home page

Maruti कंपनी अब Alto 800 को एक नए अवतार में करेगी पेश

Maruti Suzuki:  ग्राहकों का इंतजार ख्त्म हुआ अब मार्केट में मारुति कंपनी ने Alto 800 को नए अवतार में लॉन्च कर दिया है। मारुति कंपनी(maruti company) का ये सबसे ज्यादा बिकने वाला मॉडल है
 
 | 
Maruti कंपनी अब Alto 800 को एक नए अवतार में करेगी पेश

HR Breaking News (ब्यूरो) मारुती सुजुकी का नाम किसने नहीं सुना। यह सबसे बेहतरीन फैमिली कार बनाने के लिए जानी जाती है। इसकी बलेनो तथा ब्रेजा आज भी बाजार में छाई हुई हैं। मारुती सुजुकी ने हमारे देश में बहुत सी गाड़ियां लांच की हैं। इनके बहुत से मॉडल आज भी लोगों को काफी ज्यादा पसंद हैं। इन्ही में से एक है Maruti Alto 800, यह मॉडल इस कंपनी का सबसे ज्यादा बिकने वाला मॉडल है। अपने वेरिएंट की भी यह बेस्ट सेलिंग कार(best selling car) रही है। अब कंपनी इस कार का नया वेरिएंट(new variant) बाजार में उतारने वाली है। ग्राहक इसके नए मॉडल(new model) के फीचर्स जानने के लिए बेताब हैं। आइये अब हम आपको इस अपकमिंग कार के फीचर्स तथा इसकी खूबियों के बारे में बताते हैं।

ये भी जानिये : महज 24 हजार में खरीदें Hero Splendor Plus बाइक, जानें कैसे


ये हैं नई Maruti Alto 800 की खूबियां


इस कार को लेटेस्ट जेनरेशन सुजुकी हार्टेक्ट प्लेटफॉर्म पर डिजाइन किया गया है। इस कारण इस कार का माइलेज काफी बढ़ गया है। मिडिया रिपोर्ट्स की मानें तो नई मारुती ऑल्टो को Maruti Suzuki S-Presso की तरह ही डिजाइन किया गया है। इसमें आपको बदला हुआ डैशबोर्ड तथा कई अन्य फीचर्स भी मिलेंगे। 

ये भी जानिये :  मार्केट में आई दो धमाकेदार बाइक, जानिए क्या हैं फीचर्स व कीमत

इस कार के नए मॉडल में आपको टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर जैसे फीचर्स मिल सकते हैं। यह भी कहा जा रहा है कि नए मॉडल में अधिक फीचर्स के कारण इसके मूल्य में वृद्धि हो सकती है। वर्तमान में Maruti Suzuki Alto के बेसिक मॉडल की कीमत 3.15 लाख रुपए है तथा टॉप मॉडल की कीमत 4.82 लाख रुपए तक हो सकती है।