home page

wheat price hike : इन राज्यों में गेहूं के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, इतना हुआ 1 क्विंटल गेहूं का रेट

Wheat Price 2 May : देश में उत्तर प्रदेश व मध्य प्रदेश प्रमुख गेहूं उत्पादक राज्य हैं। यहां पर मंडियों में गेहूं की खरीद (wheat purchasing) बड़े स्तर पर जारी है। इनके अलावा अन्य राज्यों में भी अब गेहूं खरीदी जा रही है। किसानों को बढ़े हुए एमएसपी (wheat MSP 2025) का लाभ मिल रहा है, इसके साथ ही कुछ राज्यों में राज्य सरकारों की ओर से किसानों को अतिरिक्त लाभ भी प्रति क्विंटल गेहूं पर दिया जा रहा है। कई राज्यों में तो गेहूं (wheat rate today) के नए सीजन की शुरुआत में ही गेहूं के भाव रिकॉर्ड तोड़ रहे हैं। आइये जानते हैं यहां पर कितने हो गए हैं एक क्विंटल गेहूं के रेट। 

 | 
wheat price hike : इन राज्यों में गेहूं के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, इतना हुआ 1 क्विंटल गेहूं का रेट

HR Breaking News - (wheat price)। अप्रैल माह के अंत के साथ ही देश के ज्‍यादातर राज्‍यों में गेहूं कटाई का कार्य भी पूरा हो गया है। अब खेतों से नया गेहूं लेकर किसान मंडियों (mandi bhav today) में जाने लगे हैं। गेहूं के बेहतर उत्पादन के कारण इस बार आवक भी जोरों पर है।

सरकार ने पिछली बार से प्रति क्विंटल गेहूं पर 150 रुपये की एमएसपी में बढ़ौतरी की है। यह 2275 रुपये से 2425 रुपये (wheat rate 2 may 2025) प्रति क्विंटल हो गया है। इसका फायदा किसानों को मिल रहा है। इस समय देशभर की कई मंडियों में गेहूं का भाव एमएसपी के करीब तो कई में ऊपर चल रहा है। शुरुआती चरण में देखें तो गेहूं का भाव 3000 रुपये (gehu ka bhav) प्रति क्विंटल होना अपने आप में एक रिकॉर्ड है। 


मध्य प्रदेश में मिल रहा किसानों को बोनस-


मध्‍य प्रदेश दूसरा सबसे बड़ा गेहूं उत्पादक राज्य है। यहां पर किसानों को 150 रुपये का बोनस (wheat bonus price) प्रति क्विंटल गेहूं बेचने पर मिल रहा है। ज्‍यादातर मंडियों में गेहूं की कीमतें MSP के आसपास हैं। यहां की मंडियों मेकं मॉडल प्राइस (wheat model price) एमएसपी से ज्‍यादा रहा है।

मध्‍य प्रदेश की मंडियों में गेहूं का भाव- 


मंडी    न्‍यूनतम कीमत  अधि‍कतम कीमत     
आरोन        2429    2499    
बड़वाहा    2400    2480    
छपारा        2425    2502    
गाडरवाड़ा    2401    2467    
गैरतगंज        2420    2557    
देवास        2310    2650    
बागली        2479    2479    
जीरापुर        1975    2483    
झाबुआ        2400    2571    
मालथोन    2300    2320    

उत्‍तर प्रदेश  सबसे बड़ा गेहूं उत्पादक राज्य है। यहां पर लगभग सभी मंडियों (mandi bhav 2 may) में गेहूं की कीमतें एमएसपी के आसपास ट्रेड कर रही हैं। कुछ मंडियों में कीमतें एमएसपी से 600 रुपये ऊपर भी चल रही हैं यानी 3000 रुपये (wheat rate in UP) प्रति क्विंटल से ऊपर भी रेट चले गए हैं।


उत्तर प्रदेश की मंडियों में गेहूं का भाव -


मंडी        न्‍यूनतम कीमत     अधि‍कतम कीमत 
अछल्‍दा        2350    2500    
भर्तना        3000    3202    
अलीगढ़        2430    2452    
एटा        2425    2502    
फतेहाबाद    2350    2432    
गड़ौरा        2380    2425    
जौनपुर        2415    2503    
नवाबगंज    2425    2472    
पीलीभीत    3250    3350    
रायबरेली    2400    2450    

राजस्‍थान में गेहूं की न्‍यूनतम कीमत (wheat rate in rajasthan) एमएसपी से नीचे ही चल रही हैं, लेकिन कई जगह  मॉडल प्राइस एमएसपी से ऊपर भी है।

राजस्‍थान की मंडियों में गेहूं का ताजा भाव


मंडी    न्‍यूनतम रेट  अधि‍कतम रेट    
अटरू        2360    2587    
बस्‍सी        2418    2476    
धौलपुर        2350    2500    
गंगापुर सिटी     2337    2520    
इकलेरा        2350    2512    
खानपुर        2400    2600    
कोटा        2300    2565    
रानी, पाली    2350    2350    
सूरतगढ़        2470    2538    
उनियारा    2422    2424    
नोट : ऊपर बताए गए सभी राज्यों की मंडियों के गेहूं के भाव रुपये प्रति क्विंटल में हैं।

News Hub