home page

15 तारीख को लॉन्च होगी Mahindra की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक SUV, जानिये कीमत और फीचर्स

XUV 3XO EV : महिंद्रा अपनी लोकप्रिय एसयूवी XUV 3XO के इलेक्ट्रिक मॉडल को जल्द ही लॉन्च करने वाली है। यह कार काफी समय से चर्चा में है और इसके आने का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार यह महिंद्रा की सबसे किफायती इलेक्ट्रिक एसयूवी हो सकती है। अगर आप भी हाल ही में अपने बजट में रहकर लेटेस्ट फिचर्स के साथ एसयूवी खरीदने का मन बना रहे हैं तो यह आपके लिए बेहतर ऑप्शन हो सकता हैं...
 | 
15 तारीख को लॉन्च होगी Mahindra की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक SUV, जानिये कीमत और फीचर्स

HR Breaking News - (XUV 3XO EV Launch Date) महिंद्रा कंपनी ने इलेक्ट्रिक वाहन मार्केट में अपनी पकड़ मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है। महिंद्रा इस साल भारत में कई नई कारों को लॉन्च करने के लिए पूरी तरह तैयार है। कंपनी की योजना अपनी सबसे किफायती एसयूवी, थार का फेसलिफ्ट और XUV700 का नया मॉडल लॉन्च करने की है। 


लेकिन सबसे बड़ी खबर है कि महिंद्रा अपनी बेहद लोकप्रिय एसयूवी XUV3XO का इलेक्ट्रिक (XUV 3XO EV Latest Design) संस्करण भी लॉन्च करने जा रही है। यह इलेक्ट्रिक XUV3XO, जो काफी समय से चर्चा में है, सुत्रों के मुताबिक इसकी 15 अगस्त को लॉन्च होने की उम्मीद है। इस नए मॉडल का इंतजार (XUV 3XO EV) काफी समय से किया जा रहा है और यह महिंद्रा के लिए एक बडा कदम है। 


सुत्रों के अनुसार महिंद्रा की आने वाली यह SUV, कंपनी की सबसे सस्ती एसयूवी साबित हो सकती है। यह गाड़ी फिलहाल पेट्रोल और डीजल इंजन विकल्पों में उपलब्ध है। 


हाल ही में XUV 3XO EV को राजकोट-अहमदाबाद के पास टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। इससे पहले भी यह गाड़ी कई बार टेस्टिंग (Car Testing) के दौरान देखी गई है। जिससे पता चलता है कि महिंद्रा अपनी इस नई SUV को जल्द ही लॉन्च करने की तैयारी कर रही है।


डिजाइन में थोड़ा बदलाव -


सुत्रों के अनुसार बताया जा रहा है कि महिंद्रा अपनी इस नई इलेक्ट्रिक एसयूवी को एक आकर्षक और आधुनिक लुक देने के लिए कुछ नए डिजाइन को शामिल करने का प्रयास कर रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार नई XUV 3XO EV में कुछ मामूली डिजाइन (XUV 3XO EV Features) बदलाव देखने को मिल सकते हैं। 


इस इलेक्ट्रिक एसयूवी के फ्रंट में गोल प्रोजेक्टर हेडलाइट्स और C-साइज के LED DRL के साथ एक समान स्प्लिट हेडलैंप सेटअप देखे जा सकते हैं। 


इस एसयूवी के डिजाइन में काले रंग की रूफ रेल, ORVMs और शार्क फिन एंटीना जैसे तत्व शामिल किए गए हैं, जो इसे एक स्पोर्टी और आधुनिक लुक देते हैं। इसके अलावा, इसमें 360-डिग्री कैमरा की सुविधा भी दी गई है, जो पार्किंग और ड्राइविंग को आसान बनाती है। 


महिंद्रा XUV 3XO EV एक एंट्री-लेवल इलेक्ट्रिक एसयूवी होगी, जिसे XUV 4OO से नीचे रखा जाएगा। यह संभावना है कि यह एसयूवी किफायती कीमत पर उपलब्ध होगी और युवा पीढ़ी को ध्यान में रखकर बनाई गई है।


सेफ्टी फीचर्स -


महिंद्रा XUV 3XO EV (Mahindra XUV 3XO EV) में सुरक्षा के लिए कई महत्वपूर्ण फीचर्स शामिल किए जाने की संभावना है। इसमें 6 एयरबैग्स, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, डिस्क ब्रेक और 3 पॉइंट सीट बेल्ट जैसे फीचर्स शामिल होने की उम्मीद है, जो यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं। 


इसके अलावा, गाड़ी की बॉडी को मजबूत बनाने पर भी ध्यान दिया जाएगा। नई XUV 3XO EV का सीधा मुकाबला Tata Punch EV से होगा जिससे इलेक्ट्रिक एसयूवी सेगमेंट में प्रतिस्पर्धा और भी तेज हो जाएगी। भारत में इस नई इलेक्ट्रिक एसयूवी की कीमत 12 से 15 लाख रुपये के बीच होने की संभावना है, जो इसे एक आकर्षक विकल्प बनाती है। 


अगर आप भी एक नई इलेक्ट्रिक एसयूवी की तलाश में हैं, तो थोड़ा इंतजार आपके लिए फायदेमंद हो सकता है।