home page

MCX Gold Silver Down : गिरावट का सिलसिला जारी, आज इतनी गिर गई सोने चांदी की कीमत

MCX Gold Silver Down : सोने और चांदी में गिरावट का सिलसिला आज भी बरकरार है। दोनों ही कीमती धातुओं में बड़ी गिरावट दर्ज की जा रही है। सोने और चांदी की कीमत काफी तेजी से गिरी है। चलिए जानते हैं सोने और चांदी की कीमत क्या चल रही है।

 | 
MCX Gold Silver Down : गिरावट का सिलसिला जारी, आज इतनी गिर गई सोने चांदी की कीमत

HR Breaking News (MCX Gold Silver Down) सोने और चांदी का राष्ट्रीय बाजारा हो या अंतरराष्ट्रीय दोनों ही जगह गिरावट का सिलसिला जारी है। एमसीएक्स और कॉमेक्स पर सोने चांदी ने निवेशकों की हालत टाइट कर दी है। वहीं, रेट कम होने से ज्वेलरी खरीदने वालों में खुशी का माहौल है। चलिए जानते हैं आज के सोने और चांदी के दाम-

 


कॉमेक्स पर 5 हजार से नीचे आया सोना


इंटरनेशनल मार्केट की बात करें तो कॉमेक्स पर सोने (Comex Gold Price) की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। कॉमेक्स पर 28 ग्राम सोना 4,998.80 डॉलर प्रति औंस पर आ गया है। यानी कि सोने में 62.90 डॉलर की गिरावट दर्ज की गई है। सोना 1.24% गिरा है। वहीं, आज सुबह सोना 5,010 पर खुला था, जिसका दिन का अधिकतम भाव 5,039.80 डॉलर तक गया है। वहीं, न्यूनतम भाव 4,970.10 डॉलर रहा है। जबकि एक दिन पहले सोना 5,061.70 पर बंद हुआ था। 

 


एमसीएक्स पर सोने की कीमत


कॉमेक्स की तरह ही एमसीएक्स (MCX Gold Price) पर भी सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। 2 अप्रैल 2026 के एक्सपायरी वाले सोने के रेट 1,55,992 रुपये प्रति दस ग्राम चल रहे हैं। वहीं, इसमें 2,474 रुपये यानी 1.56% की गिरावट दर्ज की गई है। सोने का न्यूनतम भाव 1,55,950 रुपये प्रति दस ग्राम दर्ज किया गया है। सोने का अधिकतम भाव 1,57,523 रुपये प्रति दस ग्राम दर्ज किया गया है। वहीं, सोना 1,57,347 रुपये पर खुला था। जबकि दो दिन पहले यानी अंतिम कारोबारी दिन सोना 1,58,466 पर बंद हुआ था। 

 

कॉमेक्स पर 80 डॉलर से नीचे आई चांदी


इंटरनेशनल मार्केट की बात करें तो कॉमेक्स पर चांदी (Comex Silver Price) की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। कॉमेक्स पर 28 ग्राम चांदी 79.375 डॉलर प्रति औंस पर आ गई है। यानी कि चांदी में 1.968 डॉलर की गिरावट दर्ज की गई है। चांदी 2.42% गिरी है। वहीं, आज सुबह चांदी 80.295 पर खुली थी, जिसका दिन का अधिकतम भाव 81.66 डॉलर तक गया है। वहीं, न्यूनतम भाव 78.535 डॉलर रहा है। जबकि एक दिन पहले चांदी 81.343 पर बंद हुई थी। 
 

एमसीएक्स पर चांदी की कीमत


कॉमेक्स की तरह ही एमसीएक्स (MCX Silver Price) पर भी चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। 5 मई 2026 की एक्सपायरी वाली चांदी के रेट 2,52,885 रुपये प्रति किलो ग्राम चल रहे हैं। वहीं, इसमें 6,550 रुपये यानी 2.52% की गिरावट दर्ज की गई है। चांदी का न्यूनतम भाव 2,52,600 रुपये प्रति किलो ग्राम दर्ज किया गया है। चांदी का अधिकतम भाव 2,57,161 रुपये प्रति किलो ग्राम दर्ज किया गया है। वहीं, चांदी 2,55,101 रुपये पर खुली थी। अंतिम कारोबारी दिन चांदी 2,59,435 पर बंद हुई थी।