Wheat Rate : गिरावट के बाद गेहूं ने की रिवकरी, MSP में 160 रुपये की बढ़ौतरी
Mandi Bhav Today : गेहूं उत्पादक किसानों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। दरअसल, बीते कई दिनों से लगातार गेहूं में आ रही गिरावट पर अब ब्रेक लग गया है। आज 1 मार्च को लगभग सभी मंडियों में गेहूं की कीमतों में तेजी दर्ज की गई है। अब गेहूं ने रिकवरी करनी शुरू कर दी है। नई फसल को तैयार होने और बाजार तक पहुंचने में अभी काफी समय लगेगा। ऐसे में बाजार जानकारों का कहना है कि आने वाले दिनों में गेहूं के भाव में जबरदस्त तेजी भी देखने को मिल सकती है। आईये नीचे खबर में जानते हैं आज का ताजा मंडी भाव -
HR Breaking News - (Gehu Mandi Bhav) बाजारों में कम आवक और तेज मांग के कारण गेहूं के भाव में को सपोर्ट मिला है और कई दिनों की गिरावट के बाद आज नए महीने के पहले दिन तेजी दर्ज की गई है। इससे किसानों के चेहरे खिल गए हैं। काफी दिनों से किसान गेहूं में तेजी का इंतजार कर रहे थे। रबी सीजन 2026 की नई गेहूं ने बालियां निकालनी शुरू कर दी है अप्रैल तक फसल पूरी तरह से बाजारों में पहुंचने के लिए तैयार हो जाएगी। लेकिन अभी भी एक से दो महीने का समय लगेगा। ऐसे में बाजार में तेज मांग के कारण आने वाले दिनों में गेहूं के रेट (Wheat Rate) और भी उछल सकते हैं।
MSP में 160 रुपये क्विंटल की बढ़ौतरी -
रबी सीजन 2026 की नई गेहूं का किसानों को अच्छा खास सरकारी रेट मिलने वाला है। दरअसल, कुछ दिनों पहले ही केंद्र सरकार ने गेहूं समेत कई फसलों के MSP में बढ़ौतरी की है। 2026-27 के लिए गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य (Gehu MSP Hike) 2425 रुपये से बढ़ाकर 2585 रुपये क्विंटल कर दिया गया है। MSP 160 रुपये क्विंटल की बढ़ौतरी की गई है।
गेहूं ने की रिवकरी -
आज 1 मार्च 2026 को देश की लगभग सभी मंडियों में गेहूं के भाव (Gehu ka taja rate) में तेजी देखने को मिली है। दिल्ली की मंडियों में गेहूं का भाव 2500 रुपये क्विंटल से ऊपर रहा है। वहीं कोयम्बटूर मंडी में गेहूं 2800 रुपये क्विंटल से ज्यादा महंगी बिकी है। बीते दिनों आई गिरावट के बाद आज गेहूं ने तेजी से रिवकरी की है। आज कुछ मंडियों में गेहूं (gehu mandi bhav) 50 रुपये क्विंटल महंगी हुई है वहीं कुछ में 20 से 30 रुपये की ही बढ़ौतरी देखी गई है। आईये जानते हैं आज का ताजा भाव -
दिल्ली लॉरेंस रोड
एमपी लाइन भाव 2580 से 2585
यूपी लाइन भाव 2580 से 2585
राजस्थान लाइन भाव 2580 से 2585
खन्ना मंडी (KHANNA MANDI)
गेहूं नेट भाव 2560 से 2600
दाहोद मंडी (DAHOD MANDI)
नवजीवन गेहूं मुददत भाव 2310
नवजीवन गेहूं VTAV भाव 2325
सांगली मंडी (SANGLI MANDI)
खपली गेहूं पुराना भाव 3800 से 4300
अलवर मंडी (ALWAR MANDI)
गेहूं भाव 2500
दाहोद मंडी (DAHOD MANDI)
गेहूं मिल भाव 2310
पटना मंडी (PATNA MANDI)
गेहूं 2% छूट भाव 2550
जोधपुर मंडी (JODHPUR MANDI)
गेहूं 1% छूट भाव 2550
मथुरा मंडी (MATHURA MANDI)
गेहूं भाव 2421
श्री गंगानगर मंडी
गेहूं नेट भाव 2580
कोयम्बटूर मंडी (COIMBATORE MANDI)
गेहूं नेट भाव 2800
गेहूं नेट भाव 2850
बंगलौर मंडी (BANGALORE MANDI)
गेहूं उत्तरप्रदेश शाहजहांपुरभाव 2850
गेहूं उझानी भाव 2850
गेहूं मध्यप्रदेश भाव 2760
गेहूं राजस्थान भाव 2850 से 2890
अलीगढ़ मंडी (ALIGARH MANDI)
गेहूं भाव 2350 से 2400
कौशाम्बी मंडी (KOSHAMBI MANDI)
गेहूं भाव 2450
बहराइच मंडी (BAHRAICH MANDI)
गेहूं भाव 2340
बुलंदशहर मंडी (BULANDSHAHR MANDI)
गेहूं भाव 2350
जोधपुर मार्केट
गेहूं भाव 2550
सिवानी मंडी
गेहूं नेट भाव 2440
राजकोट मंडी
गेहूं भाव 2000 से 2600
