home page

wheat price today : गेंहू की कीमतें गिरी धड़ाम, जानिये अब कितने रुपये क्विंटल बिक रहा गेहूं

wheat price latest : गेहूं का नया सीजन शुरू हो चुका है। मंडियों में नए गेहूं की आवक अब होने लगी है, लेकिन सीजन के शुरुआत से ही गेहूं की कीमतें (wheat rate today 29 march) धड़ाम से नीचे आ गिरी हैं। इस बार सरकार ने गेहूं के एमएसपी में भी बढ़ौतरी की थी, इसके बावजूद किसानों को इसका कोई खास फायदा अभी तक नहीं मिल रहा है। आइये जानते हैं कहां किस भाव (gehu ka taja bhav) बिक रहा है गेहूं।

 | 
wheat price today : गेंहू की कीमतें गिरी धड़ाम, जानिये अब कितने रुपये क्विंटल बिक रहा गेहूं

HR Breaking news : (wheat rate today)। किसानों को इस बार नए सीजन से गेहूं के दामों में बढ़ौतरी के साथ मुनाफा पाने की उम्मीद थी लेकिन इसके विपरीत ही सब कुछ होता नजर आ रहा है। गेहूं के दाम (wheat price latest) इस तरह से धड़ाम से आ गिरे हैं कि किसानों की गेहूं की लागत ही पूरी नहीं हो पा रही है। हालांकि इस सीजन के शुरू होने से पहले गेहूं के रेट (gehu ka bhav) सातवें आसमान पर थे। किसानों को उम्मीद थी कि मार्च अंत तक रेट कुछ कम होंगे, लेकिन धड़ाम से इतने आ गिरेंगे, इसका अनुमान नहीं था। देशभर की प्रमुख मंडियों में गेहूं का ताजा भाव (wheat rate update) कुछ इस प्रकार है-


मध्य प्रदेश की मंडियों में गेहूं के दाम -


मंडी        न्‍यूनतम  अधि‍कतम     
हरदा        1001     2598    
भीकनगांव    1822    2826      
बीना        2343    3704    
छपारा        2331    2452     
धार        1952      2504
शाजापुर        2432    2432    
शाजापुर         2122     2647
आलीराजपुर    2454    2454    
अमरपाटन     2643     2642     
अंबाहा        2502    2501    
अशोकनगर    2422     3403     
आष्‍टा        2352    2782    
बड़ामलहरा    2391     2424      
बड़ामलहरा    2505    2504    
बड़नगर        2143     2532      
बदनावर         2301     2804     
नोट - गेहूं के भाव रुपये प्रति क्विंटल में हैं।

UP में गेहूं का ताजा भाव -


मंडी    वैरायटी    न्‍यूनतम     अधि‍कतम     
आछल्‍दा        2701    2904    
एट        2452    2482     
अजूहा        2773    2832    
अकबरपुर    2885     3054    
अकबरपुर    2504    2605    
इलाहाबाद    2773     2851       
अमरोहा        2822    2861    
आनंदनगर     2307    2402    
अतर्रा         2734    2884    
औरैया        2652    2724    
आजमगढ़    2852    2953    
नोट - गेहूं के भाव रुपये प्रति क्विंटल में हैं।

राजस्‍थान की मंडियों में गेहूं का ताजा भाव 
मंडी    वैरायटी    न्‍यूनतम     अधि‍कतम     
ब्‍यावर        2601    3002    
दूदू        2501    2701    
लालसोट    2502    2752    
मंडावरी        2606    2835    
मनोहर थाना    2104    2486     
रानी        2252      2463     
रानीवाड़ा    2601     2809     
समरानियां    2307    2518    
उदयपुर        3306      3505      
ब्‍यावर        2353      2454      
उदयपुर        2602    2701    
नोट - गेहूं के भाव रुपये प्रति क्विंटल में हैं।


प्रमुख गेहूं उत्पादक राज्यों में स्थिति-


देश में मध्‍य प्रदेश (MP wheat rate), उत्‍तर प्रदेश और राजस्‍थान गेहूं के प्रमुख उत्पादक राज्य हैं। यहां गेहूं की आवक होने के साथ ही सरकारी खरीद भी शुरू हो चुकी है। यह जुन-जुलाई तक जारी रहने की संभावना है। राजस्‍थान की मंडियों (rajasthan mandi bhav) में आवक बहुत कम चल रही है। मध्‍य प्रदेश में इस समय गेहूं की आवक उत्‍तर प्रदेश से भी ज्‍यादा है।

हालांकि दोनों ही राज्यों में गेहूं का अच्छा उत्पादन होता है। फिलहाल यहां गेहूं की कीमतें कम हैं, नई आवक और सरकारी खरीद का असर यह है कि कुछ मंडियों में एमएसपी से भी आधी कीमतें गेहूं की पहुंच चुकी हैं। एमपी की एक मंडी (MP mandi bhav) में तो 1000 रुपये प्रति क्विंटल तक भाव आ गिरा है। इसके बजाय उत्‍तर प्रदेश के किसानों को गेहूं की कीमतें फिर भी ठीक मिल रही हैं।

इन राज्यों में इतनी हुई आवक -


राजस्‍थान में गेहूं की आवक करीब 7,388 टन रही है।
मध्‍य प्रदेश की मंडियों में  38,042  टन गेहूं आया है।
उत्तर प्रदेश की मंडियों (mandi bhav) में गेहूं की आवक करीब 11,285  टन हुई है।


गेहूं की सरकारी खरीद का भाव -


केंद्र सरकार की की ओर से इस बार एमएसपी (Wheat MSP) में प्रति क्विंटल गेहूं पर 150 रुपये की बढ़ौतरी की गई है। पहले यह 2275 रुपये था जो अब 2425 रुपये हो गया है। गेहूं की सरकारी खरीद के दामों की बात करें तो मध्‍य प्रदेश में 2600 रुपये (Wheat rate in UP) प्रति क्विंटल के भाव से गेहूं खरीदा जा रहा है। इसमें 2425 रुपये एमएसपी और 175 रुपये का बोनस राज्‍य सरकार की ओर से दिया जा रहा है। वहीं उत्‍तर प्रदेश में 2425 रुपये एमएसपी का भाव मिल रहा है। राजस्‍थान में 150 रुपये सरकारी बोनस सहित कुल 2575 रुपये (Wheat rate in rajasthan) प्रति क्विंटल का भाव किसानों को गेहूं पर मिल रहा है।