hrbreakingnews.com

Super ultra रोजाना यूज के लिए बना बेस्ट स्कूटर, एक चार्जिंग में चलेगा 400 किलोमीटर

super ultra Scooter : अगर आप भी रोजाना यूज के लिए स्कूटर लेने के बारे में सोच रहे हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। रोजाना यूज के लिए Super ultra स्कूटर (super ultra Scooter) लेना आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। यह एक प्रीमियम इलेक्ट्रिक स्कूटर है, जिसमे दमदार फीचर्स शामिल है। साथ ही एक चार्जिंग में 400 किलोमीटर की रेंज से दौड़ सकता है। खबर में जानिए Super ultra स्कूटर के बारे में-
 
Super ultra रोजाना यूज के लिए बना बेस्ट स्कूटर, एक चार्जिंग में चलेगा 400 किलोमीटर

HR Breaking News (super ultra Scooter) वैसे तो कई कंपनियों की ओर से मार्केट में कई इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च किए जा रहे हैं, लेकिन ज्यादातर लोग ऐसा स्कूटर चाहते हैं, जो एक बार चार्ज करने पर ज्यादा रेंज दें। सिर्फ रेंज ही नहीं लूक और दूरी को लेकर भी ईवी स्कूटर (super ultra ke features) को लेकर लोगों के मन में कई सवाल रहते है। ऐसे में Super ultra इलेक्ट्रिक स्कूटर ज्यादा रेंज चाहने वालो के लिए बेस्ट हो सकता है। 

Simple Ultra की एक्स-शोरूम कीमत 


Simple Ultra की एक्स-शोरूम कीमत (Simple Ultra ex-showroom price) 2.45 लाख रुपये के आस-पास है। कंपनी ने इस स्कूटर Simple Energy Ultra को Orange कलर में लॉन्च किया है। भले ही स्कूटर की कीमत आम फैमिली इलेक्ट्रिक स्कूटरों की तुलना में अधिक है, लेकिन फीचर्स और परफॉर्मेंस के तौर पर गौर करें तो कंपनी ने इसे एक प्रीमियम और फुली-लोडेड पैकेज के तौर पर मार्केट में लॉन्च किया है। 

 

Simple Ultra की बैटरी और रेंज 


बैटरी पैक देखें तो Simple Ultra में 5 kWh और 1.5 kWh की दो Lithium-ion बैटरियां (Batteries in Simple Ultra) दी जाती हैं। यानी देखा जाए तो Simple Ultra स्कूटर में कुल 6.5 kWh का बैटरी पैक मौजूद है, जिसमें एक बैटरी फ्लोरबोर्ड के अंदर फिक्स रहती है, वहीं, दूसरी सेकेंडरी यूनिट के तौर पर वर्क करती है। 
कंपनी के अनुसार Simple Ultra स्कूटर एक बार फुल चार्ज होने पर 400 km तक रेंज (Simple Ultra Range) देता है। 

 

राइडर को गियर बदलने के झंझट से छूटकारा 


फास्ट चार्जिंग के माध्यम से स्कूटर को 0 से 80 प्रतिशत तक चार्ज होने में तकरीबन 2 घंटे 15 मिनट लगते हैं। वहीं, घर पर नॉर्मल चार्जिंग में यह 8 घंटे 30 मिनट में फूल चार्ज होता है। रियर व्हील को पावर देने के लिए इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में परमानेंट मैगनेट Synchronous Motor (Permanent Magnet Synchronous Motor) दी गई है। साथ ही ऑटोमैटिक ड्राइव सिस्टम मिलता है। यानी एक तरह से राइडर को गियर बार-बार नहीं बदलना पड़ता।

Simple Ultra स्कूटर की टॉप स्पीड 


इस स्कूटर की मोटर 8.8 kW की पीक पावर और 72 Nm का टॉर्क जनरेट करती है। इलेक्ट्रिक स्कूटर की टॉप स्पीड (Top Speed ​​of Simple Ultra Scooter) 115 km/h है। यह इलेक्ट्रिक स्कूटर केवल 2.77 सेकंड में 0 से 40 km प्रति h की स्पीड पकड़ती है। खासतौर पर राईडर्स के लिए इस स्कूटर में 6 राइडिंग मोड, EcoX, Eco, Ride, Air, Sonic और SonicX भी मौजूद है।


Simple Ultra में मिलेगा मोबाइल ऐप कनेक्टिविटी का सपोर्ट 


स्कूटर में ब्लूटूथ और मोबाइल ऐप कनेक्टिविटी का सपोर्ट (Mobile app connectivity is Simple Ultra) भी मिल सकता है। इसके अलावा टचस्क्रीन पर ही मैप नेविगेशन देख सकते हैं। सिर्फ इतना ही नहीं Simple Ultra में 7-इंच का टीएफटी टचस्क्रीन डिस्प्ले भी दिया गया है, जहां आपको रियल-टाइम स्पीड, बैटरी परसेंटेज, संभावित रेंज और ट्रिप से जुड़ी जरूरी जानकारी मिल जाती है। साथ ही इनकमिंग कॉल और SMS नोटिफिकेशन भी स्क्रीन पर आपको दिख सकते हैं।

Simple Ultra में सेफ्टी फीचर्स 


Simple Ultra में सेफ्टी (Safety features in Simple Ultra) के तोर पर 4-लेवल ट्रैक्शन कंट्रोल, हिल होल्ड असिस्ट और साइड-स्टैंड कट-ऑफ जैसे फीचर्स मिल सकते हैं। इसके साथ ही फॉलो-मी हेडलैंप भी दिया है। पार्किंग को सुगम बनाने के लिए स्कूटर में रिवर्स मोड भी मिलता है। सस्पेंशन के तौर पर स्कूटर के आगे टेलीस्कोपिक फोर्क्स दिए गए हैं, वहीं, इसके पीछे प्रोग्रेसिव मोनोशॉक मिलता है। 


Simple Ultra स्कूटर की पूरी डिटेल


Simple Ultra स्कूटर में टेक्निकल स्पेसिफिकेशन (Technical Specifications of Simple Ultra Scooter) की बात करें तो इसका कर्ब वजन 139 kg है। इसके सीट की ऊंचाई 780 mm और ग्राउंड क्लीयरेंस 172 mm है। व्हीलबेस की बात करें तो स्कूटर का व्हीलबेस 1,347 mm है और अंडरसीट स्टोरेज 26 लीटर है। 


स्कूटर में 12-इंच अलॉय व्हील दिए गए हैं और ट्यूबलेस टायर (Specifications of Simple Ultra Scooter) मिलेंगे। इसके साथ ही स्कूटर में फ्रंट और रियर डिस्क ब्रेक दिया गया है। साथ ही इसमे कंबाइंड ब्रेकिंग सिस्टम दिया गया है। स्कूटर को मोटर की IP रेटिंग IP67 रेटिंग मिली है।