home page

Tata ने अपनी कारों पर खोला जबरदस्त Discount, चेक करें कितने घट गए सभी गाड़ियों के दाम

क्या आप कोई  कार लेने की सोच रहे हैं अगर सोच रहे हैं  तो आपके लिए एक खुशखबरी है क्योंकि Tata अपनी कारों पर इतना Discout दे रही है कि उन पैसों से आपका एक और  two-wheeler वाहन आ सकता है। खबर में जानिए कितना मिल रहा डिस्काउंट। 
 
 | 
Tata ने अपनी कारों पर खोला जबरदस्त Discount, चेक करें कितने घट गए सभी गाड़ियों के दाम

HR Breaking News : ब्यूरो : आपको जानकर खुशी होगी कि टाटा मोटर्स (Tata Motors) ने अगस्त के लिए अपनी कारों पर मिलने वाले डिस्काउंट का अनाउंसमेंट कर दिया है। इसे कंपनी ने ओणम ऑफर्स नाम दिया है। कंपनी अपने अलग-अलग 5 मॉडल पर 60,000 रुपए तक का फायदा दे रही है। यानी आप इतने रुपए में कोई नया two-wheeler भी प्लान कर सकते हैं।


 जिन मॉडल पर Discount  दिया जा रहा है उसमें टाटा हैरियर, टाटा सफारी, टाटा अल्ट्रोज, टाटा टियागो और टाटा टिगोर शामिल है। ये बेनिफिट्स कैश, एक्सचेंज, corporate discount के तहत दिया जाएगा। ऑफर 31 अगस्त, 2022 तक या फिर कार के स्टॉक में होने पर ही लागू होंगे। चलिए इन सभी कारों पर मिलने वाले डिस्काउंट के बारे में एक-एक करके जानते हैं।


ये भी पढ़ें : Maruti कंपनी अब Alto 800 को एक नए अवतार में करेगी पेश


टाटा हैरियर (Tata Harrier) 60,000 Discount up to Rs


अपनी इस SUV पर कुल 60,000 रुपए तक का डिस्काउंट ऑफर कर रही है। हैरियर पर 3 से 5 सप्ताह यानी मैक्सिमम 35 दिन का वेटिंग पीरियड है। ये वेटिंग पीरियड इसके सभी ट्रिम पर है। हैरियर की एक्स-शोरूम कीमत 14.69 से 22.04 लाख रुपए तक है। इसे सभी तरह के ट्रांसमिशन में खरीद सकते हैं।


ये भी जानें :Maruti Suzuki : मारुति ने इस कार को बेचने में बनाया तगड़ा रिकॉर्ड, एक महीन में बेच ड़ाली इतनी कारें 


टाटा सफारी (Tata Safari) 60,000 Discount up to Rs


Tata अपनी इस SUV पर कुल 60,000 रुपए तक का डिस्काउंट ऑफर कर रही है। सफारी पर 3 से 5 सप्ताह यानी मैक्सिमम 35 दिन का वेटिंग पीरियड है। ये वेटिंग पीरियड इसके सभी ट्रिम पर है। सफारी की एक्स-शोरूम कीमत 15.34 से 23.5 लाख रुपए तक है। इसे सभी तरह के ट्रांसमिशन में खरीद सकते हैं।


टाटा अल्ट्रोज (Tata Altroz) 25,000 Discount up to Rs


टाटा अपनी इस कार पर कुल 25,000 रुपए तक का डिस्काउंट ऑफर कर रही है। अल्ट्रोज पर 3 से 10 सप्ताह यानी मैक्सिमम 70 दिन का वेटिंग पीरियड है। ये वेटिंग पीरियड डीजल और पेट्रोल दोनों मॉडल पर है। अल्ट्रोज की एक्स-शोरूम कीमत 6.30 से 10.25 लाख रुपए तक है। इसे MT और DCT दोनों ट्रांसमिशन में खरीद सकते हैं।


टाटा टियागो (Tata Tiago) 25,000 Discount up to Rs


Tata अपनी इस कार पर कुल 25,000 रुपए तक का डिस्काउंट ऑफर कर रही है। टियागो पर 3 से 20 सप्ताह यानी मैक्सिमम 140 दिन का वेटिंग पीरियड है। ये वेटिंग पीरियड XE, XM/XT, XZ+ समेत सभी वैरिएंट पर है। टियागो की एक्स-शोरूम कीमत 5.39 से 7.81 लाख रुपए तक है। इसे MT और AMT दोनों ट्रांसमिशन में खरीद सकते हैं।


टाटा टियागो (Tata Tiago) 20,000 Discount up to Rs


Tata अपनी इस कार पर कुल 20,000 रुपए तक का डिस्काउंट ऑफर कर रही है। टिगोर पर 6 से 12 सप्ताह यानी मैक्सिमम 84 दिन का वेटिंग पीरियड है। ये वेटिंग पीरियड CNG और पेट्रोल मॉडल पर है। टिगोर की एक्स-शोरूम कीमत 5.99 से 8.58 लाख रुपए तक है। इसे MT और AMT दोनों ट्रांसमिशन में खरीद सकते हैं।