home page

Mahindra Bolero : नई महिंद्रा बोलेरो लॉन्च होने से पहले कीमत का हो गया खुलासा, जानिये कौन कौन से किए हैं बदलाव

Mahindra Bolero : महिंद्रा कंपनी बीतें कई सालों से भारतीय कार बाजार पर राज कर रही है। इस कंपनी की कारों को खरीदने के लिए लोगो की लाइनें लगी रहती है। महिन्द्रा कंपनी की गाड़ी बोलेरों भी लोगो की पहली पसंद बन गई है। कंपनी  अब महिंद्रा बोलेरो का नया वर्जन लॉन्च करने वाली है। जिसके लॉन्च होने से पहले उसकी कीमत का खुलासा हो गया है। आइए खबर में जानते इसकी कीमत के बारे में विस्तार से।
 | 
Mahindra Bolero : नई महिंद्रा बोलेरो लॉन्च होने से पहले कीमत का हो गया खुलासा, जानिये कौन कौन से किए हैं बदलाव

HR Breaking News : (Mahindra Bolero) वाहन निर्माता कंपनी महिंद्रा की गाड़ी खरीदते वक्त लोगों को एक बार भी नहीं सोचना पड़ता क्योंकि यह कंपनी अपनी गाड़ियों में हर एक एडवांस्ड फीचर्स ऐड करवाती है। इस कंपनी की गाड़ी बोलेरो ने भी बीते कई सालों से लोगों के दिलों में जगह बना रखी है।


महिंद्रा कंपनी अब अपनी एसयूवी बोलेरो का फेसलिफ्ट मॉडल लॉन्च करने जा रही है जिसमें कंपनी द्वारा कई बड़े बदलाव किए गए हैं। महिंद्रा की नई बोलेरो की तस्वीर (Mahindra New Bolero Price) कुछ समय पहले ही इंटरनेट पर लीक हो चुकी है। अब हाल ही में कंपनी ने इसकी कीमत को लेकर भी खुलासा कर दिया है। चलिए खबर में जानते हैं महिंद्रा की इस नई बोलेरो में क्या-क्या खास मिलने वाला है।

 


2026 महिंद्रा बोलेरो में होंगे ये खास बदलाव


नई Mahindra Bolero में इस बार काफी बदलाव देखने को मिलने वाला है। इसका डिजाइन Boxy स्टाइल में आएगा।  इसके साइड प्रोफाइल में उभरी हुई मसल लाइन्स, फ्लैट बोनट देखने को मिलेगा। इसके अलावा  इसमें नए राउंड शेप वाले एलईडी हेडलैम्प्स देखने को मिला है। 


साथ ही फ्रंट में वर्टिकल स्लैट ग्रिल इसे एक नया फेस दे रहे हैं। इसके रियर में फ्लैट डिजाइन देखने को मिलेगा। जिसमें वर्टिकली प्लेस्ड टेललैम्प्स शामिल हैं। उम्मीद हैं कि रियर डोर पर स्पेयर व्हील माउंट भी देखने को मिल सकता है जो बोलेरो की ऑफ-रोड कैरेक्टर को और मजबूत करेगा।

 

 


नए मॉडल में फीचर्स और सेफ्टी फीचर्स (Safety Features In Mahindra Bolero) को कोई कमी नहीं है। इसमें प्रीमियम क्वालिटी देखने को मिल सकती है। इसमें बड़े ORVMs, फ्लश-टाइप डोर हैंडल्स और बड़े टायर्स देखने को मिलने वाले हैं। यह रूफ एंड टफ SUV के तौर पर आएगी।सिटी के साथ हाईवे पर इसका इस्तेमाल किया जा सकता है।


मिली रिपोर्ट के मुताबिक पता चला है कि महिंद्रा ने नई बोलेरो (Mahindra New Bolero) को नए NFA प्लेटफॉर्म पर बनाया है। नए मॉडल को पेट्रोल और डीजल इंजन में लाया जायेगा। लेकिन अभी तक कंपनी की तरफ से इस गाड़ी को लेकर कोई खास जानकारी नहीं मिली है। 

 

इतनी हो सकती है कीमत


कीमत की बात करें तो 2026 Mahindra Bolero को भारत में 10 लाख रुपये की शुरूआती कीमत में लॉन्च किया जा सकता है। जल्द ही इस बात का भी खुलासा हो जायेगा कि कब नए मॉडल को लॉन्च किया जायेगा। लेकिन माना जा रहा है कि इस साल के अंत तक या फिर अगले साल में इसे लॉन्च (Mahindra New Bolero Launch) किया जायेगा।