home page

Wheat Rate 16 july : 1000 रुपये बढ़ा गेहूं का रेट, इस राज्य में सबसे हाई हो गए दाम

Wheat Rate Hike : गेहूं का रेट फिर से हाई हो गया है, इसमें प्रति क्विंटल पर 1000 रुपये की बढ़ौतरी हुई है। गेहूं के भाव (Gehu ka bhav 16 july 2025) में इस बढ़ौतरी के बाद एक राज्य में गेहूं के दाम सबसे हाई हो गए हैं। दूसरे राज्यों के किसान भी यहां गेहूं बिक्री करके मुनाफा कमाने की सोचने लगे हैं। आइये जानते हैं किस राज्य में क्या चल रहा है गेहूं का रेट।

 | 
Wheat Rate 16 july : 1000 रुपये बढ़ा गेहूं का रेट, इस राज्य में सबसे हाई हो गए दाम

HR Breaking News - (wheat price today) इस बरसाती मौसम में गेहूं के भाव (wheat price update) बढ़ने की कम ही उम्मीद की जा रही थी, लेकिन अचानक गेहूं के दाम हाई हो गए हैं। प्रति क्विंटल गेहूं पर हजार रुपये की बढ़ौतरी के बाद एक गेहूं उत्पादक राज्य में गेहूं का रेट (wheat rate today) अन्य राज्यों की तुलना में सबसे ऊपर चला गया है। इस बढ़े हुए रेट का असर गेहूं की बिक्री पर भी पड़ा है। कुछ दिन पहले तक गेहूं के भाव (wheat rate 16 july) में स्थिरता देखी जा रही है, अब इसमें उछाल आया है।

राजस्थान व मध्य प्रदेश में गेहूं का भाव -


राजस्थान में गेहूं के दामों (rajasthan wheat rate) में सबसे ज्यादा बढ़ौतरी देखने को मिली है। यहां पर गेहूं के दाम एमएसपी 2425 रुपये से 1000 रुपये तक हाई हो गए हैं। एक क्विंटल गेहूं का रेट (wheat rate latest) यहां की उदयपुर मंडी में 3425 रुपये तक हो चुका है। इसके बाद मध्य प्रदेश में भी विदिशा मंडी में गेहूं का रेट (MP wheat price) 3225 रुपये क्विंटल पर जा पहुंचा है। यहां पर प्रति क्विंटल पर 800 रुपये की बढ़ौतरी हुई है। इन दोनों ही राज्यों में प्रदेश सरकारों ने गेहूं की सरकारी खरीद पर बोनस भी दिया है। उत्तर प्रदेश में गेहूं के दाम (UP wheat price) इन राज्यों की अपेक्षा कम हैं।


मध्य प्रदेश में गेहूं का भाव-


मंडी        न्यूनतम अधिकतम 
सीहोर     2538    2579    
धार        2427        2656
अजयगढ़    2425        2463    
दालोदा    2524        2568    
बीना        2583        2595    
विदिशा    2512        3225

उत्तर प्रदेश में गेहूं का भाव -


मंडी        न्यूनतम अधिकतम 
पंचपेड़वा    2439        2617    
उत्तरीपुरा    2428        2516    
विशालपुर    2527        2565    
हरदोई    2486        2524    
आजमगढ़    2445        2573    
बबेरू        2444        2452    

राजस्थान में गेहूं का भाव-


मंडी            न्यूनतम     अधिकतम
नाहरगढ़        2417        2467    
लालसोट        2376        2429    
मनोहर थाना    2415        2468    
श्री करणपुर        2484        2496    
उदयपुर मंडी    2453        3425
मालपुरा        2312        2403    

नोट - गेहूं का भाव रुपये प्रति क्विंटल में है।

News Hub