home page

Nexon EV खरीदने वालों के लिए खुशखबरी, 1.41 लाख रुपये सस्ते हुए दाम

Nexon EV : लगातार बढ़ रही पेट्रोल डीजल की कीमतों के कारण लोग ईवी की ओर अपना रुख कर रहे हैं। बता दें कि अब नेक्सन EV की कीमतों में 1.41 लाख रुपये की गिरावट (Nexon EV Price) दर्ज की जा रही है। ऐसो में अगर आप भी इस कार को लेने की तैयारी कर रहे हैं तो ये अपके लिए एक बेहतरीन मौका हो सकता है। खबर में जानिये इस बारे में।

 | 
Nexon EV खरीदने वालों के लिए खुशखबरी, 1.41 लाख रुपये सस्ते हुए दाम

HR Breaking News (Nexon EV Discount) इलेक्ट्रिक कार खरीदने की सोच रहे ग्राहकों के लिए अब एक बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है। Tata Nexon EV अब पहले के मुकाबले काफी सस्ती हो गई है। कंपनी ने इसकी कीमतों में लगभग 1.41 लाख रुपये (Discount on Nexon EV) तक की कटौती कर दी है, इससे ये इलेक्ट्रिक एसयूवी अब ज्यादा किफायती बन गई है। कीमत घटने के बाद उम्मीद की जा रही है कि इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग में भी तेजी देखने को मिल सकती है। चलिये खबर के माध्श्म से जानते हैं इस बारे में।

 


कैश डिस्काउंट के साथ मिलेंगे ये फीचर्स 

 

देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली इलेक्ट्रिक कारों में से एक नेक्सन ईवी काफी कम कीमत में मिल रही है। बता दें कि टाटा नेक्सन ईवी (Tata Nexon EV Features) को मार्च, 2026 के दौरान खरीदने पर 1.41 लाख रुपये तक की छूट दी जा रही है। इस ऑफर में कैश डिस्काउंट के अलावा दूसरे बेनिफिट्स भी शामिल हैं। डिस्काउंट की अधिक जानकारी के लिए ग्राहक अपने नजदीकी डीलरशिप से संपर्क कर सकते हैं। 

ऐसा रहेगा गाड़ी का पावरट्रेन 

टाटा नेक्सन EV में पावरट्रेन के तौर पर ग्राहकों को 2 बैटरी पैक के ऑप्शन को शामिल किया गया है। पहला बैटरी पैक 30kWh से लैस है। जबकि दूसरा 40.5kWh की बैटरी पैक से लैस होगा। कंपनी (Nexon EV Specs) का दावा किया है कि छोटे बैटरी पैक से ग्राहकों को सिंगल चार्ज में 325 किलोमीटर जबकि बड़ी बैटरी फुल चार्ज पर अपने ग्राहकों को 465 किलोमीटर की रेंज को ऑफर करती है।

6-एयरबैग के सेफ्टी फीचर्स 

दूसरी ओर कार के इंटीरियर में ग्राहकों को 12.3-इंच का टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम को ऑफर किया जा रहा है। इसमें आपको 10.25-इंच का फुली डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, वायरलेस चार्जिंग और सिंगल पेन सनरूफ (Nexon EV Latest Features) जैसे फीचर्स दिए जा रहे हैं। इसके अलावा, सेफ्टी के लिए कार में स्टैंडर्ड 6-एयरबैग और 360-डिग्री कैमरा भी ऑफर किया गया है।


सिर्फ इतनी है कार की कीमत 

जानकारी के लिए बता दें कि टाटा नेक्सन EV को फैमिली सेफ्टी के लिए क्रैश टेस्ट में भारत NCAP ने 5-स्टार रेटिंग (Tata Nexon EV Price) को ऑफर कर रहा है। टाटा नेक्सन EV की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 12.49 लाख रुपये से लेकर टॉप मॉडल में 17.49 लाख रुपये तक जाती है।