Wheat Rate 2025 : यूपी, MP में फिर उछले गेहूं के रेट, बिक रही इतने रुपये क्विंटल
Gehu ka taja rate : गेहूं के भाव में जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है। कई दिनों से ही गेहूं के भाव में रिकॉर्ड तेजी देखने को मिल रही है। इसके साथ ही सरसों के रेट भी सातवें आसमान पर जा पहुंचे हैं। गेहूं के भाव में तेजी आने से अब किसानों को खूब लाभ हो रहा है मंडियों में गेहूं की आवक भी बढ़ गई है। चलिए नीचे खबर में जानते हैं गेहूं का लेटेस्ट रेट।
HR Breaking News - (wheat rate hike)। गेहूं के भाव में सीजन के बाद से ही तेजी का दौर जारी है। आए दिन गेहूं के दाम महंगे होते ही जा रहे हैं। अब तो गेहूं के न्यूनतम और अधिकतम रेट (wheat maximum price) में भी काफी अंतर बना हुआ है। देश की सभी मंडियों में गेहूं के दाम एमएसपी (Gehu MSP) से ऊपर जा पहुंचे हैं। एक राज्य में गेहूं के रेट में ताबड़तोड़ बढ़ौतरी होने से रेट सबसे हाई हो गए हैं। चलिए नीचे खबर में जानते हैं किस राज्य की मंडी में सबसे महंगी बिक रही गेहूं -
रूकने के बाद फिर दौड़े गेहूं के दाम -
पिछले कई दिनों से गेहूं के भाव स्थिर बने हुए थे। लेकिन एक बार फिर से गेहूं के भाव ने रफ्तार पकड़ ली है। आगामी समय के लिए भाव को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। अब त्योहारों का सीजन शुरू हो गया है और ऐसे में बाजार जानकारों का कहना है कि गेहूं की मांग बढ़ने से इसके रेट सातवें आसमान पर जा सकते हैं। मंडियों (mandi bhav today) में अब गेहूं के भाव में तगड़ी हलचल है।
इतना चल रहा है गेहूं का रेट -
देश की ज्यादातर मंडियों में गेहूं का अधिकतम भाव (Wheat price update) 3100 रुपये प्रति क्विंटल के आसपास चला गया है। यह एमएसपी 2425 रुपये से 700 रुपये ज्यादा है। उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश (MP wheat rate) की कई मंडियों में गेहूं का रेट एमएसपी के आसपास है तो कहीं इससे ऊपर भी ट्रेंड कर रहा है। गेहूं का औसत भाव (Wheat everage price) अब 2500 रुपये क्विंटल के करीब हो गया है।
मध्य प्रदेश में गेहूं का भाव-
मंडी न्यूनतम अधिकतम
धार 2175 2218
गंजबासौदा 2707 2832
हनुमाना 2409 2418
इंदौर 2389 3027
जोबत 2473 2480
विदिशा 3110 3125
अलीराजपुर 2009 2019
आरोन 2648 2661
बड़ामलहरा 2447 2469
बनापुर 2599 2630
बरेली 2209 2478
भांडेर 2475 2481
बुरहानपुर 2624 2641
उत्तर प्रदेश में गेहूं का भाव-
मंडी न्यूनतम अधिकतम
अलीगढ़ 2449 2527
घिरौर 2412 2581
मोहम्मदाबाद 2481 2490
बरौत 2462 2616
सहारनपुर 2459 2658
बलिया 2617 2713
अकबरपुर 2414 2561
बछरावां 2451 2481
झांसी 2511 2612
फैजाबाद 2313 2399
हरगांव 2458 2471
आनंदनगर 2461 2518
बंथरा 2569 2591
नोट - गेहूं के भाव रुपये प्रति क्विंटल में हैं।
