Mahindra XUV 7XO कल होगी लॉन्च, जानें कीमत से लेकर फीचर्स तक सबकुछ
HR Breaking News-(Mahindra XUV ) महिन्द्रा कंपनी की ओर से अब SUV मार्केट में कम्पिटीशन बढ़ाने की तैयारी की जा रही है। कई दिनों से लोगों के बीच Mahindra XUV 7XO को लेकर चर्चांए हो रही थी, लेकिन अब महिन्द्रा कंपनी की ओर से Mahindra XUV 7XO को कल लॉन्च किया जाना है। महिन्द्रा की ये दमदार एसयूवी कई फीचर्स (Mahindra XUV Updates) से लैस होने वाली है। आइए जानते हैं इस एसयूवी के बारे में विस्तार से।
लॉन्चिंग से पहले टीजर हुआ जारी
सबसे पहले तो आप यह जान लें कि XUV 7XO, XUV700 का फेसलिफ्ट वर्जन (Mahindra XUV 7XO Facelift version) है, ये पहले XUV500 के नाम से विख्यात था। महिंद्रा कंपनी की ओर से इस नई एसयूवी की लॉन्चिंग से पहले ही कई डिटेल्स टीज की हैं, लेकिन पूरी कीमतें और सभी डिटेल्स कल लॉन्चिंग के बाद ही सामने आ सकेंगी।
महिंद्रा XUV 7XO का एक्सटीरियर
बता दें कि महिंद्रा XUV 7XO में लेटेस्ट डिजाइन (Mahindra XUV 7XO exterior) देखने को मिल सकता है। इस एसयूवी के फेसलिफ्ट वर्जन में रिवाइज्ड ग्रिल मिलेगी, जिसके दोनों ओर स्लीक LED DRLs होंगे। ये स्लीक LED DRLs बोनट लाइन पर ऊपर की ओर लगाए जांएगे। इसके साथ ही नए डुअल-पॉड LED प्रोजेक्टर हेडलैंप के अलावा फेशिया के निचले हॉल्फ हिस्से में LED फॉग लैंप भी मिल सकते हैं।
लूक को आकर्षित बनाता है फॉक्स स्किड प्लेट्स
इतना ही नहीं XUV 7XO में एक ट्विक्ड व ज्यादा एग्रेसिव दिखने वाला बंपर भी आएगा। फॉक्स स्किड प्लेट्स इसके लूक (Mahindra XUV 7XO look)को पहले से कहीं ज्यादा अट्रेक्टिव बनाती है। सब मिलाकर देखें तो इसका सामने का हिस्सा हाल ही में लॉन्च हुई XEV 9S जैसा हो सकता है। बता दें कि XUV 7XO में नए अलॉय व्हील मिलेंगे। XUV700 के जैसे ही XUV 7XO में भी फ्लश डोर हैंडल मिल सकता है। इस SUV के बैक साइड नए LED टेल लैंप होंगे, जिनमे भीतर से नए लाइटिंग एलिमेंट होंगे। इसके साथ ही SUV में एक रूफ-माउंटेड स्पॉइलर, शार्क-फिन एंटीना भी मिलने वाला है। मिलेगा। उम्मीद है कि कंपनी XUV 7XO, XUV700 के कलर पैलेट में कुछ नए रंग ला सकती है।
कैसा होगा महिंद्रा XUV 7XO का इंटीरियर
इंटीरियर की बात करें तो उम्मीद है कि महिंद्रा XUV 7XO में XUV700 के मुकाबले ज्यादा टेक-फोकस्ड केबिन मिल सकता है। टीजर से यह पता चला है कि डैशबोर्ड लेआउट लेयर्ड और मॉडर्न है, जिसमें एक क्लीन डिजाइन भी बनाया गया है, जो स्क्रीन (Mahindra XUV 7XO interior) इंटीग्रेशन और यूजेबिलिटी को पहले रखता है। इसकी खासियत ट्रिपल-स्क्रीन सेटअप है, इसमे एक बड़ी इंफोटेनमेंट टचस्क्रीन, पूरी तरह से डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले और हायर वेरिएंट में गाड़ी के फंक्शन के लिए अलग से स्क्रीन मिलती है।
बता दें कि इस एसयूवी का स्टीयरिंग व्हील एक नया फ्लैट-बॉटम यूनिट है जिसमें महिंद्रा लोगो और माउंटेड कंट्रोल हैं। उम्मीद है कि महिंद्रा (Mahindra XUV 7XO design) की ओर से वेरिएंट के आधार पर अलग-अलग इंटीरियर थीम दिया जा सकता है, जिससे केबिन को हवादार और स्पेशियस महसूस कराया जाएगा।
सबसे ज्यादा फीचर्स वाली कार बनेगी XUV 7XO
महिंद्रा XUV 7XO अपने सेगमेंट में सबसे ज्यादा फीचर्स वाली कार हो सकती है। इस एसयूवी (Mahindra Cars Updates) में खासतौर से वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay के साथ लगभग 12.3 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम भी मिलता है और इसके साथ ही पूरी तरह से डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, को-ड्राइवर के लिए एक एंटरटेनमेंट स्क्रीन और एक बड़ा पैनोरमिक सनरूफ, ड्राइवर के लिए मेमोरी फंक्शन के साथ पावर्ड ड्राइवर और को-ड्राइवर सीटें भी मौजुद हो सकती है और मल्टी-कलर एम्बिएंट लाइटिंग को भी फीचर्स के तौर पर शामिल किया जा सकता है।
पिछली सीटों के लिए मिलेंगी खास सुविधाएं
महिन्द्रा की इस एसयूवी XUV 7XO में कई कुछ खास फीचर्स (XUV 7XO's Features) भी मिलेंगे। इस एसयूवी में वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें, डुअल-जोन ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, वायरलेस फोन चार्जिंग और 16-स्पीकर हरमन कार्डन ऑडियो सिस्टम भी हो सकता है। पिछली सीटों के लिए वेंटिलेशन और एक रियर वायरलेस चार्जर भी मिल सकता है, जिससे पीछली सीटों पर बैठने पर आराम मिलेगा। टीजर से यह भी क्लियर हो गया है कि पिछली सीटों में 'ब्रिंग योर ओन डिवाइस' (Bring Your Own Device) फीचर भी मिल सकता है।
XUV 7XO के सेफ्टी फीचर्स
उम्मीद है सेफ्टी (XUV 7XO's safety features) के तौर पर XUV 7XO में सात एयरबैग हो सकते हैं और इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, हिल होल्ड असिस्ट, फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर, और ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट्स जैसे ऑप्शन भी होने वाले हैं। इस एसयूवी के हायर वेरिएंट में 540-डिग्री कैमरा मौजुद होगा और एक बेहतर लेवल-ADAS सूट भी मिलेगा। इस SUV के इस बेहतर लेवल-ADAS सूट में एडैप्टिव क्रूज कंट्रोल, लेन कीप असिस्ट और ऑटोमैटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग जैसे कई खास फीचर्स देखने को मिलने वाले हैं।
क्या होगी महिंद्रा XUV 7XO की कीमत
उम्मीद है कि महिंद्रा XUV 7XO के इंजन ऑप्शन (Mahindra XUV 7XO engine options) में कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। कीमत की बात करें तो इसकी कीमत 15 लाख रुपये से शुरू हो सकती है और गाड़ी एसयूवी सेगमेंट में Tata Safari, Mahindra Scorpio N, Hyundai Alcazar, और MG Hector जैसी बड़ी कारों को सीधा टक्कर देगी।
