home page

Wheat Rate Hike : गेहूं के रेट उछले, किसानों को हो रहा तगड़ा मुनाफा, इन राज्यों में इतने पहुंचे दाम

wheat price : गेहूं के भाव में हर दिन तगड़ी बढ़ौतरी देखने को मिल रही है। इससे किसानों को तगड़ा मुनाफा हो रहा है। कई राज्यों में इस समय एमएसपी (wheat MSP) से ऊपर गेहूं के दाम चल रहे हैं। बदलते मौसम के बीच मंडियों में गेहूं की आवक और खरीद जारी है। अब गेहूं की सीधी खरीद (wheat purchasing) का आंकड़ा बढ़ने से भाव और चढ़ गए हैं। आइये जानते हैं किस राज्य में कितने हो गए गेहूं के दाम।
 | 
Wheat Rate Hike : गेहूं के रेट उछले, किसानों को हो रहा तगड़ा मुनाफा, इन राज्यों में इतने पहुंचे दाम

HR Breaking News (wheat rate update)। अलग अलग राज्यों में अब गेहूं खरीदने के लिए नई नीति अपनाई जा रही है। इसका असर गेहूं के भाव (gehu ka bhav) पर पड़ा है। कहीं पर गेहूं की सीधी खरीद की जा रही है तो कहीं पर सरकार बोनस भी दे रही है।

 

 

इसका सबसे ज्यादा फायदा किसानों को ही मिल रहा है। उन्हें एमएसपी से काफी ऊपर के भाव पर गेहूं बेचने का मौका मिल रहा है। मध्य प्रदेश, राजस्थान और उत्तर प्रदेश (UP wheat rate) में राज्य सरकारों द्वारा दिया जा रहा बोनस किसानों के लिए फायदेमंद साबित हो रहा है।

इस रेट पर बेचा जा रहा गेहूं


राजस्थान और उत्तर प्रदेश में पहली बार MSP पर किसानों से गेहूं खरीदने के लिए किसान उत्पादन संगठन (FPO) बनाकर गेहूं खरीदा जा रहा है। किसान समूहों के साथ मिलकर गेहूं की खरीद की जा रही है।

इन राज्यों में एक क्विंटल गेहूं के दाम 2425 रुपये (wheat rate 25 may) के करीब चल रहे हैं। हालांकि गेहूं बिक्री पर बोनस अलग से दिया जा रहा है। 

हरियाणा, पंजाब में गेहूं का भाव 


FPO और पैक्स के माध्यम से उत्तर प्रदेश (UP me gehu ka bhav) में भी खरीद की जा रही है। यहां पर प्रति क्विंटल गेहूं बिक्री पर 20 रुपये बोनस भी दिया जा रहा है।

मध्य प्रदेश में यह बोनस राशि 175 रुपये और राजस्थान में 150 रुपये तय की गई है। हरियाणा व पंजाब की मंडियों (mandi bhav today) में गेहूं 2450 रुपये प्रति क्विंटल के करीब बिक रहा है।

महाराष्ट्र में फिर बढ़े गेहूं के दाम 


महाराष्ट्र में गेहूं के दाम (gehu ka bhav) इस समय सबसे ज्यादा हैं। यहां पर रेट 5900 रुपये प्रति क्विंटल तक हो गए हैं। मुंबई मंडी में हाई रेट पर गेहूं ट्रेड कर रहा है। यहां पर 5910 रुपये प्रति क्विंटल तक रेट पहुंच चुके हैं।

हालांकि गोवा में भी गेहूं के दाम (wheat price today)ऊंचे हैं, यहां 5850 रुपये प्रति क्विंटल तक रहे पहुंच चुके हैं। आने वाले समय में गेहूं के भाव में और बढ़ौतरी हो सकती है।

News Hub