OnePlus के इस फोन पर कंपनी की तरफ से दिया जा रहा बेहतरीन डिस्काउंट, फीचर्स भी दमदार
HR Breaking News : (Oneplus 13 News) नई तकनीकी के इस दौर में हर कोई अच्छे फीचर्स वाले मोबाइल फोन खरीदने की और भाग रहा है। अगर आप भी खुद का अच्छे फीचर्स वाला स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे है वनप्लस (Oneplus Latest Mobile) कंपनी की तरफ से आपके लिए एक शानदार ऑफर पेश किया गया है। वनप्लस कंपनी के हर एक मोबाइल ग्राहकों को काफी पसंद आते हैं क्योंकि यह मोबाइल हर एक धांसू फीचर के साथ काफी कम कीमत में बाजार में उपलब्ध हो रहे हैं। वनप्लस कंपनी (Oneplus Mobile) के एक मोबाइल पर ग्राहकों को 13000 रूपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है। अगर आप भी मोबाइल फोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आइए खबर के माध्यम से जान लेते हैं वनप्लस के इस मोबाइल पर चल रहे ऑफर के बारे में विस्तार से।
वनप्लस कंपनी की तरफ से भारतीय बाजार में कई अच्छे फीचर्स वाले मोबाइल फोन लॉन्च किए गए हैं। आपको बता दे कि OnePlus 13 पर इन दिनों अमेजॉन बड़ा डिस्काउंट (Offer On OnePlus 13) दे रहा है। इस फोन को अगर आप अमेजॉन के माध्यम से खरीदते हैं तो आपको 13000 रूपये तक की छूट मिल जाती है तथा कई बैंक ऑफर के साथ यह और भी सस्ता मिल सकता है। आइए जानते है कि इस फोन पर और क्या-क्या ऑफर्स चल रहे है।
OnePlus 13 पर ऑफर्स
अमेजन इंडिया पर OnePlus 13 के 16GB रैम और 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत (OnePlus 13 Price) कम कर दी गई है। पहले इसकी कीमत 76,999 रुपये थी, लेकिन अब यह 67,999 रुपये में मिल रहा है। बैंक ऑफर्स लगाने पर ग्राहकों को 3,000 रुपये तक की अतिरिक्त छूट भी मिल सकती है। इस तरह इसकी प्रभावी कीमत करीब 64,999 रुपये हो जाती है। OnePlus 13 अमेजन पर तीन रंगों (Black Eclipse, Arctic Dawn और Midnight Ocean) में उपलब्ध है।
फीचर्स भी दमदार
OnePlus 13 में क्वालकॉम का दमदार Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर दिया (OnePlus 13 Processor) गया है, जो फोन को तेज परफॉर्मेंस प्रदान करता है। इसके साथ Adreno 830 GPU भी मिलता है, जिससे ग्राफिक्स और बेहतर हो जाते हैं। OnePlus के इस स्मार्टफोन में 6.82 इंच की LTPO 4.1 AMOLED डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है। स्क्रीन की पीक ब्राइटनेस 4500 निट्स तक है, इसलिए ज्यादा धूप में भी डिस्प्ले साफ दिखाई देती है। यह फोन Android 15 पर काम करता है और कंपनी इसमें चार बड़े एंड्रॉयड अपडेट देने का वादा भी करती है।
बेहतरीन कैमरा क्वालिटी
अक्सर लोग मोबाइल खरीदते वक्त उसके कैमरा (OnePlus 13 Camera Quality) को सबसे पहले चेक करते है। ऐसे में फोटोग्राफी के लिए OnePlus 13 में ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है। इसमें 50MP का मेन कैमरा OIS के साथ आता है। इसके अलावा 50MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा और 50MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस मिलता हैं जो 3x ऑप्टिकल जूम सपोर्ट करता है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसमें 32MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
दमदार बैटरी और फास्ट चार्जिंग
OnePlus के इस फोन में 6000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो लंबे समय तक चलने के लिए बनाई गई है। साथ ही इसमें 100W फास्ट वायर्ड चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है।
