wheat price hike : गेहूं के भाव में बंपर बढ़ौतरी, इस राज्य में बिक रही सबसे महंगी गेहूं
Wheat rate today : गेहूं के भाव में निरंतर बढ़ौतरी होती जा रही है। इस समय मार्च के महीने में भी गेहूं के दाम (wheat price update) बढ़ना हर किसी को चौंका रहा है। गेहूं के रेट इसके समर्थन मूल्य से काफी ऊपर चल रहे हैं। गेहूं के दामों में यह बढ़ौतरी अब भी रॉकेट की रफ्तार से जारी है। आने वाले समय में इसके भाव और भी अधिक होने की संभावना है। आइये जानते हैं किस राज्य में गेहूं सबसे महंगे दामों पर बिक रही है।

HR Breaking News : (Wheat rate)। देशभर की मंडियों में गेहूं के दामों में ताबड़तोड़ बढ़ौतरी देखी जा रही है। गेहूं के दाम (wheat rate today 10 march) अब सातवें आसमान पर जा पहुंचे हैं। अभी कुछ दिन बाद गेहूं की नई आवक भी मंडियों में शुरू हो जाएगी, इससे पहले गेहूं के दामों में बड़ी तेजी देखने को मिल रही है। उम्मीद है अभी गेहूं के दाम (gehu ki keemat) और बढ़ेंगे। हैरान करने वाली बात तो यह है कि प्रमुख गेहूं उत्पादक राज्यों में भी गेहूं के दाम न्यूनतम समर्थन मूल्य से काफी ऊपर चल रहे हैं। खबर में जानिये देश की मंडियों में गेहूं के लेटेस्ट रेट।
अब इतना हो गया गेहूं का भाव-
इस समय गेहूं के रेट 3100 रुपये (gehu ka taja bhav)प्रति क्विंटल तक पहुंच गए हैं तो कहीं इससे भी ऊपर चल रहे हैं। गेहूं के दाम इसके न्यूनतम समर्थन मूल्य से 910 रुपये ऊपर तक चल रहे हैं। इस सीजन के लिए गेहूं का समर्थन मूल्य 2275 रुपये प्रति क्विंटल तय किया गया है, जबकि 150 रुपये की बढ़ौतरी के साथ नए गेहूं के लिए यह 2425 रुपये प्रति क्विंटल है।
एमपी में गेहूं के दाम-
मध्य प्रदेश में फिलहाल गेहूं की एमएसपी पर सरकारी खरीद होली तक नहीं की जाएगी। इसके बाद गेहूं खरीद शुरू होगी। एमपी में 2475 रुपये (wheat price MP )प्रति क्विंटल एमएसपी के हिसाब से गेहूं की खरीद फरोख्त चल रही है। 2275 रुपये के समर्थन मूल्य में 175 रुपये प्रति क्विंटल बोनस के रूप में जोड़कर भी किसानों को दिए जा रहे हैं। देश की कई मंडियों (mandi bhav) में गेहूं के औसत रेट की बात करें तो ये 3 हजार रुपये प्रति क्विंटल से कुछ ऊपर हैं।
MP की मंडियों में गेहूं का भाव -
मंडी वैरायटी आवक
गंजबासौदा, विदिशा शरबती 3502
गंजबासौदा, विदिशा सुजाता 3273
अशोक नगर व्हीट मिक्स 3055
अशोक नगर NA 3824
गुना NA 3536
राघौगढ़, गुना NA 3108
लश्कर, ग्वालियर NA 3110
नीमच NA 3010
उज्जैन NA 3015
UP में गेहूं का ताजा भाव -
मंडी वैरायटी अधिकतम कीमत
अकबरपुर, अंबेडकरनगर दड़ा 3050
अछनेरा, आगरा दड़ा 3100
बड़ौत, बागपत दड़ा 3040
रसड़ा, बलिया दड़ा 3000
खुरजा, बुलंदशहर दड़ा 3020
एटा दड़ा 3000
फर्रूखाबाद दड़ा 3000
फतेहपुर दड़ा 3000
टुंडला फिरोजाबाद दड़ा 3110
महाराष्ट्र-गुजरात में गेहूं का ताजा भाव-
मंडी वैरायटी अधिकतम कीमत
पालघर, महाराष्ट्र अन्य 3300
उल्हासनगर, महाराष्ट्र अन्य 4000
नागपुर, महाराष्ट्र शरबती 3425
जंबूसर, गुजरात अन्य 3200
ध्रोल, गुजरात अन्य 3100
कलावद, गुजरात अन्य 3005
सनद, गुजरात शरबती 3006
हिम्मतनगर, गुजरात सोनालिका 3130
चोटिला,गुजरात लोकल 3000
नोट : गेहूं की आवक रुपये प्रति टन में है।
इन राज्यों में यह है गेहूं का आंकड़ा -
गेहूं उत्पादन करने वाले प्रमुख राज्यों में गेहूं की आवक बढ़ी है तो कुछ राज्यों में यह कम है। मध्य प्रदेश (MP wheat rate)में अब गेहूं की एक दिन की ही आवक 6,765 टन से अधिक पहुंच गई है। गुजरात में गेहूं की एक दिन की औसत आवक 5745 टन दर्ज की गई। उत्तर प्रदेश गेहूं (UP wheat price) का सबसे बड़ा उत्पादक राज्य है। यहां पर 10,495 टन आवक हुई है, जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है। महाराष्ट्र की मंडियों में 355 टन गेहूं की आवक हुई। राजस्थान की मंडियों में 612 टन गेहूं की आवक एक दिन की रही है।