बना हुआ है। सुबह की शुरुआत हल्की धूप के साथ होती है, लेकिन तापमान में गिरावट आने से दिन के समय में भी ठंड महसूस हो रही है। मौसम विभाग (Mausam Update) के ताजा अपडेट के अनुसार अगले एक हफ्ते तक पश्चिम और मध्य भारत के मौसम में कोई खास बदलाव नहीं होगा।
24, 25, 26 और 27 नवंबर को छाएगा कोहरा -
मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ में 24 नवंबर हरियाणा (Haryana weather), चंडीगढ़, दिल्ली में 26 से 27 नवंबर, हिमाचल प्रदेश में 24 से 26 नवंबर, पंजाब में 24 से 27 नवंबर के बीच घना कोहरा छाने की संभावना जताई है। इन राज्यों में ठंड का असर भी तेजी से बढ़ेगा। दरअसल पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी शुरू होने से यहां तापमान में भारी गिरावट देखने को मिल सकती है।
