home page

iqoo 15 Ultra की लॉन्च डेट हुई कन्फर्म, 50 MP फ्रंट कैमरा के साथ मिलेंगे शानदार फीचर्स

iqoo 15 launch : iQOO कंपनी बाजार में अब अपना लेटेस्ट फ्लैगशिप फोन लॉन्च करने की तैयारी में जुटी हुई है। कंपनी ने iqoo 15 मॉडल की लॉन्चिंग डेट कन्फर्म कर दी है। बताया जा रहा है कि इस अपकमिंग  (iqoo 15 launch  Updates) मॉडल में 50 MP फ्रंट कैमरा मिल सकता है और साथ ही कई शानदार फीचर्स भी मिलने की उम्मीद है। आइए खबर के माध्यम से जानते हैं कि iqoo 15 मॉडल कब लॉन्च किया जाएगा।
 
 | 
Budget 2026: सीनियर सिटीजन के लिए बजट में होगा खास ऐलान, टैक्सपेयर्स की भी बढ़ी उम्मीदें

HR Breaking News(iqoo 15 launch ) अब इन दिनों टेक बाजार में iQOO 15 की लान्चिंग को लेकर खूब चर्चां हो रही है। अब हाल ही में कंपनी ने इस फोन (iqoo 15 Ultra launch ) की लॉन्चिंग डेट कन्फर्म कर दी है और दमदार फीचर्स और स्पेसिफिकेशन के बारे में भी जानकारी दी है। इस फोन का फ्रंट कैमरा 50 MP का हो सकता है और साथ ही इसमे कई दमदार फीचर्स भी मिलने वाले हैं। 

 

 

गेमिंग लवर्स के लिए बेस्ट है ये फोन 


जानकारी के अनुसार iqoo 15 अल्ट्रा 4 फरवरी को लॉन्च (iqoo 15 Ultra launch )  किया जाएगा और इसे पहले चीन में लॉन्च किया जाएगा। बता दें कि यह नंबर सीरीज में आने वाली कंपनी का पहला Ultra मॉडल है। आइकू कंपनी ने दावा किया है कि हैवी परफॉर्मेंस और गेमिंग लवर्स के लिए इस फोन को डिजाइन किया गया है। इससे पता चलता है कि iQOO 15 Ultra में सबसे ताकतवर एंड्रॉयड मोबाइल प्रोसेसर मिल सकता है।  कंपनी ने बता दिया है कि यह फोन Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट से लैस होने वाला है।

iQOO 15 Ultra का प्रोसेसर 
iqoo का ये फोन स्नेपड्रैगन 8 एलिट जेन 5 क्वालकॉम के सबसे पावरफुल चिपसेट होने वाला है। यह प्रोसेसर  (Processor of iQOO 15 Ultra) 3नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना हुआ ऑक्टाकोर प्रोसेसर है, जो 3.63GHz से लेकर 4.6GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करता है। कंपनी की ओर से iQOO 15 स्मार्टफोन को इस प्रोसेसर के साथ पेश कर दिया है और यह 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में 38,42,735 AnTuTu स्कोर ले चुका है। ऐसे में आसार है कि iQOO 15 Ultra भी 40 लाख तक का एनटूटू स्कोर ले सकेगा और कंपनी इस फोन में Q3 चिप भी लगाएगी।

iQOO 15 Ultra का बैटरी ऑप्शन 


बतायार जा रहा है कि iQOO 15 Ultra को 7000mAh बैटरी (iQOO 15 Ultra battery) पर पेश किए जाने की उम्मीद है और आइकू 15 में में भी इसी पावर कैपेसिटी वाली बैटरी मौजुद है। बता दें कि इस फोन की बैटरी को 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में 13 घंटे, 7 मिनट का PC Mark Battery बेंचमार्क स्कोर मिल गया है। लीक डिटेल्स के अनुसार कंपनी की ओर से आइकू 15 अल्ट्रा मॉडल में 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिल सकता है और 50W वायरलेस फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है। इसके साथ ही फोन में रिवर्स चार्जिंग भी मिलने की उम्मीद है।

iQOO 15 Ultra स्मार्टफोन का डिस्प्ले 


उम्मीद है कि iQOO 15 Ultra स्मार्टफोन (iQOO 15 Ultra smartphone display) में आइकू 15 वाली ही स्क्रीन मिल सकती है। डिस्प्ले की बात करें तो आइक्यू के इस स्मार्टफोन को 6.85-इंच 2K OLED डिस्प्ले पर पेश किया जाने की उम्मीद है, जिसके लिए M14 ल्यूमिनसेंट मैटीरियल पर बनी Samsung LEAD तकनीक का यूज हो सकता है। धूप में स्क्रीन ठीक से दिखे इसके लिए अपकमिंग iQOO 15 Ultra में 144हटर्ज रिफ्रेश रेट और 6000निट्स पीक ब्राइटनेस मिल सकता है और साथ ही इसमे 3डी अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिए जाने की उम्मीद है। 

आइकू 15 अल्ट्रा 5जी फोन का कैमरा सैटअप 


कैमरा सैटअप की बात करें तो आइकू 15 अल्ट्रा 5जी फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप (iQOO 15 Ultra 5G camera setup) मिल सकता है। जानकारी के अनुसार इस फोन के बैक पैनल पर 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा मौजुद होगा, जो एलइडी फ्लैश से लैस होगा औरऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन तकनीक से लैस होगा। इतना ही नहीं आईक्यू के इस मॉडल में पोर्टरेट टेलीफोटो लेंस भी मिलने की उम्मीद है और ठीक ऐसे हीह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए iQOO 15 Ultra को 50 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा मिलेगा।

भारतीय बाजार में कब पेश होगा ये मॉडल 


iQOO 15 Ultra की लीक डिटेल्स (iQOO 15 Ultra leaked details)  के अनुसार इतनी ही जानकारी सामने आई है और बाकी की डिटेल 4 फरवरी को सामने आएगी। इस फोन की लॉन्चिंग और कीमत की जानकारी इसी दिन पेश होगी। हालांकि  आइकू 15 अल्ट्रा भारतीय बाजार में लॉन्च होगा या नहीं, इस बारे में कोई जानकारी नहीं आई है।