home page

Wheat Rate Down : गेहूं का रेट फिसला, गिरकर इतने हुए 1 क्विंटल के दाम

gehu ka bhav 24 july : गेहूं के दाम गिरने से एक बार फिर किसानों के हाथ मायूसी लगी है। फिलहाल कई मंडियों में गेहूं के दाम (gehu ka rate) औंधे मुंह गिर गए हैं। इससे पहले गेहूं के रेट (wheat rate 24 july 2025) में कुछ तेजी देखने को मिली थी, जो अधिक दिनों तक बरकरार नहीं रह सकी। आइये जानते हैं इस समय कितने हो गए हैं प्रति क्विंटल गेहूं के दाम।

 | 
Wheat Rate Down : गेहूं का रेट फिसला, गिरकर इतने हुए 1 क्विंटल के दाम

HR Breaking News - (wheat price today) गेहूं का भाव कुछ दिनों की तेजी के बाद फिर से लुढ़क गया है। इस गिरावट के बाद कई मंडियों में तो गेहूं के दाम एमएसपी (wheat MSP) से भी नीचे आ गए हैं। इस कारण किसानों को गेहूं की बिक्री से फसल की लागत भी पूरी नहीं हो रही है। दूसरी ओर निजी व्यापारी भी अब गेहूं खरीद से कन्नी काट रहे हैं। इस कारण मंडियों में व्यापारिक गतिविधियों पर भी ब्रेक लगते दिखाई दे रहे हैं। गेहूं के भाव (Gehu Ka Bhav) में गिरावट के कई कारण बताए जा रहे हैं।


गेहूं के दाम घटने का कारण -


ही गेहूं के भाव (gehu ka rate) में गिरावट के वैसे तो कई कारण हैं, लेकिन गेहूं में आई नमी को इसका मुख्य कारण माना जा रहा है। इस समय मार्केट में भी गेहूं की मांग घटी है। इसका असर भी गेहूं के भाव (wheat maximum price) पर प्रत्यक्ष रूप से पड़ा है। एक्सपर्ट्स के अनुसार अगले दो माह में गेहूं के दाम (wheat rate today) और गिर सकते हैं। अगस्त व सितंबर में इनमें गिरावट देखने को मिल सकती है। इसके बाद अक्टूबर में त्योहारी सीजन से गेहूं के रेट बढ़ सकते हैं।


प्रति क्विंटल गेहूं के इतने हैं दाम -


इस समय देशभर की कई मंडियों (mandi bhav today) में 1 क्विंटल गेहूं के अधिकतम दाम एमएसपी 2425 रुपये से कुछ ऊपर हैं तो न्यूनतम भाव (wheat minimum price)एमएसपी से नीचे ट्रेंड कर रहे हैं। गेहूं के न्यूनतम व अधिकतम रेट में ज्यादा अंतर भी दिखाई नहीं दे रहा है। मध्य प्रदेश में गेहूं का अधिकतम रेट 2635 रुपये तो उत्तर प्रदेश (UP wheat price) में 2560 रुपये क्विंटल हो गया है। इससे पहले यह 3300 रुपये क्विंटल के भाव से भी पार हो चुका था। उत्तर प्रदेश, हरियाणा व पंजाब में भी गेहूं के दामों (punjab wheat price) में इसी तरह से गिरावट नजर आ रही है।

उत्तर प्रदेश में गेहूं का भाव-


मंडी            न्‍यूनतम अध‍िकतम 
फैजाबाद          2312        2428
पीलीभीत         2468        2490
मुस्करा         2342        2541    
बबराला         2414        2432
कासगंज         2507        2560    
ऐटा            2406        2444    
इटावा            2451        2510


मध्‍य प्रदेश में गेहूं का भाव-


मंडी            न्‍यूनतम     अध‍िकतम 
पंधाना         2504        2527
चौरई            2540        2572    
सीहोर         2463        2620    
नागदा         2614        2624    
धार             2332        2542    
अमरपाटन         2404        2428    
गुलाबगंज         2341        2544    
बेरसिया         2422        2635    
    


नोट - गेहूं का भाव (wheat rate 24 july) रुपये प्रति क्विंटल में।