home page

wheat rate : गेहूं के भाव में तेजी जारी, चना हुआ सस्ता, खाने के तेल के भी जान लें भाव

wheat rate Hike : गेहूं के रेट अब हर दिन बढ़ रहे हैं, भाव में तेजी आने से गेहूं की खरीद बेच फिर से बढ़ गई है। आज भी गेहूं के भाव (wheat price 12 july) में बढ़ौतरी दर्ज की गई है। उधर चना अब सस्ता हो गया है। यह अलग अलग मंडियों में पहले से कम भाव पर खरीदा जा रहा है। खाद्य तेलों के भाव (edible oil prices) में भी आज तगड़ा बदलाव देखने को मिला है। आइये जानते हैं इन सभी के ताजा भाव की स्थिति।

 | 
wheat rate : गेहूं के भाव में तेजी जारी, चना हुआ सस्ता, खाने के तेल के भी जान लें भाव

HR Breaking News  - (wheat rate today)। पिछले दिनों से गेहूं के रेट बेलगाम चल रहे हैं। इसका सीधे तौर पर किसानों को फायदा मिला है। हालांकि चने के भाव की सुस्त चाल होने के कारण चने की बिक्री से किसानों की लागत भी पूरी नहीं हो पा रही है। मंडियों में भावों (Mandi bhav today) में आए इस उतार चढ़ाव के बीच खाने के तेलों के रेट भी बदल गए हैं। खाद्य तेलों के रेट में आए इस बदलाव का असर अब सरसों के रेट (sarso price) पर भी देखने को मिल सकता है। 

अब मंडियों में बढ़ गई आवक-


इन दिनों गेहूं और सरसों (sarso ka rate) में जबरदस्त तेजी देखी जा रही है। अलग अलग फसलों की आवक मंडियों (mandi bhav today) में अब बढ़ी है। यह आज करीब 40 हजार कट्टे की रही है। अकेले लहसुन की आवक 7 हजार कट्टों की हुई है। इसका अधिकतम भाव अब 7810 रुपए प्रति क्विंटल हो गया है। खाद्य तेलों (edible oil rate) में ज्यादा हलचल तो नहीं रही लेकिन फिर भी रेट में कुछ बदलाव देखने को मिला है।

चने के भाव में आई इतनी गिरावट-


चने के भाव (chane ka bhav) में प्रति क्विंटल पर 32 रुपए तक की गिरावट आई है। देशी चना इस समय 4910 से लेकर 5345 रुपये प्रति क्विंटल हो गया है। उधर चना मौसमी 5011 से लेकर 5348 और चना पेप्सी (chana pepsi ka rate) 5008 से लेकर 5346 रुपये प्रति क्विंटल हो गया है।

गेहूं व सरसों के दाम बढ़े-


गेहूं के भाव (gehu ka bhav) में प्रति क्विंटल पर अब करीब 35 रुपये तक की तेजी आई है। सरसों में एक क्विंटल पर 102 रुपए तक की तेजी दर्ज की गई है। गेहूं का अधिकतम भाव इस समय 2485 से बढ़कर 2620 रुपये प्रति क्विंटल हो गया है।  सरसों का अधिकतम रेट (musturd price today) 6755 रुपये क्विंटल तक हो गया है।

धान का ताजा रेट-


इस समय धान सुगन्धान 2208 से लेकर 2557 रुपये प्रति क्विंटल हो गया है। वहीं धान (1847) 2605 से 2908, धान पूसा का रेट (peddy price today) 2704 से 3007 रुपये प्रति क्विंटल पहुंच गया है। धान (1509) 2204 से लेकर 2807, धान (1718) 3004 से 3358, धान (1885) 3000 से लेकर 3308 रुपये (dhan ka rate) प्रति क्विंटल हो गया है।


खाद्य तेलों के दाम -


खाद्य तेलों के रेट (edible oil rates) में मामूली परिवर्तन आया है। अधिकतर में तो रेट की स्थिरता ही दिखाई दी है। सोया रिफाइंड फॉर्च्यून का रेट (Refined Fortune Rate) अब 2177 रुपये प्रति 15 किलोग्राम टिन हो गया है। सरसों स्वास्तिक का रेट 2688, अलसी 2297 रुपए प्रति टिन हो गया है।

मूंगफली तेलों में ट्रक का भाव  (groundnut oil rate) 2808, कोटा स्वास्तिक 2397, सोना सिक्का 2638 और कटारिया गोल्ड का रेट 2398 रुपए प्रति टिन पहुंच गया है। इस समय चंबल का रेट 2136, सदाबहार 2017, लोकल रिफाइंड 1914 और दीप ज्योति खाद्य तेल का रेट (edible oil rate today) 2042 रुपये प्रति टिन हो गया है। 

अन्य जिंसों का यह रहा भाव-


सोयाबीन 3808 से 4257, अलसी 6004 से 6808, मक्का (makka price) 1904 से 2108, जौ नया 2002 से 2203, तिल्ली 7004 से 8107, मैथी 3804 से 4802, कलौंजी 16005 से 20008, धनिया नया सूखा बादामी 5804 से 6707 रुपये प्रति क्विंटल रहे। ज्वार शंकर का भाव अब 2204 से 2704, ज्वार सफेद 2808 से 4007, बाजरा (bajra price) 2007 से 2307 रुपये प्रति क्विंटल चल रहा है। धनिया नया ईगल 6205 से 6906, मूंग 6504 से 7107, उड़द पुराना 4007 से 6008, उड़द नया के दाम 5510 से 6510 रुपये प्रति क्विंटल हो गए हैं।

वनस्पति घी व देसी घी के रेट-


वनस्पति घी में अशोका 1802 रुपए प्रतिटिन, स्कूटर 1804 रुपये प्रति टिन है। देसी घी (desi ghee ka bhav) में मिल्क फूड 8883, अमूल 9402, सरस 9407, मधुसूदन 9284 रुपए प्रतिटिन तो  कोटा फ्रेश 8708, पारस 8948, नोवा 8904 रुपये प्रति टिन के भाव से बिके हैं। चीनी का भाव (sugar price today) अब 4165 से लेकर 4208 रुपये प्रति क्विंटल हो चुका है। 


चावल-दाल के रेट -


इस समय बासमती चावल (basmati chawal ka rate) 7008 से लेकर 8508 रुपये प्रति क्विंटल हो गया है। दालों में मूंग मोगर का रेट 9007-9504, मूंग दाल का रेट (moong daal price) 8004-8507, उड़द दाल 8004-9003, चना दाल (chana daal rate) 6504-6807, उड़द मोगर 9004-10502, मसूर दाल 7004-7505 प्रति क्विंटल तो तुअर दाल का रेट 8003 रुपये से लेकर 10806 रुपये प्रति क्विंटल रहा है।

News Hub