2025 में बिक्री के मामले में Ather ने मारी बाजी, लिस्ट में देखें किस कंपनी के कितने वाहन बिके
HR Breaking News : (Electric Scooters) पेट्रोल और डीजल की रोजाना बढ़ रही कीमतों को देख हर कोई इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने की ओर भाग रहा है। भारतीय बाजार में इलेक्ट्रिक टू व्हीलर (Electric two-wheelers in the Indian market) की डिमांड भी लगातार बढ़ती ही जा रही है। ग्राहकों को अपनी तरफ आकर्षित करने के लिए कंपनियों की तरफ से रोजाना नए-नए फीचर्स वाले इलेक्ट्रिक टू व्हीलर (Best Electric two-wheelers) पेश किए जा रहे हैं। बात की जाए पिछले साल की बिक्री रिकॉर्ड की तो वर्ष 2025 में कुल 12.8 लाख यूनिट की रिटेल बिक्री दर्ज की गई, जो CY 2024 में 11.49 लाख यूनिट्स से ज्यादा थी। यानी साल-दर-साल 11.36% की ग्रोथ हुई।
भारतीय इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बाजार में बीते साल कई बदलाव देखे गए हैं। भारतीय बाजार में पिछले साल पुरानी वाहन निर्माता कंपनियों की पकड़ मजबूत रही, वहीं कहीं नई कंपनी ने भी मार्केट में अपने पैर पसारे है। चलिए खबर में जानते है किस कंपनी ने कितने वाहन बेचे।
टॉप सेलिंग इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स CY 2025
नं मॉडल CY 2025 CY 2024
1 TVS 2,98,881 2,20,819
2 बजाज 2,69,847 1,93,663
3 एथर 2,00,797 1,26,357
4 ओला 1,99,318 4,07,700
5 हीरो मोटोकॉर्प 1,09,168 43,712
6 ग्रीव्स / एम्पीयर 56,486 35,060
7 बीगॉस 22,883 18,033
8 प्योर ईवी 17,847 5,539
9 रिवर 15,261 2,515
10 काइनेटिक ग्रीन 12,610 11,460
11 अन्य 76,853 84,558
टोटल 12,79,951 11,49,416
भारत देश में इलेक्ट्रिक व्हीकल सेगमेंट (Electric vehicle segment) में टू व्हीलर का दबदबा एक बार फिर से बनने जा रहा है। देश भर में इलेक्ट्रिक टू व्हीलर की डिमांड लगातार बढ़ती ही जा रही है। बात की जाए पिछले साल बेचे गए वाहनों की तो टीवीएस कंपनी सबसे टॉप पर रही है वहीं, दर कंपनी एक नई कंपनी होने के बावजूद भी तीसरे नंबर पर आते हुए कई कंपनियों को मात दे रही है। यह कंपनी अपने वाहनों में हर एक आधुनिक फीचर्स ऐड करके ग्राहकों को अपनी तरफ आकर्षित कर रही है।
