अब आईफोन की कीमत में मिल जाएगी कार, यहां से खरीदें Maruti, Hyundai, Honda, Volkswagen
HR Breaking News : (Latest Car In India) अगर आप भी कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो यह आर्टिकल आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि कैसे आप एक आईफोन की कीमत में अच्छे फीचर्स वाली कार खरीद सकते हैं।
जी हां, हाल ही में एप्पल कंपनी की तरफ से आईफोन 17 की सीरीज को लांच कर दिया गया है जिसकी शुरुआती कीमत 1 लाख 4900 रुपए के करीब है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आईफोन की इस कीमत में आप एक कार भी खरीद सकते है। भारत में कारों के कई पॉपुलर मॉडल है जिन्हें आप इस कीमत में खरीद सकते हैं।
2010-2012 Honda Jazz
भारत की पहली प्रीमियम हैचबैक होंडा जैज़ को माना जाता है। इसका स्पोर्टी डिजाइन, बड़ा और आरामदायक केबिन, साथ ही बेहतरीन परफॉर्मेंस इसे खास बनाते हैं। इस कार की सबसे यूनिक खासियत है मैजिक सीट, जिसे अलग-अलग तरीकों से फोल्ड कर इस्तेमाल किया जा सकता है।
Honda Jazz के इंजन ऑप्शन की बात करें तो इसमें 1.5-लीटर 120PS पेट्रोल इंजन और बाद में लॉन्च हुआ 1.2-लीटर 90PS इंजन उपलब्ध था। दोनों ही इंजन अपनी स्मूद और दमदार परफॉर्मेंस के लिए जाने जाते हैं।
सेकंड-हैंड मार्केट में 2010-2012 मॉडल की कीमत करीब 1.5 लाख से 2 लाख रुपये तक है। ये कारें सामान्यतः 50,000 से 70,000 किलोमीटर तक चली हुई मिलती हैं।
2011-2013 Volkswagen Vento
वोक्सवैगन वेंटो 2011-2013 के बीच के समय में सबसे चर्चित सेडान कारों में से एक थी। इसमें 1.6-लीटर पेट्रोल और डीजल इंजन का ऑप्शन था, जो 105PS की पावर देता था।
आज के समय में सेकंड हैंड मार्केट (second hand car market) में यह कार आपको 2 लाख से 2.5 लाख में मिल सकती है। इसकी ओडोमीटिर रीडिंग आमतौर पर 70,000 से 1 लाख किमी के बीच होती है।
2011-2012 Honda City
अगर आपको एक स्पेशियस, स्पोर्टी हैंडलिंग और सेडान जैसी गाड़ी चाहिए तो आपके लिए Honda City एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकती है। उस समय Honda City अपने बेहतरीन लुक के लिए ज्यादा फेमस थी।
सेकंड हैंड मार्केट में 2011-2012 का मॉडल 2 लाख से 2.5 लाख में मिलता है और आमतौर पर 70,000 से 1 लाख किमी तक चल चुका होता है।
2011-2012 Maruti Swift
मारुति स्विफ्ट हमेशा से भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली हैचबैक रही है। 2011-12 मॉडल में 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन (87PS) और 1.3-लीटर डीजल इंजन (75PS) के विकल्प थे।
यह अपने लुक और कंफर्टेबल की वजह से आज भी पॉपुलर है। इसकी कीमत 1.8 लाख से 2.5 लाख के बीच है और यह कार आमतौर पर 50,000 से 1 लाख किमी तक चली होती है।
2012-2013 Hyundai i20
हुंडई i20 2012-2013 की सबसे प्रीमियम हैचबैक कार (most premium hatchback car) थी। इसमें पेट्रोल और डीजल इंजन के साथ साथ ऑटो हेडलाइट, रेन-सेंसिंग वाइपर और सनरूफ जैसे फीचर्स दिए गए थे।
सेकंड हैंड मार्के में 2012-2013 i20 की कीमत 2.1 लाख से 2.5 लाख है और यह आमतौर पर 80,000 से 1 लाख किमी तक चली होती है।
बता दें कि अगर आप iPhone 17 Pro Max खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो उसी कीमत पर आप एक सेंकंड हैंड हैचबैक कार (hatchback car) घर ला सकते हैं। जो आपके लिए रोजाना सफर के लिए उपयोगी साबित हो सकता है।
