भारत में 26 प्रतिशत घटी स्मार्ट फोन की ब्रिक्री
Smart phone sales : भारत में अब स्मार्ट फोन की बिक्री की रफ्तार धीमी पड़ गई है। आंकड़ों के अनुसार भारत में स्मार्ट फोन की ब्रिक्री 26 प्रतिशत बिक्री घटी है। इसके पिछे कई कारण बताए गए हैं। चलिए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से।
HR Breaking News (Smart phone sales) : भारत में स्मार्टफोन बाजार की रफ्तार इस साल तीसरी तिमाही में सुस्त पड़ गई। जुलाई से सितंबर 2026 के दौरान देश में स्मार्टफोन की बिक्री सालाना आधार पर 26 प्रतिशत कम होकर 3.58 करोड़ इकाई रह गई। बाजार शोध कंपनी ओम्डिया की रिपोर्ट (Report by market research company Omdia) के अनुसार, 2016 के बाद किसी तीसरी तिमाही में बिक्री का यह सबसे निचला स्तर है। मोबाइल की बढ़ती कीमतों, खर्च को लेकर ग्राहकों की सतर्कता और ऑनलाइन खरीदारी में कमी का असर बाजार पर दिखाई दिया।
सैमसैंग भारतीय बाजार में पहले स्थान पर पहुंची
बिक्री में गिरावट के बावजूद सैमसंग भारतीय स्मार्टफोन (Samsung Indian market) बाजार में पहले स्थान पर पहुंच गई। कंपनी ने इस तिमाही में 67 लाख फोन बेचे और करीब 19 प्रतिशत पहुंच गई है। बाजार हिस्सेदारी हासिल की। पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले उसकी बिक्री में केवल 1 प्रतिशत की कमी आई। गैलेक्सी ए07(Galaxy A07), ए17 और ए27 जैसे मॉडल के साथ प्रीमियम श्रेणी के फोन ने भी कंपनी को बाजार में बढ़त बनाए रखने में मदद की।
चीनी कंपनियों की बिक्री में बड़ी गिरावट
चीनी स्मार्टफोन (Chinese smartphone) कंपनियों को इस तिमाही में ज्यादा गिरावट का सामना करना पड़ा। वीवो 64 लाख इकाई की बिक्री के साथ दूसरे स्थान पर रही। जबकी ओप्पो की बिक्री 24 प्रतिशत से घटकर 49 लाख और शाओमी की बिक्री 28 प्रतिशत कम होकर 47 लाख इकाई रह गई।
एपल में 20 प्रतिशत की गिरावट दर्ज
एपल ने 39 लाख आइफोन की बिक्री के साथ शीर्ष पांच कंपनियों में जगह बनाई। हालांकि, कंपनी की बिक्री में सालाना आधार पर 20 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। रिपोर्ट के मुताबिक, फोन महंगे होने के कारण ग्राहक नया मोबाइल खरीदने से पहले ज्यादा सोच-विचार कर रहे हैं। इससे कंपनियों ने भी अपने स्टॉक को लेकर सावधानी बरती। ऑनलाइन बिक्री कमजोर रहने से दबाव और बढ़ा। इस बार दिवाली देर से होने के कारण त्योहारों के लिए बाजार में पहुंचाया जाने वाला काफी स्टॉक सितंबर के बजाय अक्टूबर में पहुंचा। इसका असर तीसरी तिमाही के बिक्री आंकड़ों पर भी पड़ा।
एपल इंडिया का कारोबार एक लाख करोड़ रुपये के पार
स्मार्टफोन बाजार में बिक्री घटने के बीच एपल इंडिया के वित्तीय प्रदर्शन में मजबूत बढ़ोतरी दर्ज की गई है। मार्च 2026 में समाप्त वित्त वर्ष के दौरान कंपनी का परिचालन राजस्व (revenue) पहली बार एक लाख करोड़ रुपये से अधिक हो गया। रजिस्ट्रार ऑफ कंपनीज के पास जमा दस्तावेजों के अनुसार, वित्त वर्ष 2026 में कंपनी का राजस्व 31 प्रतिशत बढ़कर 1,03,853 करोड़ रुपये पहुंच गया। इससे पिछले वित्त वर्ष 2025 में यह 79,060 करोड़ रुपये था। कंपनी के राजस्व में हुई यह बढ़ोतरी पिछले वित्त वर्ष की 18 प्रतिशत वृद्धि से काफी अधिक रही। वहीं, शुद्ध लाभ में भी उल्लेखनीय इजाफा हुआ। वित्त वर्ष 2026 में एपल इंडिया का शुद्ध लाभ 66 प्रतिशत बढ़कर 5,311 करोड़ रुपये हो गया।
