home page

UP News : यूपी का ये है सबसे महंगा शहर, हर दिन होती है 200-300 करोड़ की खरीदारी

Most Expensive Market In UP : जब भी सबसे महंगे शहर का जिक्र होता है तो हर किसी के दिमाग में मुंबई का नाम आता है। लेकिन बता दें कि इसके अलावा भी कुछ ऐसे शहर हैं जो महंगे होने को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। आज हम यूपी के एक ऐसे शहर की बात कर रहे हैं, जहां पर आए दिन 200 से 300 करोड़ रुपये की खरीद फरोख्त होती है। अगर आप यूपी में रहते हैं तो सबसे महंगे शहर का नाम जरूर जान लें।

 | 
UP News : यूपी का ये है सबसे महंगा शहर, हर दिन होती है 200-300 करोड़ की खरीदारी

HR Breakign News - भारत देश में उत्तर प्रदेश सबसे ज्यादा आबादी वाला राज्य है और क्षेत्रफल के मामले में भी यूपी देश का चौथा राज्य है। यहां पर कई बड़े, छोटे और महंगे शहर हैं। जो अक्सर अपनी खूबी की वजह से चर्चा में रहते हैं। यूपी में यूं तो कई महंगे बाजार और मॉल हैं, जहां से शॉपिंग करने का सपना हर कोई देखता है।  लेकिन क्या आप जानते हैं कि प्रदेश में एक सबसे महंगा शहर भी है जहां पर आए दिन कई सौ करोड़ रुपये की खरीद होती है।


 
हम बात कर रहे हैं दिल्ली से सटे नोएडा के बारे में। आज के समय में नोएडा तेजी से विकसित होता हुआ शहर है। यहां पर देश की बड़ी बड़ी कंपनियां और उनके ऑफिस मौजूद हैं। इसके अलावा लग्जरी और हाईटेक सोसाइटी की वजह से भी नोएडा (Expensive city of Noida) दुनिया भर में फेमस है। नोएडा में गगन चुमती ईमारतें इस बात का सबूत हैं कि यह शहर तेजी से विकसित हो रहा है। जब महंगे शहरों की बात की जाती है तो नोएडा का नाम सिर्फ यूपी में ही नहीं बल्कि दिल्ली एनसीएआर में भी एक माना जाता है। दिल्ली से सटे नोएडा (Noida market) में सस्ते फुटपाथ मार्केट से लेकर महंगे से महंगे शॉपिग मॉल हैं। 

ये है सबसे महंगा शहर - 

नोएडा महंगे शहरों की लिस्ट में आता है। बता दें कि नोएडा में भी कई महंगे शहर हैं। इस लिस्ट में सबसे पहले नंबर पर सेक्टर-18 का नाम है। नोएडा को यूपी (UP expensive market) ही नहीं दिल्ली एनसीआर में भी सबसे महंगे शहरों में गिना जाता है। यूं तो यूपी के नोएडा (UP market) में  बहुत से बाजार हैं, लेकिन सेक्टर 18 की बात ही अलग है। सेक्टर 18 का बाजार सबसे ज्यादा फेमस है। आपको यहां आने पर सरोजनी नगर और लाजपत नगर जैसा नजारा मिलेगा। यहां पर आपको हर तरह के बाजार में जाएंगे। इसी के साथ यहां पर उद्योगों की भी भरमार होने के कारण यूपी सरकार को खूब कमाई होती है। 

एक तरफ सस्ता बाजार तो दूसरी और लग्जरी दुकानें - 


नोएडा (noida expensive market) में एक तरफ महंगे मॉल और लग्जरी दुकानें और शॉरूम मौजूद हैं। वहीं, दूसरी तरफ अट्टा जैसा सबसे सस्ता और बेस्ट बाजार है, जहां पर कम पैसों में सबसे सस्ता और अच्छा सामान मिल जाता है। नोएडा में आपको एक ओर बड़े-बड़े मॉल्स और बड़े ब्रांड्स के शॉरूम नजर आ जाएंगे। वहीं, छोटी-मोटी खरीदारी के लिए अट्टा बाजार है। नोएडा में बड़े बड़े मॉल हैं इसी वजह से यहां पर दुकानों का किराया भी लाखों में है। 

नोएडा की इस मार्केट को कहते हैं कनॉट प्लेस - 

नोएडा में लग्जरी शॉरूम (noida big market) और बड़े बड़े मॉल्स के चलते इसे यूपी का कनॉट प्लेस भी कहा जाता है। अट्टा मार्केट सहित सेक्टर-18 में दिन-रात चहल-पहल देखने को मिलती है। अक्सर आपने देखा होगा कि शाम होते ही कुछ शहर बिल्कुल शांत हो जाते हैं आपको रात में सड़कों या बाजार में कोई नहीं दिखेगा। लेकिन वहीं, अट्टा मार्केट सहित सेक्टर-18 में आपको सुबह 10 बजे से रात के 10 बजे तक भीड़ ही देखने को मिलेगी। 


सेक्टर-18 का बाजार ज्वेलरी की दुकानों के लिए भी काफी पॉपुलर है। यहां पर आपको कई बड़े ब्रांड की ज्वेलरी की दुकानें मिल जाएंगी। जहां पर आप महंगे से महंगे गहने खरीद सकते है। सेक्टर-18 मार्केट में महंगे शोरूम और दुकानों के चलते ही इसे यूपी का कनॉट प्लेस कहा जाता हैं। इसी वजह से इस बाजार में आए दिन कई सौ करोड़ रुपये की खरीद फरोख्त होती है। 

यहां लाखों में दुकानों का किराया - 


नोएडा के सेक्टर-18 में मॉल (Most Expensive Mall) की दुकानों का किराया लाखों में है और ऐसे मॉल में बड़े-बड़े ब्रांड के शोरूम मौजूद हैं। सेक्टर-18 में ही अट्टा मार्केट है, जिसका नाम दुनिया भर में मशहूर है। अट्‌टा मार्केट में आपको हर तरह की दुकान नजर आ जाएगी। यहां से आप कम पैसों में अच्छी खासी शॉपिंग कर सकते हैं। 

थोक बिक्री के लिए भी मशहूर है सेक्टर-18 मार्केट

बता दें कि सेक्टर-18 मार्केट (Sector-18 Market) थोक बिक्री के लिए भी काफी पॉपुलर है। जब भी थोक में कुछ भी खरीदने की बात आती है तो हर कोई दिल्ली के नेहरू प्लेस कंप्यूटर के होलसेल मार्केट के बारे में सोचता है। लेकिन आपकी जानकारी के लिए बता दें कि दिल्ली के सस्ते बाजार के जैसे ही नोएडा का सेक्टर-18 मार्केट कंप्यूटर होलसेल मार्केट (Computer Wholesale Market) के लिए भी मशहूर है। आपको यहां कंप्यूटर से जुड़े सामान थोक के भाव मिल जाएंगे। यहां से कंप्यूटर के सामान को खरीदने के लिए लोग दूर-दूर आते हैं। एक रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि सेक्टर-18 मार्केट में आए दिन 250 से 300 करोड़ रुपये की खरीद होती है। 
 

News Hub