home page

Honda ने बंद कर दी अपनी ये सस्ती बाइक, Hero Splendor को देती थी टक्कर, जानिये कारण

Honda Bike : दो पहिया वाहन निर्माता कंपनी होंडा बीते कई सालों से भारतीय ऑटो मार्केट में राज कर रही है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं होंडा कंपनी की उसे बाइक के बारे में जिस कंपनी द्वारा बंद कर दिया गया है। यह बाइक हीरो स्प्लेंडर को कड़ी टक्कर दे रही थी। चलिए खबर में जानते हैं इस बाइक के बंद होने के पीछे क्या है कारण।
 | 
Honda ने बंद कर दी अपनी ये सस्ती बाइक, Hero Splendor को देती थी टक्कर, जानिये कारण

HR Breaking News : (Honda Bike) वाहन निर्माता कंपनी होंडा की बाइक हर कोई खरीदना चाहता है क्योकि होंडा कंपनी अपनी बाइक में हर एक एडवांस फिचर्स ऐड़ करती है। होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया ने अपनी एंट्री लेवल बाइक  CD 110 को बंद कर दिया है, साथ ही कंपनी ने इस बाइक को वेबसाइट से भी हटा दिया है। Honda CD 110 कभी हीरो मोटोकॉर्प की स्प्लेंडर प्लस (Hero MotoCorp Splendor Plus) को कड़ी टक्कर देती थी। 


लेकिन अब यह बाइक बिक्री के लिए उपलब्ध नहीं हो पाएगी। आपको बता दें कि यह कंपनी की सबसे सस्ती बाइक थी। डेली यूज़ के साथ यह अपनी लंबी सीट की वजह से लोकप्रिय थी। इस बाइक के साथ लम्बी दूरी आराम से की जा सकती थी। इस बाइक को आखिर क्यों कर दिया बंद ?

क्यों बंद Honda CD 110 हुई 


साल 2014 में होंडा ने CD 110 को करीब 42,000 रुपये की शुरुआती कीमत पर पेश किया था। जिसकी वजह से यह सबसे किफायती बाइक बन गई थी। यह एंट्री-लेवल कम्यूटर सेगमेंट में एक लोकप्रिय विकल्प के रूप में उभर कर आई। बिक्री के मामले में भी यह बाइक अच्छा प्रदर्शन कर रही थी। इस बाइक ने हीरो स्प्लेंडर प्लस को भी कड़ी टक्कर दे डाली। लेकीन जब साल 2023 में होंडा ने शाइन 110 को बाजार में उतारा तब CD 110 की बिक्री गिरती चली गई। नए मॉडल सस्ता और अच्छे डिजाइन के साथ था।


अब ग्राहक भी तेजी से शाइन 110 को पसंद करने लगे। सेल में कमी आने लगी। SIAM के मुताबिक मार्च 2025 इस बाइक की सिर्फ 33 यूनिट्स ही बिकी, और इसी बात को ध्यान में रखते हुए कंपनी को  CD 110 को बंद करना पड़ा। CD 110 जहां 74 kmpl का माइलेज ऑफ़र करती वहीं शाइन 100 एक लीटर में 65kmpl का माइलेज देती है।


Honda CD 110 में 109.51 cc का इंजन मिलता था, जो 8.67 bhp की पावर और 9.30 Nm का टॉर्क जनरेट करता था। इसमें 4 स्पीड गियरबॉक्स की सुविधा मिलती थी। एक लीटर में यह बाइक 72km तक का सफर करती थी। 11 साल बाद होंडा की यह बाइक आखिरकार बंद हो गई है। अब ग्राहक सिर्फ Shine 110 को ही खरीद सकेंगे।