hrbreakingnews.com

Honda Elevate खरीदने के लिए कितनी होनी चाहिए आपकी सैलरी, जानें 13,76,560 रुपये की कार की कितनी बनेगी EMI

Honda Elevate : अगर आप Honda कंपनी की गाड़ी Elevate खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो सबसे पहले यह जानना जरूरी है कि इसके लिए आपकी महीने की सैलरी कितनी होनी चाहिए, 13,76,560 रुपये की कीमत वाली इस कार को खरीदने के लिए आपको कितना डाउन पेमेंट देना होगा और हर महीने कितनी EMI चुकानी पड़ेगी? आइए जान लेते है Honda Elevate खरीदने के लिए आपकी कमाई कितनी होनी चाहिए और कार का खर्च आपके बजट में फिट बैठेगा या नहीं।
 
Honda Elevate खरीदने के लिए कितनी होनी चाहिए आपकी सैलरी, जानें 13,76,560 रुपये की कार की कितनी बनेगी EMI

HR Breaking News (Honda Elevate) भारतीय बाजार में गाड़ियों की बढ़ रही डिमांड को देखते हुए कंपनियों की तरफ से भी एक से बढ़कर एक शानदार फीचर्स वाली गाडियां लॉन्च की जा रही है। होंडा कंपनी की तरफ से भी एलीवेट की फेसलिफ्ट मॉडल को भारतीय बाजार में लॉन्च किया जा चुका है और कंपनी द्वारा इसे पहले के मुकाबले काफी ज्यादा अपडेट कर दिया गया है। होंडा कंपनी की इस नई गाड़ी की ऑन रोड कीमत 1376565 रुपए (Honda Elevate On-road price) है। चलिए जान लेते हैं होंडा एलीवेट के इस वेरिएंट को खरीदने के लिए आपकी कितनी होनी चाहिए सैलरी और इस गाड़ी में क्या-क्या मिल रही है टॉप फीचर्स।


Honda Elevate की ऑन रोड कीमत (Honda Elevate On road price)


अगर आप Honda Elevate खरीदने की प्लान रहे हैं, तो सिर्फ इसकी एक्स-शोरूम कीमत जानना काफी नहीं है। कार को घर लाने के लिए RTO, इंश्योरेंस और दूसरे जरूरी चार्ज भी चुकाने पड़ते हैं। नई Honda Elevate की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 11.80 लाख रुपये है। वही दिल्ली में इसके बेस वेरिएंट (Honda Elevate Base Varient) को खरीदने पर 1,29,800 रुपये RTO चार्ज, 54,965 रुपये इंश्योरेंस और 11,800 रुपये अन्य चार्ज देने पड़ सकते हैं। इन सभी खर्चों को जोड़ने के बाद Honda Elevate की ऑन-रोड कीमत करीब 13,76,565 रुपये हो जाती है। इसका मतलब है कि कार खरीदने से पहले आपको अपने बजट के साथ-साथ इन अधिक खर्चों का भी हिसाब लगाना होगा।


Honda Elevate का EMI प्लान कितना होगा ? (Honda Elevate EMI Plan)


अगर आप Honda Elevate खरीदना चाहते हैं, लेकिन एक साथ पूरी रकम खर्च नहीं करना चाहते, तो कार लोन आपके लिए अच्छा विकल्प हो सकता है। मान लीजिए, आप इस SUV को खरीदते समय 2 लाख रुपये डाउन पेमेंट देते हैं। ऐसे में बाकी रकम के लिए आपको बैंक से लोन लेना होगा। आइए जानते है कि इस कार को खरीदने पर हर महीने कितनी किस्त देनी होगी और इसमें क्या-क्या खास मिलता है।


