hrbreakingnews.com

सरसों का भाव 09 अक्टूबर 2026 : सरसों की कीमत ने तोड़े सभी रिकॉर्ड, सरसों तेल की भी बढ़ी कीमत

Sarso Mandi Bhav 10 October 2026 :इस बार सरसों की कीमत सारे रिकॉर्ड तोड़ रही है। सरसों के सीजन में ही किसानों को एमएसपी से अधिक प्राइज मिला है। अब तो मंडियों में रोजाना सरसों के भाव का नया रिकॉर्ड बन रहा है, जिसकी वजह से सरसों के तेल की कीमत भी लगातार बढ़ती जा रही है। सरसों की डिमांड काफी है और आवक बहुत कम है, जिस वजह से कीमत में आगे भी तेजी की उम्मीद है।

 
Sarso Mandi Bhav : सरसों की कीमत ने तोड़े सभी रिकॉर्ड, 8800 के पास पहुंचा दाम, तेल की भी बढ़ी कीमत

 

HR Breaking News (Sarso ka Bhav Update October 2026) सरसों की कीमतों ने आज सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। सरसों का भाव 8800 रुपए प्रति क्विंटल के पास पहुंच गया है। वहीं, सरकार की तरफ से भी सरसों के एमएसपी भाव (Sarso ka MSP Bhav) में ₹400 से ज्यादा की बढ़ोतरी की गई है और सरसों का एमएसपी भाव 6200 रुपये प्रति क्विंटल से 6613 रुपए प्रति क्विंटल पर पहुंच गया है। दूसरी तरफ मंडी में प्राइवेट खरीदार सरसों के काफी अच्छे दाम दे रहे हैं। सरसों की कीमत रोजाना बढ़ती ही दिख रही है, चलिए जानते हैं 9 अक्टूबर को कहां पर सरसों की क्या कीमत रही है। 

 

 

सरसों के तेल (Mustard Oil Price) की कीमत भी लगातार बढ़ी 
 

बाजार में सरसों के तेल (Mustard Price News) की कीमत भी लगातार बढ़ती जा रही है। इस बार पाम तेल की आयात प्रभावित होने के कारण बाजार में सरसों के तेल की डिमांड लगातार बढ़ रही है। सरसों के तेल की कीमतों (Sarso ka rate) में इसी वजह से इजाफा आ रहा है। सरसों तेल के मिल संचालक सरसों खरीदने के लिए अच्छे दाम दे रहे हैं। वहीं अभी सरसों की फसल की बिजाई का समय नजदीक आ चुका है, ऐसे में अभी 6 महीने बाद बाजार में सरसों की फसल आएगी। नई सरसों की फसल आने से पहले कीमत और भी अधिक बढ़ने की उम्मीद है।

 

 

9 अक्टूबर 2026 का सारसों का भाव
मंडी सरसों का भाव
ऐलनाबाद मंडी में सरसों का भाव 8011 रुपये प्रति क्विंटल 
बीकानेर मंडी में सरसों का भाव 7700 रुपये प्रति क्विंटल
गंगानगर मंडी में सरसों का भाव 8203 रुपये प्रति क्विंटल
सिरसा मंडी में सरसों का भाव 8340 रुपये प्रति क्विंटल
सूरतगढ़ मंडी में सरसों का भाव 7992 रुपये प्रति क्विंटल
संगरिया मंडी में सरसों का भाव 8078 रुपये प्रति क्विंटल
पदमपुर मंडी में सरसों का भाव 8140 रुपये प्रति क्विंटल
गजसिंहपुर मंडी में सरसों का भाव 8268 रुपये प्रति क्विंटल
अनुपगढ़ मंडी में सरसों का भाव 7982 रुपये प्रति क्विंटल
आदमपुर मंडी में सुबह सरसों का भाव 8690 रुपये प्रति क्विंटल
गोलुवाला मंडी में सरसों का भाव 8240 रुपये प्रति क्विंटल
आदमपुर मंडी में सरसों का भाव 8765 रुपये प्रति क्विंटल
नौहर मंडी में सरसों का भाव 8370 रुपये प्रति क्विंटल

   
नोट - सबसे ज्यादा भाव आदमपुर की मंडी में रहा है, जोकि सबसे ज्यादा और एक रिकॉर्ड भाव है। यह कीमत 8765 रुपये प्रति क्विंटल पर है। 
 

सरसों के बीज और उसकी कीमत (MUSTARD Seed Price)
सरसों बीज की किस्म कीमत
PIONEER 45546 1100 
PIONEER 45552 1100 
RMX 9303 850   
RMX 9906 850
RMX 9922 820 
SM 2642 880 
PIONEER 45560 1160
TATA MJ-1 880
STAR 10-15 880 
RH-30 CHCTAR 150 
RH-1975 NSC(219) 260
RH-725 CHETAK 150
ADV 414 1020
SHRI RAM 1666 960