hrbreakingnews.com

1.83 लाख की शुरुआती कीमत के साथ honda xr300L और honda xr300 rally भारत में हुई लॉन्च, देखें फीचर्स

honda new bike launch :होंडा कंपनी की बाइक्स को लेकर युवाओं में काफी क्रेज देखा गया है। ग्राहकों का ध्यान रखते हुए कंपनी की ओर से कई बाइक (honda new bike launch) मार्केट में पेश की गई है। अब हाल ही में होंडा कंपनी की ओर से xr300L और होंडा xr300 rally को भारतीय टू-व्हीलर मार्केट में पेश किया गया है। खबर में जानिए इन दोनों बाइक्स के फीचर्स के बारे में-
 
 
1.83 लाख की शुरुआती कीमत के साथ honda xr300L और honda xr300 rally भारत में हुई लॉन्च, देखें फीचर्स

HR Breaking News (honda new bike) होंडा बाइक खरीदने वाले ग्राहकों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। अगर आप भी होंडा बाइक के शौकिन है और हाल-फिलहाल में कोई नई बाइक (honda new bike) लेने के बारे में सोच रहे हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। हाल ही में कंपनी ने xr300L और होंडा xr300 रैली को भारतीय बाजारों में पेश किया है। कंपनी की ओर से इनकी बुकिंग शुरू करने का ऐलान भी कर दिया गया है।

दोनों मोटरसाइकिलों की बुकिंग हुई शुरू 


होंडा मोटरसाईकिल कंपनी की तरफ से होंडा XR300L और होंडा XR300 रैली की कीमतों (Honda XR300 Rally Prices) का ऐलान कर दिया है। कंपनी की ओर से दोनों मोटरसाइकिलों की बुकिंग शुरू करने का ऐलान कर दिया है। ये दोनों मोटरसाइकिलें जुलाई 2026 में दिखाई गई कंपनी की 10-मॉडल लाइनअप का भाग थी।

 

XR300L और XR300 रैली के फीचर्स


होंडा की दोनों बाइक्स होंडा XR300L और XR300 रैली में आगे की ओर टेलीस्कोपिक फ्रंट फोर्क्स और पीछे की ओर मोनोशॉक सस्पेंशन सिस्टम (Features of XR300L and XR300 Rally) मौजूद है। टायर्स की बात करें तो इन दोनों बाइक्स में आगे 21-इंच का पहिया और पीछे वायर-स्पोक कॉम्बिनेशन के साथ 18-इंच का व्हिल साइज मिलता है। 


इसके साथ ही फीचर्स के तौर पर XR300 Rally में 5-इंच की TFT इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, नकल गार्ड्स और रेली से इंस्पायर्ड बॉडीवर्क दिया है। इस बाइक में बेहतरीन स्विचगियर, एक बड़ी फ्यूल टैंक और एक लंबी विंडस्क्रीन दी गई है। 

 

दोनों बाइक्स के इंजन और परफॉर्मेंस


दोनों बाइक्स में होंडा CB300F जैसा ही इंजन का यूज किया गया है। इन मोटरसाइकिलों में 293.5cc का एयर और ऑयल-कूल्ड इंजन (XR300L and XR300 Rally Engine Option) मौजूद है, जो 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जुड़ा है। बता दें कि, यह इंजन 24.3hp की पावर और 26.5nm का टॉर्क जनरेट करता है। 

क्या है दोनों बाइक की कीमत 


देशभर में होंडा XR300L की एक्स-शोरूम कीमत (Honda XR300L ex-showroom price) 1.83 लाख रुपए तय की गई है और होंडा XR300 की एक्स-शोरूम कीमत (Honda XR300 ex-showroom price) 25,000 रुपए से अधिक है। कंपनी की ओर से इसकी एक्स-शोरूम कीमत 2.08 लाख रुपए तय की गई है।