kal ka mausam 10 november : यूपी, बिहार समेत 8 राज्यों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी, IMD ने जारी किया अलर्ट
kal ka mausam 10 november : पहाड़ों पर बर्फबारी शुरू हो गई है और मैदानी इलाकों में भी बारिश का सिलसिला जारी है जिसके चलते तापमान डाउन आया है और ठंड का असर बढ़ रहा है। मौसम विभाग ने अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, असम, मेघालय, मिजोरम, केरल, उत्तराखंड समेत 8 राज्यों में गरज चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना जताई है। चलिए नीचे खबर में जानते हैं -
HR Breaking News - मौसम करवट बदल रहा है। नवंबर का महीना चल रहा है सर्दी के सीजन में एक बार फिर तेज बारिश होने की संभावना है। हाल ही में मौसम भारतीय मौसम विभाग ने 10 नवंबर से एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना जताई है, जिसके चलते कई राज्यों में आंधी-तूफान के साथ मूसलाधार बरसात (Barish Alert) हो सकती है। इसके साथ ही हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी भी हो सकती है। मौसम विभाग ने देश के विभिन्न राज्यों में मेघ गर्जन और बिजली चमकने के साथ बारिश की चेतावनी जारी की है। इस दौरान 60 km प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चलेगी।
नया पश्चिमी विक्षोभ होगा एक्टिव -
10 नवंबर की रात से उत्तर-पश्चिमी हिमाचल क्षेत्र में एक नया पश्चिमी विक्षोभ होगा। जिसके प्रभाव से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र की कुछ जगहों पर व्यापक बारिश और बर्फबारी हो सकती है। वहीं निचले उत्तर-पश्चिमी राजस्थान (Rajasthan weather) और आसपास के इलाकों में निचले क्षोभमंडल में एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। हालांकि दक्षिण भारत के बाकी हिस्सों में मौसम में कुछ खास बदलाव होने के आसार नहीं है। वहीं IMD ने 10 से 14 नवंबर के बीच बारिश जारी रहने के आसार जताए हैं।
उत्तर प्रदेश में कल कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि उत्तर प्रदेश (UP Rain Alert) में 10 नवंबर को मौसम सामान्य रहेगा। हालांकि पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश के जिलों में मौसम शुष्क रह सकता है, हालांकि सुबह के समय हल्का कोहरा छाया रहेगा। वहीं 11 नवंबर को भी मेरठ, शामली, सहारनपुर, वाराणसी, गाजीपुर समेत पूर्वी और पश्चिमी यूपी के जिलों में कोहरा छाया रहेगा।
बिहार में कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग ने 10 नवंबर को बिहार (Bihar Weather update) के सिवान, सारण, वैशाली, पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, सीतामढ़ी, दरभंगा, सुपौल, अररिया, किशनगंज, समस्तीपुर, मधुबनी, भोजपुर बक्सर, औरंगाबाद, पटना, जमुई, गया, शेखपुरा, बेगूसराय, नालंदा, मुंगेर, बांका समेत बिहार के लगभग सभी जिलों में कल यानी 10 नवंबर को मौसम शुष्क रहेगा। राज्य में कहीं भी बारिश का अलर्ट नहीं है।
दिल्ली में छाया रहेगा कोहरा
10-12 नवंबर को मौसम विभाग ने दिल्ली (Delhi ka Mausam) में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना जताई है, साथ ही सुबह के समय ज्यादातर जगहों पर मध्यम कोहरा छाए रहने की संभावना है। दिल्ली में मंगलवार को अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री तक रह सकता है। सुबह के समय मुख्य रूप से पूर्वी दिशा से हवाएं चलेंगी, जिनकी स्पीड 10 km प्रति घंटे तक रहेगी। वहीं 11 और 12 नवंबर को भी दिल्ली में हल्के बादल छाए रहेंगे। सुबह के समय ज्यादातर जगहों पर हल्का से मध्यम कोहरा नजर आ सकता है।
पंजाब में बारिश का अलर्ट
10 से 12 नवंबर को पंजाब (punjab ka Mausam) में कहीं-कहीं बारिश हो सकती है। पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में मौसम प्रणालियों के सक्रिय होने से उत्तर-पश्चिम भारत के कुछ हिस्सों में मौसम बदलेगा। हालांकि, पश्चिम और मध्य भारत में इस हफ्ते मौसम में किसी खास बदलाव नहीं आएगा।
हिमाचल प्रदेश हो सकती है बारिश
10-13 नवंबर को हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh weather) में झमाझम बारिश होगी। राज्य में कल से पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव देखने को मिलेगा। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।
जम्मू-कश्मीर में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट
10-15 नवंबर को मौसम विभाग (Weather Update) ने जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान बर्फबारी भी हो सकती है।
उत्तराखंड में में बारिश का अलर्ट
सम विभाग ने 10 नवंबर को उत्तराखंड (Uttarakhand ka mausam) में बारिश का अलर्ट जारी किया है। राज्य में बारिश का यह दौर 13 नवंबर तक जारी रह सकता है। हालांकि कहीं भी भारी बारिश होने का अलर्ट नहीं है।
