home page

Wheat Rate : गेहूं बाजार में दबाव, लगातार गिरावट का दौर जारी, जान लें आज का ताजा रेट

Gehu Mandi Bhav :गेहूं के बाजार में लगातार दबाव बना हुआ है। पिछले कई दिनों से गिरावट का दौर जारी है। कुछ मंडी में गेहूं का भाव MSP से भी नीचे आ गया है। फिलहाल बाजारों में सप्लाई मांग से ज्यादा है। रबी सीजन 2026 की गेहूं फसल कुछ महीनो में तैयार होने वाली है। किसान गेहूं में बढ़ोतरी का इंतजार कर रहे हैं। आईये नीचे खबर में जानते हैं आने वाले दिनों में गेहूं का रेट कहां तक जाएगा। 

 | 
Wheat Rate : गेहूं बाजार में दबाव, लगातार गिरावट का दौर जारी, जान लें आज का ताजा रेट 

HR Breaking News - (Wheat Rate Today)। गेहूं की कीमतों में पिछले काफी दिनों से दबाव बना हुआ है। नई फसल की आवाज धीरे-धीरे बढ़ रही है और स्टॉक भारी मात्रा में मौजूद है जिसकी वजह से प्रमुख मंडियों में अभी गेहूं के भाव स्थिर है। आज दिल्ली की मंडी में गेहूं सस्ती होकर 2580 रुपए प्रति क्विंटल बिक रही है, जो की न्यूनतम समर्थन मूल्य (Gehu MSP) 2585 रुपए क्विंटल से नीचे है।

 

 

आने वाले दिनों में कहां जाएगा गेहूं का भाव - 


बाजार जानकारी का कहना है कि जब बाजार MSP से नीचे कारोबार करने लगता है तो यह संकेत देता है की सप्लाई फिलहाल मांग से ज्यादा है। रिपोर्ट के अनुसार, गुजरात और राजस्थान की मंडियों में क्वालिटी के हिसाब से गेहूं के भाव (Gehu ka taja bhav) लगभग 2,150 से 2,300 रुपए क्विंटल क्या पास चल रही है और अवाक बढ़ने से बाजार पर लगातार दबाव बना हुआ है। कांडला में भी पूरे मार्च के लिए करीब 2,300 रुपये क्विंटल पर कारोबार कर रही है। एक्सपर्ट का कहना है कि निकट भविष्य में गेहूं की कीमतों में और भी गिरावट देखने को मिल सकती है। 

इस दिन से शुरू होगी गेहूं की सरकारी नीलामी -

सरकार की ओर से लिए गए कई फैसले बाजार को प्रभावित कर रहे हैं। मध्य प्रदेश सरकार ने किसानों को आकर्षित करने के लिए MSP (Wheat MSP) 2585 के ऊपर 40% बोनस देने की घोषणा की है, जिसे सरकारी खरीद का भाव करीब 20625 रुपए बनता है। इसके साथ ही खरीद में ज्यादा किसानों को शामिल करने के लिए रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख 7 मार्च से बढ़ाकर 10 मार्च कर दी गई है। दूसरी और सरकार ओपन मार्केट सेल्स स्कीम  (OMSS) के जरिए भी बाजार में गेहूं उतारने की योजना बना रही है और 11 मार्च को नया टेंडर जारी होगा। जिसमें लगभग 54,050 मेट्रिक टन गेहूं अलग-अलग राज्यों में नीलाम किया जाएगा।

इस वजह से गेहूं में आ सकती है गिरावट -

एक और बड़ा फैक्टर है जो गेहूं की कीमतों को प्रभावित कर रहा है सरकारी गोदाम में गेहूं (Gehu ja bhav) भारी मात्रा में है। एफसीआई के गोदाम पहले से ही गेहूं और चावल से भरे हुए हैं। इसलिए सरकार अप्रैल, मई, जून के राशन का वितरण पहले ही करने का विचार कर रही है। ताकि गोदाम में जगह खाली हो और नई फसल की खरीद में किसी भी परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। बाजार व्यापारियों का कहना है कि जब उत्पादन अच्छा हो स्टॉक भारी मात्रा में और नई फसल की आवाज लगातार बढ़ रही हो तो आमतौर पर भाव पर दबाव बनता है। इस हालत में आने वाले दिनों में गेहूं के रेट और भी टूट सकते हैं। 
 

दिल्ली (Delhi Mandi Bhav)

एमपी लाइन भाव 2615 तेजी 
यूपी लाइन भाव 2615 तेजी
राजस्थान लाइन भाव 2615 तेजी


पटना (patna gehu bhav)
गेहूं 2% छूट भाव 2525 मंदी

श्री गंगानगर (SHRI GANGANAGAR)
गेहूं नेट भाव 2580


जोधपुर (JODHPUR)
गेहूं 1% छूट भाव 2520

इंदौर मंडी (INDORE MANDI)
गेहूं मिल भाव 2130 से 2250

एटा मंडी (ETAH MANDI)
गेहूं भाव 2270

कोयम्बटूर (COIMBATORE)
गेहूं नेट भाव 2750 

सांगली मंडी (SANGLI MANDI)
खपली गेहूं पुराना भाव 3800 से 4300 


एटा मंडी (ETAH MANDI)
गेहूं भाव ₹2280 तेजी


जोधपुर मंडी (JODHPUR MANDI)
गेहूं भाव 2450

दाहोद मंडी (DAHOD MANDI)
गेहूं मिल भाव ₹2290  तेजी

 
 बहजोई मंडी (BAHJOI MANDI)
गेहूं भाव 2400 मंदी

बिल्सी मंडी (BILLSI MANDI)
गेहूं भाव 2380

डबरा मंडी (DABRA MANDI)
मिल क्वालिटी भाव 2275

कोयम्बटूर मंडी (COIMBATORE MANDI)
गेहूं भाव 2750

प्रयागराज मंडी (PRAYAGRAJ MANDI)
रवा भाव 2861