Mahindra Thar Roxx की कम की जा सकती है कीमत, हो सकता है ये बदलाव
Mahindra Thar Roxx Update : भारतीय फोर व्हीलर मार्केट में महिंद्रा का क्रेज बना हुआ है। जब भी बात महिंद्रा की होती है तो लोगों के मन में अक्सर थार का ही ख्याल आता है। बता दें कि अब कंपनी के द्वारा महिंद्रा थार रॉक्स (Mahindra Thar Roxx Price Fall) की कीमत को कम कर दिया गया है। ऐसे में अब कार के फीचर्स में भी बदलाव किया जाएगा। खबर के माध्यम से जानिये इस बारे में।
HR Breaking News (Mahindra Thar) अगर आप भी महिंद्रा थार रॉक्स की खरीदी करना चाह रहे हैं तो ये खबर आपके काफी काम की हो सकती है। बता दें कि अब महिंद्रा थार रॉक्स की कीमतों में गिरावट कर दी गई है। इसके साथ साथ इसके फीचर्स (Mahindra Thar Roxx Feature) में भी बदलाच किश्स गश्स है। ऐसे में ये कार की खरीदी का शानदार मौका हो सकता है। आज हम आपको महिंद्रा थार रॉक्स के बारे में पूरी जानकारी देने जा रहे हैं। आइए जानते हैं इस बारे में पूरी डिटेल।
भारतीय बाजार में बना हुआ महिंद्रा का दबदबा-
भारतीय बाजार में महिंद्रा का दबदबा बना हुआ है। इसकी वजह के बारे में बात करें तो इसकी सबसे बड़ी वजह स्कॉर्पियो ब्रांड (Mahindra scorpio) (Classic और N), थार और हाल ही में लॉन्च हुई थार रॉक्स की पॉपुलैरिटी बताई जा रही है। महिंद्रा के द्वारा लगातार उनके प्रोडक्ट्स को अपडेट किया जा रहा है। इसके साथ साथ अब स्कॉर्पियो N, थार और थार रॉक्स (Mahindra Thar Roxx Price) तीनों के अपडेट पर काम किया जा रहा है। हाल ही में थार रॉक्स के अपडेटेड वर्जन की टेस्टिंग शुरू कर दी गई है। इस कार में आपको कई बेहतरीन फीचर्स मिलेंगे वो भी पहले से कम कीमत में।
हो सकते हैं ये बदलाव
हाल ही में जारी की गई रिपोर्ट के मुताबिक 2026 में महिंद्रा थार रॉक्स की टेस्ट म्यूल तस्वीरें इस बात की ओर संकेत दे रही है कि कंपनी कुछ नया प्लान कर रही है। महिंद्रा (Mahindra Thar Latest Model) का ट्रैक रिकॉर्ड इस बात की ओर इशारा कर रहा है कि वे अपने मॉडल्स के लाइफ-साइकल के दौरान नए वैरिएंट्स और पावरट्रेन को कनेक्ट करती है। थार 3-डोर RWD, 1.5 लीटर डीजल इंजन और 2025 थार अपडेट इसके बड़े उदाहरण बन गए हैं। इसी पैटर्न (Mahindra Thar Price) को देखा जाए तो थार रॉक्स में भी जल्द एक नया पावरट्रेन देखा जा सकता है।
अब सिर्फ इतनी होगी कीमत
फिलहाल तो थार रॉक्स में 2.0 लीटर पेट्रोल और 2.2 लीटर डीजल इंजन (Mahindra Thar diesel engine) विकल्प को शामिल किया गया है। हालांकि, इसमें एक बड़ा गैप 1.5 लीटर डीजल इंजन का रहा है। यही इंजन थार 3-डोर RWD में भी दिया जाता है और ग्राहकों के बीच भी ये काफी ज्यादा पॉपुलर बनकर सामने आ रहा है। उम्मीद लगाई जा रही है कि महिंद्रा (Mahindra Thar Thar Roxx) अब जल्द ही थार रॉक्स MX1 1.5L डीजल वैरिएंट लॉन्च कर सकती है। अगर ऐसा होता है तो फिर ये इसका नया बेस वैरिएंट बन जाएगा और कीमत मौजूदा 12.25 लाख रुपये से भी कम दर्ज की जा सकती है।
3-डोर थार में मिलेंगे ये फीचर्स
अगर थार 3-डोर 1.5 लीटर डीजल की पॉपुलैरिटी पर नजर डाली जाए तो थार रॉक्स का यही वर्जन (Mahindra Thar Latest Version) सबसे ज्यादा बिकने वाला बनकर सामने आ सकता है। खासतौर पर उन ग्राहकों के लिए जो ऑफ-रोडिंग से ज्यादा लुक्स और रोड प्रेजेंस को अहमियत देते हैं। उम्मीद लगाई जा रही है कि महिंद्रा इस इंजन के साथ ऑटोमैटिक गियरबॉक्स (Mahindra Thar) भी देगी जोकि फिलहाल 3-डोर थार में नहीं मिलने वाला है। फीचर्स के बारे में बात करें तो इसमें कई तरह के बड़े बदलाव किये जाने की संभावना है। इसकी वजह देखें तो थार रॉक्स पहले से ही काफी फीचर-लोडेड SUV रही है।