Honda Elevate Down Payment और EMI का पूरा हिसाब


दिल्ली में Honda Elevate के बेस वेरिएंट की ओनरोड कीमत (Honda Elevate base variant) करीब 13,76,565 रुपये मानें, तो 2 लाख रुपये डाउन पेमेंट देने के बाद आपको 11,76,565 रुपये का कार लोन लेना होगा। अगर बैंक आपको 10 प्रतिशत सालना ब्याज दर पर 5 साल के लिए लोन देता है, तो आपकी EMI करीब 24,999 रुपये प्रति माह बन सकती है। इस तरह आप 5 साल में कुल 60 किस्तें चुकाएंगे। हर महीने की EMI के हिसाब से कुल भुगतन करीब 14,99,940 रुपये होगा। इसमें 2 लाख रुपये का डाउन पेमेंट जोड़ने पर कार के लिए आपका कुल खर्च करीब 16,99,940 रुपये हो सकता है।

Honda Elevate का डिजाइन कैसा है? (Design of the Honda Elevate)


Honda Elevate का लुक पहली नजर में ही ध्यान खींचता है। इसमें बोल्ड फ्रंट ग्रिल, LED पोजिशन लाइट्स और पीछे की तरफ कनेक्टेड LED टेल लैंप दिए गए हैं, जो इसे मॉडर्न और दमदार लुक देते हैं। इसकी 220 मिमी की ग्राउंड क्लीयरेंस खराब और ऊबड़-खाबड़ सड़कों पर चलने में मदद करती है। यही वजह है कि यह SUV शहर की सड़कों के साथ लंबी यात्रा के लिए भी एक अच्छा ऑप्शन बन सकती है।


केबिन में मिलता है आराम और प्रीमियम फील


Honda Elevate का केबिन काफी खुला और आरामदायक है। इसके डुअल-टोन इंटीरियर और साफ-सुथरे डैशबोर्ड डिजाइन से अंदर का हिस्सा प्रीमियम नजर आता है। इसमें 10.25 इंच की टचस्क्रीन मिलती है, जो वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay को सपोर्ट करती है। इसके अलावा सनरूफ 8-स्पीकर साउंड सिस्टम, USB-C चार्जिंग पोर्ट और कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी जैसे फीचर्स भी मिलते हैं। हालांकि, वेंटिलेटेड सीट्स और पावर एडजस्टेबल सीट्स जैसे कुछ फीचर्स चुनिंदा वेरिएंट में ही उपलब्ध हैं।


सेफ्टी के मामले में कैसी है Honda Elevate?


कार खरीदतेसमय सिर्फ लुक और फीचर्स ही नही बल्कि सुरक्षा भी बेहद जरूरी है। Honda Elevate में 6 एयरबैग, व्हीकल स्टेबिलिटी असिस्ट हिल होल्ड असिस्ट और ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट जेसे सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं। इसके कुछ वेरिएंट में 360-डिग्री कैमरा भी दिया गया है। वही ADAS तकनीक से लैस वेरिएंट में अडैप्टिव क्रूज कंट्रोल, ऑटोमैटिक इमरजेसी ब्रेकिंग, लेन कीप असिस्ट और ऑटो हाई बीम जैसी सुविधाए मिल सकती हैं। ये फीचर्स ड्राइविंग के दौरान जोखिमों को कम करने में मदद करते हैं। ध्यान दें कि सभी सुविधाएं हर वेरिएंट में उपलब्ध नही होती।
 

इंजन और माइलेज


Honda Elevate में 1.5-लीटर i-VTEC पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 121 PS की पावर और 145 Nm का टॉर्क देता है। इसमें 6-स्पीड मैनुअल और CVT ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन मिलता है। माइलेज की बात करे तो दिए गए ARAI आंकड़ों के मुताबिक मैनुअल वेरिएंट का माइलेज 15.31 किलोमीटर प्रति लीटर और CVT वेरिएंट का 16.61 किलोमीटर प्रति लीटर है।  
 

क्या Honda Elevate खरीदना सही रहेगा?


अगर आप ऐसी SUV चाहते हैं जिसमें दमदार लक आरामदायक केबिन, पेट्रोल इंजन और जरूरी सेफ्टी फीचर्स मिलें, तो Honda Elevate ले सकते हैं। लेकिन खरीदने से पहल अपनी महीने की कमाई, घर के जरूरी खर्च और कार की EMI का हिसाब जरूर लगा लें। याद रखें, कार की किस्त ऐसी होनी चाहिए जिसे चुकाने के बाद भी आपके बाकी खर्च और बचत पर ज्यादा दबाव न पड़े।