Electricity Bill : बिजली बिल करना है कम तो एसी के रिमोट का दबा दें ये बटन
Air Conditioner Tips : मार्च महीने की शुरुआत के साथ-साथ गर्मियों की भी शुरुआत हो गई है। गर्मियों के दिनों में ज्यादातर लोग एयर कंडीशनर का इस्तेमाल करते हैं लेकिन बढ़ते बिजली बिल की वजह से लोगों को परेशानियां भी हो जाती है। अगर आप भी बिजली बिल को कम करना चाहते हैं तो इसी के रिमोट के इस बटन को दबा दें और बिजली बिल की परेशानी से छुटकारा पा ले।
HR Breaking News : (Air Conditioner Tips In Hindi) गर्मियों की शुरुआत के साथ लोगों ने एसी चलाने की शुरुआत भी कर दी है। एसी का इस्तेमाल करना तो हर किसी को पसंद होता है लेकिन बिजली बिल की वजह से लोगों को कई तरह की परेशानियां भी हो जाती हैं। अगर आप भी बिजली बिल से परेशान हैं और इसे कम करना चाहते हैं तो आज की यह खबर आपके लिए बड़े ही काम की है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं एसी के रिमोट के उस बटन के बारे में जिसे दबाने से बिजली बिल कम हो जाएगा।
AC के रिमोट में ECO Mode का एक बटन होता है जिसके बारे में बहुत कम होता है। आइए खबर में आज आपको बताते है कि AC के रिमोट में ECO Mode के बटन (ECO Mode buttons) का क्या काम होता है और इससे कैसे बिजली बिल की बचत की जाती है।
रिमोट में ECO Mode बटन का होता है ये काम
एसी बनाने वाली कंपनियों (AC manufacturing companies) की तरफ से ग्राहकों को अपनी तरफ आकर्षित करने के लिए नए-नए फीचर्स ऐड़ किए जाते अपने ग्राहकों को ज्यादा से ज्यादा काम के फीचर्स देती हैं। इन्हीं फीचर्स में से एक है इको मोड। कुछ एसी में इसे एनर्जी सेवर मोड (energy saver mode) भी कहा जाता है।
Haier की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, इको मोड बाकी मोड्स की तुलना में कम बिजली खर्च करता है। कम बिजली खर्च होने का मतलब है कम बिजली बिल। यानी आप एसी चलाकर भी पैसों की बचत कर सकते हैं।
इको मोड कमरे को ठंडा रखता है, लेकिन कम बिजली इस्तेमाल करता है। इस मोड में एसी का कंप्रेसर धीमी रफ्तार से चलता है, जिससे उस पर कम दबाव पड़ता है और बिजली की बचत होती है।
जरूरी बात
AC के साथ जो मैनुअल गाइड (Manual guide with AC) मिलती है, उसे अक्सर लोग पढ़ते नहीं हैं। अगर आप गाइड ध्यान से पढ़ लें, तो आपको एसी के सभी फीचर्स और मोड्स की सही जानकारी मिल सकती है। कई बार डेमो देने वाला टेक्निशियन भी सभी फीचर्स के बारे में पूरी जानकारी नहीं देता।
अब जब आप इको या एनर्जी सेवर मोड (Eco or Energy Saver Mode) के बारे में जान गए हैं, तो इसका इस्तेमाल करके बिजली और पैसे दोनों की बचत कर सकते हैं।
