home page

Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा लॉन्च, जानें क्या मिलेंगे फीचर्स

Oppo Smartphone Updates : अगर आप भी ओप्पो फोन  लवर है तो ये खबर आपके लिए फायदेमंद होने वाली है। दरअसल, अब जल्द ही भारतीय टेक बाजार में ओप्पो का नया मॉडल Find X10 Pro Max लॉन्च करने की तैयारी की जा रही है। ओप्पो (Oppo Smartphone Updates) के इस मॉडल में कई धांसू फीचर्स मिलने वाले हैं। आइए खबर में जानते हैं कि इस मॉडल को कब लॉन्च किया जाएगा।
 | 
Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा लॉन्च, जानें क्या मिलेंगे फीचर्स

HR Breaking News : (Smartphone Updates) ओप्पो के मॉडल का क्रेज युवाओं में लगातार बढ़ रहा है। खासतौर पर ओप्पो के फोन बढ़िया कैमरा और बेहतरीन परफॉर्मेंस के लिए जाने जाती है। अब जल्द ही ओप्पो कंपनी भारतीय बाजार में Find X10 Pro Max को पेश करने वाली है, जिसमे कई धांसू फीचर्स मिलने की संभावना है। आइए खबर में जानते हैं इस मॉडल (Smartphone Updates) के बारे में विस्तार से-

 

 

स्मार्टफोन सीरीज में शामिल होंगे ये फोन 


दरअसल, आपको बता दें कि बीते साल नवंबर में Oppo Find X9 सीरीज (Oppo Find X9 series)  को पेश किया गया था। Oppo की नई सीरीज (Oppo's new series) को अब जल्द ही पेश किया जा सकता है। Oppo Find X10 सीरीज के बारे में कुछ फीचर्स लीक हो गए हैं। ओप्पो के इस मॉडल की सिरीज में Oppo Find X10, Find X10 Pro और Find X10 Pro Max शामिल हो सकते हैं। 

कैसा होगा Find X10 Pro Max का कैमरा


चीन के माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म से एक टिप्सटर से यह जानकारी मिली है कि ओप्पो  के इस सीरीज के एक स्मार्टफोन की रियर कैमरा यूनिट (Rear camera unit of smartphone  ) में 200 मेगापिक्सल के तीन कैमरा हो सकते हैं, जिनमे से एक अल्ट्रा-वाइड कैमरा होने की संभावना है। हालांकि, अभी इन मॉडल के बारे में अभी सही जानकारी नहीं आई है, लेकिन इसके फॉलोअर्स के रिएक्शंस से यह Oppo Find X10 Pro Max होने की संभावना लग रही है। 

Oppo Find X10 सीरीज के फीचर्स


इससे पहले टिप्सटर से यह मालूम हुआ था कि Oppo कंपनी )Oppo Find X10 series features( की ओर से अभी एक नए 200 मेगापिक्सल कैमरा सेंसर की टेस्टिंग की जा रही है, जो कि 4×4 रिअरेंज्ड पिक्सल कलर इनफॉर्मेशन और अल्ट्रा फुल कलर कैप्चर ( ultra full color capture) टेक्नोलॉजीज को सपोर्ट करने वाला है। इससे कलर एक्युरेसी और डायनैमिक रेंज बेहतर होगा। यह इस फोन का प्राइमरी कैमरा हो सकता है। Oppo Find X10 सीरीज आगामी MediaTek Dimensity 9600 चिपसेट से लैस होने की संभावना है। हालांकि, अभी कंपनी ने इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। 


नवंबर में लॉन्च हुई थी Find X9 सीरीज 


अब हाल ही में कंपनी ने बाजारो में Oppo Find X9 सीरीज (Oppo Find X9 series launch) को पेश किया था। इस सीरीज (Find X9 series Feature)में शामिल Oppo Find X9 Pro में कई फीचर्स दिए गए हैं। इन फोन में 6.78 इंच AMOLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट, 3,600 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल और 450 ppi की पिक्सल डेंसिटी का फायदा मिलता है। ये फोन MediaTek Dimensity 9500 चिपसेट से लैस है। Oppo Find X9 Pro में 80 W वायर्ड और 50 W वायरलेस फास्ट चार्जिंग 7,500 mAh की बैटरी मिलती है।