मारुति समेत 5 कंपनियां लेकर आ रही हैं हाइब्रिड कारें, 30 से 35 किलोमीटर का मिलेगा माइलेज
New Hybrid Cars :बीते कुछ समय में हाइब्रिड कारों की मांग में तेजी से इजाफा हुआ है। कारों की बढ़ती डिमांड के चलते मारुति समेत 5 अन्य कंपनियां भारतीय बाजार में जल्द ही हाइब्रिड कारें पेश करने वाली है, जिनमे 30 से 35 किलोमीटर का माइलेज मिल सकता है। उम्मीद की जा रही है कि ये हाइब्रिड कारें (New Hybrid Cars) बढ़िया परफॉर्मेंस के साथ दमदार फीचर्स से लैस होंगी। खबर में जानिए इस बारे में विस्तार से-
HR Breaking News (New Hybrid Cars) हर कोई ऐसी हाइब्रिड कार चाहता है, जो अच्छी परफॉर्मेंस के साथ ही बेहतर माइलेज भी दें। ऐसे में ग्राहकों के बीच हाइब्रिड कारों की डिमांड तेजी से बढ़ रही हैं। ग्राहकों की जरूरतों पर गौर करते हुए कई कार कंपनियां भारतीय बाजार में स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड कारें (Upcoming Hybird SUV Launch) लाने की तैयारी में है। इनमें मारुति के साथ ही अन्य कंपनियों की हाइब्रिड कॉम्पैक्ट एसयूवी शामिल है।
सेल्फ-चार्जिंग हाइब्रिड इलेक्ट्रिक वाहनों की बढ़ी डिमांड
दरअसल, आपको बता दें कि पारंपरिक पेट्रोल-डीजल (conventional petrol and diesel) और पूरी तरह से ईवी (EVs) के बीच की कड़ी के रूप में सेल्फ-चार्जिंग हाइब्रिड इलेक्ट्रिक वाहनों की खूब डिमांड देखने को मिल रही हैं। खासकर सब-4-मीटर कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट (Sub-4-metre compact SUV segment) में आगामी समय में कई ऐसे ऑप्शन देखने को मिलेंगे, जो 30 किलोमीटर प्रति लीटर से अधिक की फ्यूल एफिसिएंसी दे सकते हैं।
मारुति सुजुकी फ्रॉन्क्स हाइब्रिड में क्या होगा खास
रिपोर्ट के मुताबिक मारुति सुजुकी की ओर से अपनी कॉम्पैक्ट कारों में लोकली डेवलप्ड सीरीज-हाइब्रिड (HEV) तकनीक लाने का आधिकारीक ऐलान किया गया है। मारुति की पहली कार फ्रॉन्क्स (Maruti Fronx) क्रॉसओवर में यह तकनीक होगी।
इस एसयूवी में 1.2-लीटर 3-सिलिंडर Z-सीरीज पेट्रोल इंजन (Upcoming Hybird SUV) दिया जाने वाला है, जो एक रेंज एक्सटेंडर के रूप में वर्क करेगा और इलेक्ट्रिक मोटर को पावर देगा। कंपनी का मकसद इससे 35 kmpl से अधिक माइलेज हासिल करना है। उम्मीद की जा रही है कि यह भारत की सबसे किफायती स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड सेटअप में से एक होने वाली है।
रेनो ब्रिजर हाइब्रिड अगले साल होगी लॉन्च
रेनो इंडिया कंपनी की ओर से ब्रिजर (Renault Bridger) को पहले इंटर्नल कंबशन इंजन (ICE) के साथ अगले साल मार्केट में लॉन्च की जा सकती है, लेकिन कंपनी ने यह क्लियर किया है कि इसे बाद में हाइब्रिड पावरट्रेन ऑप्शन के साथ लॉन्च किया जाएगा। यह लोकल रेनो ग्रुप मॉड्यूलर प्लैटफॉर्म (Renault Group Modular Platform) पर आधारित होगी, जिसमे 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ मल्टी-मोड हाइब्रिड ड्राइव सिस्टम मिल सकता है। बता दें कि इसका टारगेट फ्यूल इकॉनमी 30+ किलोमीटर प्रति लीटर होगी।
महिंद्रा की ये दोनों एसयूवी होंगी लॉन्च
इसके अलावा महिंद्रा एंड महिंद्रा कंपनी की ओर से अपने नए NU_IQ मॉड्यूलर प्लैटफॉर्म पर आधारित दो सब-4-मीटर एसयूवी विजन S और विजन X को पेश करने की तैयारी की जा रही है। विजन S पर बेस्ड एसयूवी स्कॉर्पियो फैमिली (Scorpio Family on Vision S) की बेहद छोटी कार हो सकती है। इन दोनों एसयूवी में आगे स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड इंजन का ऑप्शन जोड़ने का योजना है, जो महिंद्रा के पोर्टफोलियो को मजबूती देगा।
न्यू जेनरेशन किआ सोनेट समेत ये गाड़ी होगी लॉन्च
किआ कंपनी कॉम्पैक्ट एसयूवी सोनेट (Upcoming Hybrid Compact SUVs In India) के नेक्स्ट-जेनरेशन मॉडल पर वर्क कर रही है, जिसे शुरुआत में तो पारंपरिक इंजन ऑपन के साथ पेश किया जाने वाला है। साथ ही हुंडई भी अपनी नई पीढ़ी की वेन्यू का हाइब्रिड वर्जन को लॉन्च करेगी। इन दोनों एसयूवी का हाइब्रिड इंजन लगभग 1.2-लीटर 4-सिलिंडर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन पर आधारित होगा, जिसे इलेक्ट्रिक मोटर और एक छोटी बैटरी के साथ कनेक्ट किया जाने वाला है।
2028 तक होंडा की कॉम्पैक्ट एसयूवी होगी लॉन्च
इसके अलावा होंडा कंपनी 2028 तक एक बिल्कुल नई कॉम्पैक्ट एसयूवी (Honda's compact SUV kab hogi launch) की लॉन्चिंग का प्लान तैयार कर रही है। बता दें कि यह नई एसयूवी इंडोनेशियाई बाजार में बिकने वाली WR-V पर आधारित हो सकती है।इसका उत्पादन अक्टूबर 2028 तक शुरू हो सकता है। इस एसयूवी में पेट्रोल, हाइब्रिड और सीएनजी पावरट्रेन के ऑप्शन मिल सकते हैं। कीमत की बात करें तो इस एसयूवी की संभावित कीमत 9 लाख से 12 लाख रुपये के बीच हो सकती है।
