hrbreakingnews.com

भारतीय कार बाजार में Honda करने जा रही अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार लॉन्च, जानिए क्या मिलेगा खास

Honda first electric car : वाहन निर्माता कंपनी होंडा बीतें कई सालों से भारतीय कार बाजार पर राज कर रही है। होंडा कंपनी अब जल्द ही अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार बातें कर बाजार में पेश करने जा रही है जिसमें काफी ज्यादा फीचर्स मिलने वाले हैं। चलिए खबर के माध्यम से जानते हैं भारत में पेश होने वाली पहली होंडा की इलेक्ट्रिक कार में क्या कुछ मिलने वाला है खास...
 
भारतीय कार बाजार में Honda करने जा रही अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार लॉन्च, जानिए क्या मिलेगा खास

HR Breaking News : (Honda Electric Car in India) पेट्रोल और डीजल की कीमत ज्यादा होने के कारण हर कोई इलेक्ट्रिक कार खरीदने की और  भाग रहा है। कंपनियां भी ग्राहकों को अपनी तरफ आकर्षित करने के लिए नई-नई इलेक्ट्रिक कारे बाजार में पेश करती जा रही है। वाहन निर्माता कंपनी होंडा भारत में अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार (first electric car) को पेश करने जा रही है जो किसी पुराने मॉडल का इलेक्ट्रिक वजन नहीं होगी बल्कि एक नया प्रोडक्ट होगा।

कब लांच होगी Honda की पहली EV...


Honda कोर्स इंडिया के सेल्स तथा मार्केटिंग प्रेसिडेंट का कहना है कि होंडा कंपनी अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार को अगले साल के अंत तक भारतीय बाजार में लॉन्च करने वाली है।

नई इलेक्ट्रिक कार में क्या कुछ मिलेगा खास?


वाहन निर्माता कंपनी होंडा ने अभी तक नई इलेक्ट्रिक कार की आधिकारिक तौर पर कोई झलक नहीं दिखाई है। अंदाज़ है कि यह एक मिड साइज SUV होगी। लांच होने के बाद यह  गाड़ी हुंडई ईवी क्रेटा, मारुति ग्रैंड विटारा इलैक्ट्रिक तथा एमजी ZS EV जैसी गाड़ियों को कड़ी टक्कर देगी। होंडा अपनी इस पहले EV को एक नए मॉडल के तौर पर पेश करने जा रही है।


DC फास्ट चार्जर्स 


Honda सिर्फ कार ही नहीं, बल्कि उसके लिए ज़रूरी चार्जिंग नेटवर्क (charging network) पर भी काम कर रही है। कंपनी ने अपनी कई डीलरशिप पर DC फास्ट चार्जर्स लगाना शुरू कर दिया है। इससे ग्राहकों को अपनी इलेक्ट्रिक कार को तेजी से चार्ज करने की सुविधा (charge electric car fast) मिलेगी।


Honda का मौजूदा लाइनअप


अभी भारत में होंडा के पास सिर्फ चार पेट्रोल मॉडल हैं – सिटी, अमेज, एलिवेट और पुरानी अमेज। इसके अलावा कंपनी होंडा सिटी e:HEV हाइब्रिड भी बेच रही है। पहले होंडा के पास ब्रिओ, जैज़, मोबिलियो और सीआर-वी जैसे मॉडल थे, लेकिन बिक्री कम होने की वजह से इन्हें बंद कर दिया गया।