Tata Sierra बनी Creta और Seltos के लिए बड़ी चुनौती, जानें गाड़ी की 8 खास बातें
HR Breaking News - (Tata Sierra Features) वाहन निर्माता कंपनी टाटा पिछले कई सालों से भारतीय कार बाजार में राज कर रही है। यह कंपनी अपनी गाड़ियों में हर एक आधुनिक फीचर ऐड करके सस्ते दामों पर ग्राहकों को उपलब्ध करवा रही है, इसी वजह से कार बिक्री के मामले में भी यह गाड़ी काफी ऊपर जा रही है। कंपनी की कई ऐसी गाड़ियां है जो ग्राहकों को पहली झलक में पसंद आ रही है। बात की जाए Tata Sierra की तो कंपनी की तरफ से इसे भी नए अवतार में पेश किया गया है जो कई बड़ी-बड़ी गाड़ियों को पीछे छोड़ रही है।
डिजाइन की बात करे तो...
2026 टाटा सिएरा का डिजाइन (2026 Tata Sierra Design) पुराने सिएरा के ‘अल्पाइन विंडो’ स्टाइल को रखते हुए नया और मॉडर्न बनाया गया है। आगे की तरफ LED DRL की लंबी लाइट, मजबूत बोनट और 19-इंच के अलॉय व्हील्स दिए गए हैं। इसकी लंबाई करीब 4.3 मीटर है, जिससे यह सड़क पर बड़ी और दमदार लगती है। पीछे की तरफ कनेक्टेड LED टेललाइट्स और फ्लश डोर हैंडल दिए गए हैं, जो इसे और ज्यादा प्रीमियम बनाते हैं।
इंजन और परफॉरमेंस भी दमदार
टाटा कंपनी की यह कार (Tata company car) तीन मुख्य इंजन विकल्पों के साथ आती है। पहला 1.5L रेवोट्रॉन पेट्रोल (106 PS), दूसरा नया 1.5L TGDi टर्बो पेट्रोल (160 PS) और तीसरा भरोसेमंद 1.5L क्रायोजेट डीजल इंजन (118 PS) है। इसमें 6-स्पीड मैनुअल, 7-स्पीड DCA (पेट्रोल के लिए) और 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ( डीजल के लिए) गियरबॉक्स के विकल्प मिलते हैं, जो शहर और हाईवे दोनों के लिए बेहतरीन हैं।
फीचर्स कुछ ऐसे है-
टाटा कंपनी (Tata company) की इस खास कार के केबिन में ट्रिपल-स्क्रीन डैशबोर्ड सेटअप है, जिसमें 10.25-इंच का डिजिटल क्लस्टर और 12.3-इंच का मेन इंफोटेनमेंट शामिल है। इस कार में पैनोरमिक सनरूफ के साथ 5G कनेक्टिविटी, 12-स्पीकर JBL साउंड सिस्टम, वायरलेस चार्जिंग तथा वेंटिलेटेड सीट्स जैसे फीचर्स दिए गए हैं। पीछे की सीटों पर अतिरिक्त लेगरूम और बिजनेस-क्लास जैसी सुविधाएं मिलती हैं जो इसे और भी खास बनाती है।
इस कार में सेफ्टी का खास ध्यान रखा गया है। इस कार में लेवल 2 ADAS (अडैप्टिव क्रूज कंट्रोल, ऑटोनॉमस ब्रेकिंग), 6 एयरबैग्स (स्टैंडर्ड), 360-डिग्री कैमरा और ESP के 21 स्मार्ट फीचर्स मिलते हैं और इस कार का दमदार बॉडी स्ट्रक्चर इसे ग्लोबल NCAP और भारत NCAP रेटिंग्स में 5-स्टार की प्रबल दावेदार बनाता है।
माइलेज भी बेस्ट
माइलेज के मामले में टाटा सिएरा (Tata Sierra Mileage) ठीक प्रदर्शन करती है। इसका 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन तकरीबन 13 से 16 किलोमीटर तक की माइलेज देता है वहीं डीजल वेरिएंट की बात की जाए तो वह 18 से 21 किलोमीटर तक की माइलेज देता है। इसका नया इंजन और बेहतर डिजाइन इंजन की बचत करने में काफी मदद करता है।
कीमत की बात करे तो ....
2026 की टाटा सिएरा की शुरुआती कीमत (Tata Sierra Price) की बात की जाए तो वह तकरीबन 11.49 लाख से शुरू होती है और इसके टॉप वैरियंट की कीमत की बात की जाए तो वह तकरीबन 21 .29 लाख रुपए है। इस गाड़ी के करीब 24 वेरिएंट है जो अलग-अलग बजट के साथ उपलब्ध है।
वैसे तो टाटा कंपनी की हर एक गाड़ियां लोगों को काफी पसंद आ रही हैं। 2026 की टाटा सिएरा भी कई गाडियों को टक्कर दे रही है जैसे Hyundai Creta, Kia Seltos, Maruti Grand Vitara और toyota hayrider
