home page

New Mahindra Bolero : अब थार वाले लुक में आएगी नई बुलेरो, जानिये कब होगी लॉन्च और कीमत

New Mahindra Bolero : वाहन निर्माता कंपनी महिंद्रा गाड़ियों को खरीदने के लिए लोगों की लाइन लगी रहती है। महिंद्रा की बोलेरो बीते कई सालों से युवाओं की पहली पसंद बनी हुई है। आपको बता दे कि अब महिंद्रा की नई बोलेरो थार वाले लुक में आएगी। चलिए खबर में जानते हैं महिंद्रा की नई बोलेरो कब होगी लांच और क्या होगी इसकी कीमत
 | 
New Mahindra Bolero : अब थार वाले लुक में आएगी नई बुलेरो, जानिये कब होगी लॉन्च और कीमत

HR Breaking News : (New Mahindra Bolero) महिंद्रा कंपनी अपनी गाड़ियों में हर एक एडवांस्ड फीचर्स समय से पहले ऐड करवा रही है इसी कारण से महिंद्रा के ग्राहकों की डिमांड दिन प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है। आज बात करें महिंद्रा बोलेरो की तो यह गाड़ी बीते कई सालों से भारतीय कार बाजार पर राज कर रही है।

महिंद्रा बोलेरो को खरीदने के लिए लोगों की लाइन लगी रहती है। जल्द ही महिंद्रा बोलेरो नई लुक में पेश होने वाली है जो बिल्कुल थार के जैसी देखने को मिलेगी। आइए इसके फीचर्स और खासियतों (New Mahindra Bolero 2026) के बारे में विस्तार से जानते हैं।


ये रहेगा डिजाइन


2026 महिंद्रा बोलेरो के डिजाइन (new design of mahindra bolero) में दमदार और मॉडर्न दोनों का बेहतरीन तालमेल देखने को मिलेगा। नई बोलेरो का एक्सटीरियर इस बार पूरी तरह से नया होगा और यह सिर्फ बोलेरो नियो या TUV300 का फेसलिफ्ट नहीं, बल्कि एक पूरी तरह से नई SUV के रूप में पेश की जाएगी। 


इसमें गोल रॉक्स जैसे LED हेडलैंप दिए जाएंगे, जो इसे एक सॉलिड ऑफ-रोडर का लुक देंगे। साथ ही इसमें नया और बड़ा महिंद्रा का LOGO और अलग ग्रिल डिजाइन होगा, जो इसे स्कॉर्पियो और थार से अलग पहचान देगा।

नई महिंद्रा बोलेरो का कुछ ऐसा होगा इंटीरियर 


इंटीरियर की बात (new mahindra bolero interior) करें तो बोलेरो का केबिन अब ज्यादा प्रीमियम और हाई-टेक होगा। जहां पहले बोलेरो को एक बेसिक लेकिन भरोसेमंद SUV माना जाता था, वहीं अब इसे स्कॉर्पियो एन जैसे एलिगेंट टच के साथ अपग्रेड किया जाएगा। इसके डैशबोर्ड में स्कॉर्पियो एन से प्रेरित इंस्ट्रूमेंट डायल्स और नया फ्लैट-बॉटम स्टीयरिंग व्हील होगा। 


साथ ही इसमें एक बड़ी हाई-रेजॉल्यूशन टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट यूनिट देखने को मिल सकती है, जिसकी साइज 10 इंच तक हो सकती है। बेहतर मटेरियल क्वालिटी और सॉफ्ट-टच इंसर्ट्स बोलेरो के इंटीरियर को पहले से कहीं ज्यादा रिफाइंड बना देंगे।

ये मिलेंगे खास फीचर्स


फीचर्स की बात करें तो नई बोलेरो में सनरूफ, ADAS (जैसे लेन असिस्ट और ऑटो ब्रेकिंग), 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस Apple CarPlay और Android Auto, और ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल जैसी आधुनिक सुविधाएं मिलने की पूरी संभावना है।

इंजन और ड्राइवट्रेन


इंजन और ड्राइवट्रेन को भी इस बार बड़ा अपडेट दिया जाएगा। नई बोलेरो में mHawk सीरीज का डीजल इंजन मिल सकता है, जिसे 6-स्पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन ऑप्शन के साथ पेश किया जाएगा।

सबसे खास बात यह होगी कि पहली बार बोलेरो में फुल 4WD ड्राइवट्रेन दिया जा सकता है, जिससे यह SUV थार से ज्यादा व्यावहारिक और स्कॉर्पियो से ज्यादा अफोर्डेबल ऑप्शन बन सकती है।

कीमत और लॉन्च टाइमलाइन 


कीमत और पोजिशनिंग (new mahindra bolero price) की बात करें तो नई बोलेरो अब एक अफोर्डेबल 4WD SUV के रूप में उभर सकती है। इसकी संभावित एक्स-शोरूम कीमत 10 लाख से शुरू होकर 14 लाख रुपये तक जा सकती है। यह SUV टाटा पंच EV, मारुति फ्रॉन्क्स और रेनॉ काइगर जैसी कॉम्पैक्ट SUVs को सीधी टक्कर देगी। 


लॉन्च टाइमलाइन को लेकर उम्मीद की जा रही है कि यह नई बोलेरो 15 अगस्त 2026 को लॉन्च (new mahindra bolero launch date) हो सकती है।

महिंद्रा का फोकस इस SUV के जरिए ग्रामीण और शहरी दोनों तरह के ग्राहकों को टारगेट करने का रहेगा, जो पावर, स्टाइल, फीचर्स और ऑफ-रोडिंग क्षमताओं के साथ एक भरोसेमंद SUV की तलाश में हैं।