Haryana Weather News हरियाणा में दिखने लगा तापमान का असर, समय से पहले ही पकने लगी फसलें

Haryana Agriculture Newsहरियाणा में मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार 19 मार्च तक मौसम आमतौर पर खुश्क रहने की संभावना है। इस दौरान पश्चिमी हवाएं चलने से दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी परंतु रात्रि तापमान सामान्य के आसपास बने रहने की संभावना है।

 

HR Breaking News सिरसा। मौसम में तेजी से बदलाब होने लगा है। पश्चिमी हवाएं चलने से दिन के तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। इससे दिन के समय तेजी से तापमान बढ़ रहा है। सूर्य निकलने के साथ ही तेज धूप पड़ने लगती है। इससे रात्रि के समय भी न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। वीरवार को अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री व न्यूनतम 16.0 डिग्री रहा। जबकि बुधवार को अधिकतम तापमान 34.0 डिग्री व न्यूनतम तापमान 18.2 डिग्री रहा।

 

यह भी जानिए


 19 तक मौसम रहेगा खुश्क

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार 19 मार्च तक मौसम आमतौर पर खुश्क रहने की संभावना है। इस दौरान पश्चिमी हवाएं चलने से दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी परंतु रात्रि तापमान सामान्य के आसपास बने रहने की संभावना है। इसी के साथ बीच बीच में तेज गति से पश्चिमी व उत्तर पश्चिमी हवाएं चलने की संभावना है। चौधरी चरण सिंह कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डा. मदनलाल खिचड़ ने बताया कि पश्चिमी हवाएं चलने से तापमान में बढ़ोतरी होगी। इसी के साथ तेज गति से पश्चिमी व उत्तर पश्चिमी हवाएं चलने की संभावना है।

यह भी जानिए


--- पकने लगी फसलें

मौसम में तापमान के अंदर बढ़ोतरी होने से गेहूं व सरसों की फसलें पकने लगी। सरसों फसल की किसानों ने कटाई भी शुरू कर दी है। इसी के साथ गेहूं की भी कुछ समय बाद कटाई कढ़ाई का कार्य शुरू हो जाएगा। जिले में गेहूं की तीन लाख हेक्टेयर क्षेत्र में बिजाई की गई है। इसी के साथ सरसों की 70 हजार हेक्टेयर व चना की दस हजार हेक्टेयर क्षेत्र में बिजाई की गई है।

यह भी जानिए


---- पिछले दिनों ये रहा तापमान

दिनांक        अधिकतम तापमान       न्यूनतम तापमान

12 मार्च        29.0 डिग्री            14.2 डिग्री

13 मार्च        31.6 डिग्री             16.4 डिग्री

14 मार्च        31.6 डिग्री             17.5 डिग्री

15 मार्च        34.4 डिग्री             19.0 डिग्री

16 मार्च       34.0 डिग्री               18.2 डिग्री
17 मार्च      34.4 डिग्री                 16.0 डिग्री