Relationship Tips : लड़कों की इन आदतों की वजह से दूर भागती है लड़कियां, टूट जाता है रिश्ता
 

कई बार लड़कों की कुछ खास आदतें रिश्ते के टूटने का कारण बनती हैं। इसलिए समय रहते उनमें सुधार करना जरूरी है। तो चलिए जानें वो कौन सी आदतें हैं जो आपके रिश्ते के लिए खतरनाक हो सकती हैं। 

 

HR Breaking News, Digital Desk- अगर आप उन लड़कों में शामिल हैं जिनके रिलेशनशिप ज्यादा लंबे समय तक नहीं टिकते। और कुछ ही वक्त के बाद लड़ाई-झगड़े और ब्रेकअप की नौबत आ जाती है। तो जरूरी है उन कारणों को जानने की।

जिससे आप दोनों के बीच दरार पैदा हो रही है। कई बार लड़कों की कुछ खास आदतें रिश्ते के टूटने का कारण बनती हैं। इसलिए समय रहते उसमे सुधार करना जरूरी है। तो चलिए जानें वो कौन सी आदतें हैं जो आपके रिश्ते के लिए खतरनाक हो सकती हैं। 


स्पेस ना देना-


किसी लड़की के साथ रिलेशनशिप में आने के बाद देखा गया है कि लड़का चाहता है कि उसकी पार्टनर बस दिन भर उसके साथ ही रहे। फोन पर, चैट पर या फिर सामने। लड़की को पर्सनल स्पेस ना देना काफी बार रिलेशनशिप के टूटने का कारण बनता है। क्योंकि लड़कों को ये समझना होगा कि लड़की की भी अपनी लाइफ है। जिसमे कुछ जरूरी रिश्ते और दोस्त हो सकते हैं। रिलेशनशिप में अगर लड़की खुद को बंधा हुआ महसूस करेगी तो जल्दी ही आपका रिश्ता टूट सकता है। 


शक करना-


किसी भी रिश्ते में शक के बीज आते ही वो रिश्ता खत्म हो जाता है। लड़की के जरा से देर आने या फिर फोन ना उठाने पर वो फौरन शक करने लगते हैं। और तरह-तरह के सवाल करते हैं। जिससे लड़की को एहसास हो जाता है कि उसके पार्टनर को उस पर भरोसा नही है। ऐसे में रिश्ते का टूटना लाजिमी है। 


हर बात पर गुस्सा -
अगर आप उन लड़कों में शामिल हैं जो हर छोटी बात पर गुस्सा होकर चिल्लाना शुरू कर देते हैं। और ये भी नहीं देखते कि आप मार्केट में या पब्लिक के बीच हैं। इस तरह की आदत वाले लड़कों के साथ रिलेशनशिप में लड़कियां नहीं रहना चाहतीं।


सॉरी ना बोलना -
गलती होने पर दिल से माफी मांग लेने से सामने वाला माफ कर देता है। लेकिन कई लड़कों को अपनी गलती का कभी एहसास नहीं होता। या फिर वो सॉरी केवल दिखावे और एहसान के तौर पर बोलते हैं। इस तरह की आदत वाले लड़कों के साथ लड़कियां रिलेशनशिप में नहीं रहना चाहती।