Wheat Rate Hike : गेहूं की कीमतों में बंपर तेजी, जानें आज का मंडी भाव
Gehu Mandi rate : गेहूं की कीमतों में तेजी का दौर बरकरार है। पिछले काफी दिनों से गेहूं के रेट तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। इसकी वजह से अब बाजारों में एक बार फिर से हलचल बढ़ गई है। देश लगभग सभी मंडियों में गेहूं न्यूनतम समर्थन मूल्य से ऊपर बिक रही है। गेहूं की कीमतों में तेजी आने से इसका असर थोक से लेकर खुदरा बाजार तक दिखने लगा है। बढ़ती महंगाई के बीच गेहूं के रेट काबू स बाहर हो गए हैं। आईये नीचे खबर में जानते हैं आज का मंडी भाव -
HR Breaking News (Wheat rate 2026)। रंबी का सीजन चल रहा है औ गेहूं कटाई के सीजन को अभी 3 से 4 महीनों का समय है। लेकिन इस समय देश की ज्यादार मंडियों में गेहूं का रेट हाईलेवल पर चल रहा है। आज 7 जनवरी 2026 को गेहूं भाव में तगड़ा उछाल आया है। दिसंबर की शुरूआत में गेहूं का भाव ₹2400 से ₹2600 प्रति क्विंटल के बीच रहा। वहीं अब गेहूं के दाम 3100 रुपये प्रति क्विंटल तक जा पहुंचे हैं।
अब एक बार फिर से गेहूं के रेट (Gehu ka bhav) हाईलेवल पर जा पहुंचे हैं। इससे किसानों को फायदा हो रहा है तो वहीं उपभोक्ताओं को महंगाई की मार झेलनी पड़ रही है। आटे और अन्य गेहूं आधारित उत्पादों की कीमतों में भी बढ़ौतरी हुई है। बाजार जानकारों का कहना है कि आने वाले दिनों में गेहूं में और भी वृद्धि देखने को मिल सकती है।
इस वजह से बढ़ रहे गेहूं के रेट -
गेहूं की कीमतों (Wheat rate) में अचानक हो रही बढ़ौतरी के पीछे कई अहम कारण है। बाजारों में मांग में तेजी आने और आवक में कमी के चलते रेट सातवें आसमान पर जा पहुंचे हैं। वहीं व्यापारियों की गतिविधियों में तेजी आने की वजह से भी गेहूं के भाव को सपोर्ट मिला है। इसके अलावा व्यापारी और खरीदार आगे की जरूरतों को देखते हुए सक्रिय नजर आ रहे हैं, जिससे भाव आए दिन बढ़ रहे हैं। गेहूं के साथ-साथ सरसों (Sarso Ka Bhav) में भी तगड़ी तेजी देखने को मिल रही है। सरसों कटाई सीजन को 2 महीने का समय बाकी है और बाजारों में मांग बढ़ने से इसके रेट आसमान छू रहे हैं। किसान उम्मीद कर रहे हैं कि यह भाव सीजन तक बना रहे।
आज गेहूं का अधिकतम भाव -
आज 7 जनवरी 2026 को देश की मंडियों में गेहूं (Gehu Rate Hike) का अधिकतम भाव 3100 रुपये प्रति क्विंटल चल रहा है। वहीं कुछ मंडियों में भाव इससे भी कम है। लगभग सभी मंडियों में गेहूं की क्वालिटी और किस्म के अनुसार गेहूं का भाव अलग अलग है।
इटावा मंडी
गेहूं भाव 2500 से 2580
अलीगढ़ मंडी
गेहूं भाव 2620
जोधपुर मंडी
गेहूं भाव 2775
जालना मंडी
गेहूं भाव 2600/2800
आगरा मंडी
गेहूं नेट भाव 2730
दिल्ली लॉरेंस रोड
MP लाइन भाव 2830
UP लाइन भाव 2830
राजस्थान लाइन भाव 2830
अहमदाबाद मंडी
गेहूं 3% छूट भाव 2840/2850
गोरखपुर मंडी
गेहूं 3% छूट भाव 2900
कानपुर देहात मंडी
गेहूं नेट भाव 2740
पटना मंडी
गेहूं 2% छूट भाव 2900
राजकोट मंडी
गेहूं भाव 2500 से 3100
चरखी दादरी मंडी
गेहूं भाव 2685
वाराणसी मंडी
गेहूं 2% छूट भाव 2930
जमशेदपुर मंडी
गेहूं नेट भाव 2870
फर्रुखाबाद मंडी
गेहूं नेट भाव 2750
दरभंगा मंडी
गेहूं नेट भाव 2820
धनबाद मंडी
गेहूं नेट भाव 2850
रायबरेली मिल भाव
गेहूं भाव 2740
कानपुर देहात मंडी
गेहूं नेट भाव 2740
रोहतक मंडी
गेहूं नेट भाव 2750
हाजीपुर मंडी
गेहूं नेट भाव 2875
बेलगांव मंडी
गेहूं 4% छूट भाव 3100
