hrbreakingnews.com

वाहन परिवर्तन योजना में बदलाव, LNG, बस और ट्रक भी होंगे शामिल 

vehicle replacement plan - शहरों में प्रदूषण को कम करने के लिए सरकार की ओर से लगातार अहम कदम उठाए जा रहे हैं। अब वाहन चालकों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल हाल ही में केंद्र सरकार ने वाहन परिवर्तन योजना को अपडेट किया है। इस योजना में कई अन्य वाहनों को भी शामिल किया गया है। चलिए खबर में जानते हैं।

 
वाहन परिवर्तन योजना में बदलाव, LNG, बस और ट्रक भी होंगे शामिल 

HR Breaking News - देशभर में वाहनों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। ऐसे में प्रदूषण का आंकड़ा भी बढ़ता जा रहा है जिसके चलते लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। प्रदूषण (pollution) को कंट्रोल करने के लिए सरकार की ओर से कई कड़े नियम (vehicle rules) बनाए गए हैं। शहरों में प्रदूषण को कम करने के लिए केंद्र सरकार ने वाहन परिवर्तन योजना बनाई है। अब हाल ही में सरकार ने इस योजना में बदलाव किया है।


वाहन परिवर्तन योजना में इन वाहनों को किया जाएगा शामिल - (Latest news)

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, केंद्र सरकार ने वाहन परिवर्तन योजना (vehicle replacement plan) में इलेक्ट्रिक वाहन, CNG और बस वाहनों के साथ-साथ अब LNG यानी तरलीकृत प्राकृतिक गैस वाले वाहनों को भी शामिल करने पर विचार कर रही है। अगर इन वाहनों को योजना में शामिल किया जाता है तो LNG वाहन मालिकों के साथ-साथ निर्माता को भी इसका बड़ा फायदा होगा। 

पुराने वाहनों को बदलने के लिए वाहन मालिकों को किया जा रहा प्रोत्साहित -

सड़क परिवहन एंव राज मार्ग मंत्रालय (Ministry of Road Transport and Highways) की इस योजना का उद्देश्य प्रदूषण फैलाने वाले पुराने कमर्शियल वाहनों को सिस्टमैटिक तरीके से हटाकर उनकी जगह स्वच्छ और आधुनिक वाहन लाना है। इस योजना के तहत यह प्रावधान है कि बस और ट्रक ईवी, सीएनजी या बीएस 6 मानक वाले होने चाहिए और सरकार पुराने वाहनों को बदलने के लिए वाहन मालिकों को प्रोत्साहित कर रही है। 

अक्टूबर 2026 में 25,000 वाहनों का पंजीकरण करने का लक्ष्य - 


मंत्रालय के मुताबिक, जून 2026 में शुरू हुई इस योजना के तहत अब तक दिल्ली एनसीआर (Delhi NCR News) में 14,000 से ज्यादा बस और ट्रैकों का पंजीकरण किया जा चुका है। वहीं अगले महीने यानी अक्टूबर के आखिर तक 25,000 वाहनों का पंजीकरण करने का लक्ष्य रखा गया है।


2040 तक 2 लाख से 5 लाख हो सकती है LNG वाहनों की संख्या - 

पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस नियामक बोर्ड ने LNG को खासकर लंबी दूरी के बाहरी ट्रैकों और बसों के लिए एक बेहतरीन वैकल्पिक ईंधन के रूप में विकसित करने पर जोर दिया है। बोर्ड की रिपोर्ट के अनुसार, देश में 2030 तक 30,000 LNG वाहन (LNG vehicles) होने का अनुमान है। वहीं 2040 तक इनकी संख्या 2 लाख से 5 लाख तक पहुंच सकती है।