Electricity Bill : एसी के साथ पंखा चलाना चाहिए या नहीं, जान ली ये बात तो आधा हो जाएगा बिजली बिल
Electricity Bill : तपती गर्मी से बचने के लिए लोग AC लगवाते हैं लेकिन एसी चलाते वक्त बहुत से लोगों के मन में इस बात को लेकर सवाल रहता है कि क्या AC के साथ पंखे को चलाना ठीक रहेगा या नही? कुछ लोग एसी के साथ पंखा चलाकर रखते हैं तो वहीं कुछ लोग पंखा चलाना इग्नोर करते हैं लेकिन रूम में बढ़िया कूलिंग के लिए आखिर क्या करना चाहिए? आइए आज आपको बताते है कि एसी के साथ पंखा चलाना चाहिए या नहीं।

HR Breaking News : (Electricity Bill) हर रोज गर्मी बढ़ती जा रही है। ऐसी चिलचिलाती गर्मी में AC ही एक मात्र सहारा रह जाता है। लेकिन AC चलाने के भी कई टिप्स होते है जिनकी बेहद कम लोगो को जानकारी होती है। शायद कई लोग नहीं जानते AC को मेनटेन करने की और उसे चलाने की भी ट्रिक्स होती हैं।
वहीं कई लोगों के मन में इस बात को लेकर सवाल रहते है कि क्या AC के साथ पंखे को चलाना चाहिए या नहीं (Electricity Bill Saving Tips) कुछ लोग AC के साथ पंखा चलाकर रखते हैं तो कुछ लोग पंखे चलाना इग्नोर करते हैं। चलिए जानते हैं क्या है पूरा माजरा?
Ceiling Fan के साथ AC चलाने के क्या होते है फायदे?
एक रिपोर्ट बताती है कि Ceiling Fan के साथ AC चलाना बेस्ट ऑप्शन है। इससे कई बड़े फायदे होते हैं। अगर आप भी Ceiling Fan के साथ AC का उपयोग करते है तो आइए जानते है इससे होने वालें फायदों के बारे में विस्तार से।
रूम में बेहतर Air Circulation चाहते हैं तो AC के साथ Fan चलाना सही रहता है।
दूसरा फायदा होता है कंफर्टेबल टेंपरेचर मैंनेट रहता है।
तीसरा फायदा है कि पंखे के साथ AC चलाने से Room में Humidity भी नहीं होती।
पंखा चलाने की वजह से रूम के कोने-कोने में Cooling रहती है, जिससे ठंडक बनी रहती है।
अगर रूम में जल्दी से कूलिंग हो जाती है तो उस केस में आप AC को बंद भी कर सकते हैं। इससे आपका बिजली का बिल तो आधा होगा ही, साथ ही AC पर भी लोड नहीं पड़ेगा।
AC को इतनी देर में बंद कर सकते हैं
AC चलाने का गोल्डन रूल है टाइमिंग। अगर AC को एक निर्धारित वक्त से ज्यदा चलाया गया तो ओवरहीटिंग के कारण कंप्रेशर फट सकता है।
टाटा के AC प्रोडक्ट क्रोमा की वेबसाइट के मुताबिक, AC का कितनी देर इस्तेमाल (use of AC) करना चाहिए ये आपके रूम साइज और एसी के वजन पर निर्भर करता है।
आपके कमरे का साइज छोटा है और आपने अगर 1 टन एसी लगाया है तो आप 8 से 10 घंटे चला सकते हैं।
आपने कमरे में अगर 1.5 या 2 टन का AC लगाया है और कमरा भी बड़ा है तो आप एसी लगातार 12 घंटे तक चला सकते हैं।
बाहर का तापमान, नियमित सर्वसिंग (AC Servicing Tips) भी एक बड़ी वजह होती है। इसके अलावा इन्वर्टर AC को ज्यादा चलाया जा सकता है और नॉन इन्वर्टर की तुलना में ये कम बिजली खर्च करता है।